पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Patna In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार राज्य के राजधानी पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि पटना में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी पटना को विजिट करने वाले हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने पटना के खूबसूरत आकर्षण स्थल से लेकर यहां पर जाने का अच्छा समय, यहां पर कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे पहुंच सकता है ऐसे ही और कई प्रश्नों के उत्तर के बारे में बात किया है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में फिलहाल जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और पटना के बारे में थोड़ा जानकारी लेते हुए मेन टॉपिक की ओर बढ़ेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

पटना का इतिहास – History of Patna In Hindi.

पटना भारत के बिहार राज्य के राजधानी के रूप में जाना जाता है। पटना बिहार राज्य का एक जिला एवं ऐतिहासिक नगर भी हैं। पटना को बिहार का सबसे बड़ा नगर के रूप में भी जाना जाता है। पटना का प्राचीन नाम के बारे में बात करें, तो इसका प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपूरी था।

पटना बिहार राज्य में स्थित बिहार का प्रमुख एवं प्रसिद्ध शहर हैं। यहां पर तकरीबन पहुंचने के लिए सभी साधन देखे जा सकते हैं। जैसे अच्छे सड़क मार्ग, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट। बिहार राज्य का यह पटना शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। बताया जाता है कि सिखों के दसवें गुरु ‘गुरु गोविंद सिंह’ का जन्म पटना में ही हुआ था। पटना ऐतिहासिक शहर के साथ-साथ एक धार्मिक शहर के रूप में जाना जाता है।

यहां पर कई पौराणिक समय के इमारत और धार्मिक स्थल को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में मेन टॉपिक पर आते हुए पटना के प्रमुख आकर्षण स्थलों के बारे में जानकारी जानने का सिलसिला शुरु करते हैं –

पटना में घूमने की जगह – Patna me Ghumne ki jagah

सोन और गंगा नदी के संगम के पास स्थित पटना में कई सारी खूबसूरत आकर्षण स्थल देखे जा सकते हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम पटना के वैसे खूबसूरत पर्यटन या धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है जो काफी प्रसिद्ध हो। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और पटना के कुछ फेमस जगहों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

गोलघर – Golghar, Patna In Hindi.

पटना में स्थित गोलघर पटना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। पटना के इस गोलघर की वास्तुकला एवं इसके शानदार देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है। गोलघर का निर्माण 1786 ईस्व के दौरान जॉन गारिस्टन द्वारा एक अनाज गोदाम के रूप में करवाया गया था। गोलघर के ऊपर हिस्से पर जाने के लिए तकरीबन 145 सीढ़ियां पर चढ़ना होता है।

गोलघर के ऊपरी हिस्से से आप पटना के खूबसूरत दृश्य के साथ-साथ पटना के पास से गुजर रही गंगा नदी के शानदार दृश्य को भी आप देख सकते हैं। पटना ट्रिप के दौरान पर्यटकों द्वारा गोलघर को काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। अगर आप भी पटना ट्रिप के लिए निकल रहे हैं, तो अपने लिस्ट में इस गोलघर को शामिल करना न भूले।

संजय गांधी जैविक उद्यान – Sanjay Gandhi Biological Park, Patna In Hindi.

संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में स्थित तकरीबन 153 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत उद्यान है। इसे पटना चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। यह संजय गांधी जैविक उद्यान पटना एयरपोर्ट के पास में ही स्थित है। इस संजय गांधी जैविक उद्यान को पर्यटकों के लिए 1973 ईसवीं के दौरान खोला गया था। संजय गांधी जैविक उद्यान को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर तकरीबन 300 अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ पौधे, 35 प्रजाति के अलग-अलग मछली, 50 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रजाति वाले जानवरों के साथ साथ पक्षी और भी बहुत कुछ देख सकते हैं।

इसे पूरी तरह से घूमने के लिए आपके पास पूरा 1 दिन का समय होना चाहिए। यह जगह प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा भी काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। अगर आप पटना में कोई शांत वातावरण वाला एवं हरा भरा खूबसूरत आकर्षण स्थल की तलाश कर रहे हैं तो आपको यह संजय गांधी जैविक उद्यान जो कि पटना में स्थित है को अवश्य विजिट करना चाहिए।

पटना संग्रहालय – Patna Museum, Patna In Hindi

पटना संग्रहालय बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। इसका निर्माण अंग्रेजी शासन के दौरान किया गया था। स्थानीय लोग इस पटना संग्रहालय को जादूगर के नाम से बुलाते हैं। इस पटना संग्रहालय को बिहार के बौद्धिक समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। यह पटना संग्रहालय कई दुर्लभ संग्रह का भंडार के रूप में जाना जाता है। यह संग्रहालय और यहां पर स्थित वस्तुओं के संग्रह और संग्रहालय के आसपास का वातावरण लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

बिहार संग्रहालय, पटना – Bihar Museum, Patna In Hindi

बिहार संग्रहालय बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक आधुनिक कला संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। इस संग्रहालय को 2015 में आंशिक रूप से खोला गया था। इस संग्रहालय को 2017 के दौरान पूर्ण रूप से लोगों के लिए खोल दिया गया। इस बिहार संग्रहालय की वास्तुकला और नक्काशी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यहां पर कई खुदाई में मिली मूर्ति को संग्रहित कर के रखा गया है।

इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple, Patna In Hindi

पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर को देश का 60 वा इस्कॉन मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर को बनाने में तकरीबन 100 करोड़ की लागत आई थी। इस 3 मंजिला इमारत में तकरीबन 84 कमरे बने हुए हैं। इस्कॉन मंदिर भारत के अन्य इस्कॉन मंदिर की तरह ही श्री राधा बांके बिहारी को समर्पित है। इस मंदिर की खूबसूरती रात के समय देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगती हैं। आप जब भी इस इस्कॉन मंदिर को विजिट करने जाएं, तो रात का समय का ही चुनाव करें क्योंकि इस समय मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

श्री महावीर मंदिर – Mahavir Temple, Patna In Hindi

बिहार राज्य के राजधानी पटना में स्थित महावीर मंदिर पटना रेलवे जंक्शन के पास में ही स्थित है। यह महावीर मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस महावीर मंदिर को विजिट करने लोग बिहार के तकरीबन अलग-अलग क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। जब भी लोग पटना जंक्शन पहुंचते हैं तो इसके पास में ही स्थित महावीर मंदिर को विजिट करना नहीं भूलते हैं। लोग यहां पर घि से बने लड्डू चढ़ाना कभी नहीं भूलते हैं।

यह महावीर मंदिर पटना के प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है इसलिए अगर आप पटना ट्रिप के दौरान किसी हिंदू धार्मिक स्थल को कोई विजिट करना चाहते हैं तो इस महावीर मंदिर को विजिट कर सकते हैं। इस महावीर मंदिर के ऊपरी हिस्से से देखने वाला पटना का दृश्य काफी खूबसूरत एवं आकर्षक होता है, जो एक फोटोग्राफी करने वाले लोगों को काफी अधिक पसंद आता है।

बुद्धा स्मृति पार्क – Buddha Smriti Park, Patna In Hindi

बिहार की राजधानी पटना के रेलवे जंक्शन के पास में ही तकरीबन 22 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ यह बुद्ध स्मृति उद्यान देखने में काफी ज्यादा हरा भरा एवं आकर्षक लगता है। इस बुद्ध स्मृति पार्क में एक तकरीबन 200 फीट ऊंचा स्तूप बनाया गया है। इस स्तूप को पाटलिपुत्र करुणा स्तूप का नाम दिया गया है। यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अगर आप पटना को विजिट करने के उपरांत कोई शांत वातावरण वाला खूबसूरत स्थान की तलाश कर रहे हैं तो आपको बुद्ध स्मृति पार्क को अवश्य विजिट करना चाहिए, यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगी।

इको पार्क – Eco Park, Patna In Hindi

राजधानी पटना में स्थित इस इको पार्क को इकोलॉजिकल पार्क या राजधानी वाटिका के नाम से भी जाना जाता है। इको पार्क शांत वातावरण में स्थित हरा-भरा एक खूबसूरत स्थल है। यह पटना सचिवालय के नजदीक में ही स्थित बिहार संग्रहालय से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप जाने के उपरांत शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत करने के साथ-साथ शुध्द हवा और चिड़ियों के मधुर स्वर को काफी करीब से सुन सकते हैं।

यह इको पार्क एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए काफी अच्छी जगह है। पटना में स्थितियां इको पार्क तकरीबन 9 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ खूबसूरत जगह है। अगर आप भी पटना ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस इको पार्क को आपको भी विजिट अवश्य करना चाहिए।

श्रीकृष्ण साइंस सेंटर – Shree Krishna Science Centre, Patna In Hindi

श्रीकृष्ण साइंस सेंटर बिहार की राजधानी पटना में स्थित इसका नाम बिहार का प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह के नाम पर रखा गया है। इस श्रीकृष्ण साइंस सेंटर की उद्घाटन 1978 ईस्वी के दौरान किया गया था। पटना में स्थित इस श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र को स्कूली विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए बनवाया गया था। श्रीकृष्ण साइंस सेंटर प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है, आप इसी समय इस साइंस सेंटर को विजिट कर सकते हैं।

फनटेसिया वॉटर पार्क – Funtasia Watarpark, Patna In Hindi

फंटेशिया वॉटर पार्क बिहार की राजधानी पटना से मुख्य शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। यह पार्क तकरीबन 5 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ एक खूबसूरत एवं आकर्षण स्थल है। यह फंटेशिया वॉटर पार्क सप्ताह में केवल 6 दिन खुला रहता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई अलग अलग तरह के वाटर से जुड़ी हुई एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। यह जगह बच्चों के साथ-साथ वयस्कों द्वारा भी काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। यहां पर कई रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है, जहां पर आप अपने मनपसंद का खाना भी खा सकते हैं।

हंगामा वर्ल्ड – Hungama World, Patna In Hindi

हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क पटना से मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत एवं शानदार वाटर पार्क है। यह पार्क सप्ताह में 7 दिन खुला रहता है। आप यहां पर किसी भी दिन जाकर पानी से जुड़ी हुई कई सारी एक्टिविटीओं के साथ-साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। यह वाटर पार्क बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। यह हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क गर्मी के मौसम के दौरान लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। यहां पर आप अपने फैमिली दोस्त और बच्चों के साथ भी जा सकते हैं।

तखत श्री हरिमंदिर जी (पटना साहिब गुरुद्वारा) – Patna Sahib Gurudwara, Patna In Hindi

पटना साहिब गुरुद्वारा बिहार की राजधानी पटना में स्थित सिखों का प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। इस पटना साहिब गुरुद्वारा का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह के द्वारा करवाया गया था। इस पटना साहिब गुरुद्वारा को बनाने का कारण सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म भूमि के कारण उनकी यादों में बनवाया गया था।

गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु के साथ-साथ अंतिम गुरु भी थे। गंगा नदी के तट पर स्थित यह धार्मिक स्थल सिखों के साथ-साथ अन्य धार्मिक लोगों द्वारा भी काफी अच्छे संख्या में विजिट किया जाता है। अगर आप भी पटना ट्रिप पर जा रहे हैं, तो इस पटना साहिब गुरुद्वारा को आप विजिट कर सकते हैं।

गांधी मैदान – Gandhi maidan, Patna In Hindi.

राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान गंगा नदी के तट के पास में ही स्थित हरा भरा एक खूबसूरत मैदान है। गांधी मैदान पटना शहर के बीचोंबीच स्थित है। इस गांधी मैदान में महात्मा गांधी की एक बहुत ही बड़ी सी प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। इस गांधी मैदान का वर्तमान समय में उपयोग बड़े-बड़े रैली और सभा आयोजन के लिए किया जाता है। यहां तक कि दशहरे के दौरान इसी गांधी मैदान में रावण के पुतले को बहुत ही धूमधाम से जलाया जाता है।

गांधी मैदान पटना में स्थित एक बहुत ही बड़े क्षेत्र में फैला हुआ खूबसूरत जगह है। गांधी मैदान को आपको भी पटना ट्रिप के दौरान अवश्य विजिट करना चाहिए। यह गांधी मैदान गोलघर के काफी नजदीक में स्थित है।

छपाक वाटर पार्क – Chhapaak WaterPark, Patna In Hindi.

छपाक वाटर पार्क पटना के खूबसूरत वाटर पार्क के रूप में जाना जाता है। इस छपाक वाटर पार्क को आप अपने फैमिली, दोस्त या अकेले भी विजिट कर सकते हैं। यह जगह बच्चों के साथ-साथ व्यस्को के एंजॉय करने के लिए काफी खूबसूरत जगह है।

यह वाटर पार्क पटना मुख्य शहर से तकरीबन 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सप्ताह में केवल 6 दिन खुला रहता है। इस वाटर पार्क में आप यहां अलग-अलग तरह के एक्टिविटीओं को काफी अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर कैमरे से वीडियोग्राफी करने के लिए आपको अलग से शुल्क देने पड़ सकते हैं।

बीएसपीएचसीएल ऊर्जा पार्क – BSPHCL Energy park, Patna In Hindi

बीएसपीएचसीएल ऊर्जा पार्क पटना में स्थित एक मन को शांति प्रदान करने वाली हरी-भरी खूबसूरत पार्क है। यहां पर एक छोटा सा तालाब भी देखा जा सकता है, जहां पर पानी के फव्वारे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां पर स्थानीय लोग सुबह शाम काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करते हैं।

पानी के फव्वारे के साथ लोग फोटो लेने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। यह पार्क बच्चों के साथ-साथ व्यस्को के लिए भी टहलने एवं घूमने के लिए खूबसूरत जगह हैं। शाम के दौरान इस झील एवं पार्क में पड़ने वाली रोशनी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है।

पटना के मशहूर स्थानीय भोजन – Restaurants And Famous Local Food Of Patna In Hindi

पटना को अगर आप भी विजिट करने वाले हैं, तो आपको बता दें कि यहां के सबसे प्रमुख भोजन के रूप में लिट्टी चोखा को माना जाता है। बिहार के प्रसिद्ध भोजन लिट्टी चोखा भारत के अन्य राज्यों से आए लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां के और अन्य भोजन की बात करें तो सब्जी, रोटी, चावल, दाल, चटनी, मटन, मछली आदि और भी जैसे कई व्यंजनों का नाम शामिल है।

अगर आप बिहार में स्थित पटना ट्रिप पर निकल रहे हैं और यहां के लिट्टी चोखा को नहीं खाए तो लोगों का ऐसा कहना है कि आपका बिहार का ट्रिप अधूरा ही रह गया। इसलिए आप जब भी बिहार के राजधानी पटना को विजिट करें तो आप लिटी चोखा अवश्य खाएं।

पटना की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – What Is The Best Time To Visit Patna In Hindi

पटना को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप पटना को अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में आपको जब भी समय मिले आप विजिट कर सकते हैं। वैसे मैं आपको यह भी बता देना चाहता हूं कि पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में गर्मी के मौसम के दौरान काफी कड़ाके की गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से आपको यहां पर स्थित आकर्षण और स्थलों की सैर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हुए यह भी जान लेते हैं कि पटना को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय कब होता है। आपको बता दें पटना को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच को समय को माना जाता है। इसी समय पटना को काफी अधिक संख्या में पर्यटक विजिट करना पसंद करते हैं।

अक्टूबर से मार्च के बीच ही यहां पर कई सारे त्यौहार और उत्सव मनाए जाते हैं जैसे – दशहरा, दिवाली, छठ आदि जैसे और भी त्योहारों का नाम शामिल हैं। इसलिए पटना को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय का अगर आप तलाश कर रहे हैं तो यह समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय होता है।

पटना कैसे पहुँचें ? – How To Reach Patna In Hindi

पटना कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे और किस माध्यम से पहुंच सकता है, इसके बारे में हमने एक विस्तार से आर्टिकल लिखा है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। आप उस लिंक पर क्लिक कर पटना अपने यहां से कोई व्यक्ति कैसे काफी आसानी से और किस माध्यम से पहुंच सकता है इसके बारे में काफी विवरण के साथ आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – पटना कैसे पहुंचे

पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि पटना में घूमने की खूबसूरत जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

मैं आपसे एक और बात बोलना चाहूंगा अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत ऐसा लग रहा है कि पटना के कोई खूबसूरत आकर्षण स्थल को हम इस आर्टिकल में सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि भविष्य में हम अपने इस आर्टिकल को अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को अपने इस आर्टिकल में सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS