बुलंदशहर में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Bulandshahar in Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित बुलंदशहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि बुलंदशहर में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी बुलंदशहर को विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन खूबसूरत आकर्षक स्थलों को विजिट करना न भूले। चलिए हम अपने आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और बुलंदशहर के खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

बुलंदशहर का प्रमुख पर्यटन स्थल – Bulandshahar me Ghumne ki jagah

कुचेसर किला -Kuncheshar Fort, Bulandshahar in Hindi.

बुलंद शहर में स्थित इस पौराणिक एवं प्रसिद्ध कुचेसर किला का निर्माण 18वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस किला को राव राज विलास के नाम से भी जाना जाता है। इस किला के पास में ही तकरीबन 100 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ एक खूबसूरत आम के बाग देखा जा सकता है। यह किला एवं इसके आसपास का वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

कला आम चौराहा – Kala Aam Chauraha, Bulandshahar in Hindi.

यह काला आम चौराहा बुलंदशहर का एक प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल है। बुलंदशहर का यह प्रमुख स्थल कभी ‘कत्ले ए आम’ के नाम से भी जाना जाता था। पौराणिक समय मे यहां पर काफी अधिक संख्या में आम का पेड़ हुआ करता था, लेकिन ब्रिटिश शासन के समय यहां पर कई सारे क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी जिसकी वजह से इसका नाम काला आम चौराहा पड। यहां पर वर्तमान समय में दी गई क्रांतिकारियों को फांसी की वजह से एक स्मारक भी बनाया गया है।

गंगा घाट – Ganga Ghat, Bulandshahar in Hindi.

अगर आप बुलंदशहर को विजिट कर रहे हैं और साथ में ही आप अगर गंगा नदी में स्नान के साथ-साथ नाव की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको गंगाघाट जरूर विजिट करना चाहिए। यह गंगा घाट अनूपशहर तहसील में स्थित है। यहां पर हर साल मकर संक्रांति के दिन मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेला में भाग लेने काफी दूर-दूर से अधिक संख्या में लोग आया करते हैं।

बाबा मस्तराम घाट – Baba Mastram Ghat Bulandshahar in Hindi

बाबा मस्तराम घाट बुलंदशहर का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर एक विशाल हनुमान जी की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। यहां पर लोग घूमने भी पहुंच जाते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप गंगा नदी के पानी में स्नान कर यहां का खूबसूरत नजारा देखने के साथ साथ कुछ आनंदमय खूबसूरत पल व्यतीत कर सकते है।

मलका पार्क – Malka Park Bulandshahar in Hindi

बुलंदशहर में स्थित यह मलका पार्क एक काफी खूबसूरत एवं आकर्षक पार्क है। यह पार्क बुलंदशहर में काला आम चौराहा के पास में ही स्थित हैं। काफी बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ यह बुलंदशहर का मलका पार्क बच्चों को खेलने के लिए एक काफी अच्छी जगह है। यहां पर लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जाना काफी पसंद करते हैं। यहां का हरा-भरा वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। यहां पर बच्चों को खेलने के लिए कई सारी सुविधाएं भी देखने को मिल जाती है।

सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर – Siddha Peeth Sri Mahakali Temple Bulandshahar in Hindi

हिंदू धर्म में पूजनीय सबसे प्रसिद्ध मां काली को समर्पित यह सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख मंदिर हैं। यहां पर वैसे तो श्रद्धालु जन दर्शन करने के लिए जाया ही करते हैं लेकिन यहां पर नवरात्रि के समय भक्तों की काफी अधिक संख्या में भी में देखी जाती है। यहां पर लोग दर्शन करने के साथ-साथ घूमने भी काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

हर हर महादेव मंदिर – Har Har Mahadev Temple Bulandshahar in Hindi

भगवान शंकर को समर्पित बुलंद शहर में स्थित यह हर हर महादेव मंदिर बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ नंदी के भी दर्शन करने लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। इस मंदिर का आसपास का वातावरण काफी आनंदमय एवं सुखदायक पल बिताने के लिए काफी अच्छी जगह है।

आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत लग रहा हो कि इस आर्टिकल में कोई प्रमुख पर्यटन या धार्मिक स्थल को हम सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो उसे भी आप हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS