पंचगनी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Top Tourist Places Of Panchgani (Maharashtra) In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य के पंचगनी के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। पंचगनी ब्रिटिश शासन के दौरान से ही काफी खूबसूरत एवं लोकप्रिय स्थान रहा है। इस पंचगनी को विजिट करने लोग काफी दूर-दूर से आया करते हैं। पंचगनी के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

पंचगनी के बारे में – About Panchgani In Hindi

पंचगनी महाराष्ट्र राज्य के एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। ब्रिटिश शासन के समय 1860 के दशक में इस पंचगनी को जॉन जेसन के देखरेख में ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट के रूप में विकसित किया गया। इस जगह को रिसॉर्ट के रूप में विकसित करने के लिए यहां पर कई अलग-अलग दूर से लाकर पौधों को लगाया गया था, ताकि एक खूबसूरत रिसॉर्ट का निर्माण हो सके। वर्तमान समय में पंचगनी लोग काफी दूर-दूर से घूमने आया करते हैं।

पंचगनी में घूमने की अच्छी जगहें – Famous Tourist Places In Panchgani In Hindi

राज्य महाराष्ट्र के पंचगनी में वैसे तो कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाती है, लेकिन इस आर्टिकल में हम केवल वैसे ही पर्यटन एवं घूमने की जगह के बारे में जानेंगे जो प्रमुख हो जिसे लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता हो।

राजपुरी गुफाएं – Rajpuri Caves in Hindi

राजपुरी गुफा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर वनवास के दौरान पांडवों ने आश्रय लिया था। राजपुरी गुफा कई पवित्र तालाबों के लिए भी जाना जाता है। यह जगह वर्तमान समय में धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर स्थित कुंडों के पानी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसके पानी से किसी भी तरह का सभी रोग दूर हो जाते हैं।

पारसी प्वाइंट – Parsi Point in Hindi

यह पारसी प्वाइंट महाबलेश्वर के रास्ते में स्थित हरे भरे पहाड़ियों वाला खूबसूरत जगह है। पारसी प्वाइंट से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर में दिखता है। यह पारसी प्वाइंट भी लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध एवं फेमस है।

टेबल लैंड – Table Land Panchgani In Hindi

टेबल लैंड को एशिया का दूसरा सबसे लंबा पर्वतीय पठार के रूप में जाना जाता है। समुद्र तल से तकरीबन 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यहां से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यह महाबलेश्वर पंचगनी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण भाग है। यहां पर पर्यटक जाने के उपरांत कई आनंदमई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे – घुड़सवारी, ट्रेकिंग आदि।

महाबलेश्वर – Mahabaleshwar Panchgani In Hindi

महाबलेश्वर महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। सातारा जिला में स्थित यह महाबलेश्वर सुंदर झरना, नादिया, खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह महाबलेश्वर प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। महाबलेश्वर में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

कास पठार – Kaas Plateau in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित कास पठार को अभी हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यह कास पठार पंचगनी का एक प्रमुख भाग्य के रूप में जाना जाता है। कास पठार अक्सर प्रकृति प्रेमियों द्वारा अधिक विजिट किया जाता है। यहां का दिखने वाला दृश्य इतना मनोरम एवं आकर्षक होता है, कि लोग खींचे चले आते हैं। कास पठार जाने के उपरांत आप यहां पर फूलों के कई अलग-अलग प्रजातिया, छोटी-छोटी झील एवं पहाड़ियों को देख आप आनंदित हो जाएंगे।

पंचगनी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Panchgani In Hindi

महाराष्ट्र के पंचगनी को आप अपने सुविधा के अनुसार कभी भी विजिट कर सकते हैं, लेकिन आपको एक बात बता दे कि आप यहां पर गर्मी के दिनों में जाने से बचे। क्योंकि गर्मी के दिनों में यहां पर तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है। वैसे यहां पर जाने का अच्छा समय सितंबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। पंचगनी को हरा-भरा एवं आकर्षक देखना चाहते हैं, तो वर्षा ऋतु के दौरान आप यहां पर जा सकते हैं। क्योंकि वर्षा ऋतु के कारण यहां के हरा-भरा पहाड़ और पौधे काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर लगते हैं, जो प्रकृति प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

पंचगनी कैसे पहुंचे ? – How To Reach Panchgani In Hindi

पंचगनी घूमने जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर आसानी से पहुंच सकते हैं। पंचगनी के निकटतम मुख्य रेलवे स्टेशन की बात करें, तो पुणे में देखा जा सकता है। इसके अलावा पंचगनी के निकटतम हवाई अड्डा पुणे में ही देखा जा सकता है। आप अपने यहां से इन रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे बस, टैक्सी आदि को लेकर आप पंचगनी का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक पंचगनी में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आपके पास कोई अपडेट या सुझाव हो, तो हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS