सिटी पैलेस से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी | City Palace Jaipur In Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित सिटी पैलेस के बारे में जानने वाले है। सिटी पैलेस को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी अधिक संख्या में आया करते हैं। इस सिटी पैलेस को राजस्थान के प्रमुख आकर्षण में से एक माना जाता है।

अगर आप भी इस जयपुर शहर में स्थित सिटी पैलेस से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरी अंत तक पढ़नी होगी। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और इस सिटी पैलेस से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानने का प्रयास करते हैं –

विषय - सूची

सिटी पैलेस के बारे में – About City Palace Jaipur In Hindi.

सिटी पैलेस राजस्थान राज्य के गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने वाला जयपुर जिसे राजस्थान की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है के केंद्र में स्थित एक राजस्थान की प्रमुख एवं प्रसिद्ध महल या पैलेस है। इसे आठवीं शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया गया था। यहां पर कई खूबसूरत नक्काशी और चित्रकारी देखने लायक है।

यहां पर कुछ मुख्य वस्तुएं भी हैं जिन्हें देखने के लिए लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित इस सिटी पैलेस से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

सिटी पैलेस का इतिहास – History of City Palace In Hindi.

सिटी पैलेस जोकि राजस्थान राज्य के राजधानी जयपुर में स्थित है गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने वाले इस जयपुर शहर के केंद्र में स्थित है। यह सिटी पैलेस राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध एवं मशहूर है। जयपुर में स्थित इस सिटी पैलेस को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा निर्मित करवाया गया था।इस सिटी पैलेस को 18 वी शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया गया था।

सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा इस सिटी पैलेस के वास्तुशिल्प डिजाइन करने का मुख्य काम वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य को सौंपा गया था। यह सिटी पैलेस काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस सिटी पैलेस के परिसर में आपको उद्यान कई अलग-अलग इमारत, मंदिर और संग्रहालय देखने को मिल जाएंगे।

सिटी पैलेस की वास्तुकला – Architecture of City Palace Jaipur In Hindi.

गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने वाले जयपुर शहर में स्थित इस सिटी पैलेस की वास्तुकला की बारे में बात करें, तो इस सिटी पैलेस की वास्तुशिल्प डिजाइन वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य को सौंपा गया था। यह सिटी पैलेस भूरे संगमरमर, लाल और गुलाबी बलुई पत्थर का उपयोग करते हुए बनाया गया है।

सिटी पैलेस के दीवारों पर की गई वहीं चित्रकारी देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं खूबसूरत लगते हैं। इस सिटी पैलेस के प्रवेश द्वार पर दो खड़े हाथी देखने को मिल जाते हैं इन्हें देखने से ऐसा लगता है कि यह दोनों हाथी इस पैलेस की रखवाली कर रहे हैं। इस सिटी पैलेस में और भी बहुत कुछ देखने लायक हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

सिटी पैलेस में स्थित संग्रहालय – City Palace Museum in Hindi.

सिटी पैलेस के परिसर के अंदर एक संग्रहालय भी बना हुआ है, जहां पर आप राजस्थान के अनेकों वीर राजा महाराजा के द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले वस्तुओं को संग्रह करके रखा गया है जिन्हें देख सकते हैं। इस संग्रहालय को भी महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय के द्वारा बनवाया गया था।

इस संग्रहालय को महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस संग्रहालय में कई कॉन्प्लेक्स भी देखने को मिल जाते हैं जैसे मुबारक महल, प्रीतम चौक, चंद्र महल, सभा निवास, सर्वतोभद चौक आदि। इस सिटी पैलेस के अंदर स्थित संग्रहालय को मुख्य पांच भागों में बांटा गया हैं। कपड़ा गैलरी, सभा निवास, सिलेह खाना, पेंटिंग और फोटोग्राफी गैलरी, सर्वतोभद।

सिटी पैलेस के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About City Palace Jaipur In Hindi.

  • सिटी पैलेस को दो वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य और सर सैमुअल स्विंटन जैकब ने डिजाइन किया था।
  • सिटी पैलेस के मुख्य दो भाग हैं जिनमें एक भाग में एक संग्रहालय और दूसरे भाग में यहां पर के वंशजों का निवास स्थान है।
  • इस सिटी पैलेस की सबसे मुख्य वस्तु यहां पर बने शुद्ध चांदी के जार है।
  • इस पैलेस में माधव शिव प्रथम द्वारा पहना गया कपड़ों का सेट भी देखा जा सकता है।
  • सिटी पैलेस को जयपुर के मुख्य आकर्षण में से एक माना जाता है।
  • जयपुर में स्थित इस सिटी पैलेस को 18वीं शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया गया था।
  • इस सिटी पैलेस को भूरे संगमरमर लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित करवाया गया है।

सिटी पैलेस का खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of City Palace Jaipur In Hindi.

जयपुर शहर में स्थित इस सिटी पैलेस का खुला रहने और बंद होने का समय के बारे में बात करें, तो यह सिटी पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है। इस पैलेस का किस किस दिन खुला रहता है इसके बारे में बात करें तो यह पूरे सप्ताह में सातों दिन खुला रहता है। आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिन इसे विजिट करने जा सकते हैं। इसके खुलने और बंद होने का समय में साल में बदलने वाले सीजन के अनुसार थोड़ी सी बदलाव देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े : –
भानगढ़ किला राजस्थान

हवामहल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

जयपुर घूमने कब जाना चाहिए

चोखी ढाणी, जयपुर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

सिटी पैलेस का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of City Palace Jaipur In Hindi.

सिटी पैलेस को विजिट करने से पहले यहां पर जाने के लिए प्रवेश शुल्क भी देना पड़ता है। अगर हम यहां पर लगने वाले प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें तो प्रत्येक व्यक्ति से प्रवेश शुल्क के रूप में ₹300 का चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा अगर आप यहां पर फोटो खींचना चाहते हैं तो उसके लिए एक अलग शुल्क निर्धारित किया गया।

अगर आप वीडियोग्राफी करना चाहते हैं तो उसके लिए फोटोग्राफी से भी अधिक चार्ज निर्धारित किया गया है।लोगों का कहना है प्रवेश शुल्क को लेकर की जितना यह लोग प्रवेश शुल्क लेते हैं उतना यहां पर कुछ देखने के लिए नहीं है इसके बारे में आपका क्या राय है आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा अगर आप इस सिटी पैलेस को विजिट करते हैं तो।

सिटी पैलेस के आसपास घूमने की जगह – City Palace Nearby Tourist Attractions In Hindi.

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित अगर आप इस सिटी पैलेस को विजिट कर रहे हैं, तो आपको इसके नजदीकी कुछ प्रमुख अद्भुत दृश्य प्रदान करने वाली पर्यटन स्थलों को भी जरूर विजिट करना चाहिए। अगर हम इस सिटी पैलेस के नजदीकी कुछ मुख खूबसूरत पर्यटन स्थल की बात करें तो उनका नाम निम्न है –

  • जल महल
  • हवा महल
  • नाहरगढ़ किला
  • जंतर मंतर
  • बिरला मंदिर
  • स्वामीनारायण मंदिर
  • विद्याधर गार्डन
  • अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
  • नाहरगढ़ जैविक उद्यान आदि।

जयपुर के सिटी पैलेस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit City Palace In Hindi.

जयपुर में स्थित इस सिटी पैलेस को विजिट करने के बारे में बात करें तो वैसे तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले आप इस सिटी पैलेस को विजिट कर सकते हैं। जैसा कि आपको मालूम है कि पूरे राजस्थान में गर्मी के मौसम के दौरान कितनी अधिक तापमान देखी जाती है, जिसकी वजह से इस सिटी पैलेस को घूमने जाने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

सिटी पैलेस को विजिट करने का अनुकूल एवं अच्छा समय के बारे में बात करें तो सर्दी का मौसम को माना जाता है। अक्टूबर से मार्च के बीच का ही एक ऐसा समय होता है जिसे पर्यटक अधिक संख्या में इस सिटी पैलेस को विजिट करते हैं। इस समय राजस्थान में सर्दी का भी मौसम रहता है जिसकी वजह से पर्यटक राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी घूमने जा सकते हैं इसलिए अगर आप भी सिटी पैलेस को अच्छी तरह से घूमना चाहते हैं तो आप इस सर्दी के मौसम को ही यहां पर जाने का चुनाव करें।

जयपुर सिटी पैलेस कैसे पहुंचे ? – How To Reach City Palace Jaipur In Hindi.

सिटी पैलेस को विजिट करने के बारे में बात करें तो राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में स्थित होने की वजह से यहां पर पहुंचना काफी आसान है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से जानते हैं कि कोई व्यक्ति यहां पर सड़क मार्ग रेलवे मार्ग या वायु मार्ग की सहायता से कैसे पहुंच सकता है –

फ्लाइट से जयपुर सिटी पैलेस कैसे पहुंचे ? – How To Reach City Palace Jaipur By Flight In Hindi.

सिटी पैलेस को जो कि जयपुर शहर में स्थित है को विजिट करना अगर आप जयपुर शहर के अलावा दूर स्थित किसी मुख्य शहर से करना चाहते हैं और आप यहां पर वायु मार्ग यानी की फ्लाइट से पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस सिटी पैलेस के नजदीक की मुख्य हवाई अड्डा सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

इस सांगानेर हवाई अड्डा से सिटी पैलेस के बीच की दूरी मात्र 13 किलोमीटर है। आप अपने यहां से फ्लाइट पकड़कर इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ऑटो, टैक्सी, कैब की मदद से आप इस सिटी पैलेस को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

ट्रेन से जयपुर सिटी पैलेस कैसे पहुंचे ? – How To Reach City Palace Jaipur By Train In Hindi.

ट्रेन से कोई व्यक्ति जयपुर में स्थित इस सिटी पैलेस को अपने यहां से आकर कैसे विजिट कर सकता है अगर इसके बारे में बात करें, तो इस सिटी पैलेस के नजदीक की मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन है। जयपुर जंक्शन भारत के हर एक बड़े छोटे शहरों में स्थित रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

इस जयपुर जंक्शन के लिए आप अपने यहां से ट्रेन लेकर इस जयपुर जंक्शन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप सिटी पैलेस आसानी से पहुंच सकते है। सिटी पैलेस और जयपुर जंक्शन की बीच की दूरी की बात करें तो मात्र 3.8 किलोमीटर हैं।

सड़क मार्ग से जयपुर सिटी पैलेस कैसे पहुंचे ? – How To Reach City Palace Jaipur By Road In Hindi.

जयपुर में स्थित इस सिटी पैलेस को कोई व्यक्ति सड़क मार्ग की सहायता से अपने यहां से आकर कैसे विजिट कर सकता है इसके बारे में बात करें, तो यह सिटी पैलेस राजस्थान की प्रमुख शहर जयपुर में स्थित है। जयपुर भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग की सहायता से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी मदद से आप यहां पर अपने यहां से गूगल मैप को फॉलो करते हुए काफी सरलता पूर्वक से पहुंच सकते हैं। जयपुर के लिए इसके कुछ नजदीकी प्रमुख शहरों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखी जा सकती है। जैसे – गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, आदि।

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित सिटी पैलेस से जुड़ी हमारी यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होती है। आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले। एक बात और कहना चाहेंगे अगर आपके पास हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले ताकि हम अपने भविष्य में इस आर्टिकल को अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए अपडेट या सुझाव पर अमल करते हुए उससे अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS