फिरोजाबाद में घूमने की कुछ प्रमुख जगह | Famous Tourist Places of Firozabad In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है, आज के इस आर्टिकल में हम फिरोजाबाद शहर के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी फिरोजाबाद ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए फिरोजाबाद के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं –

वैष्णो देवी मंदिर

यह वैष्णो देवी मंदिर फिरोजाबाद शहर के प्रसिद्ध मंदिर है, क्योंकि इस मंदिर में कोई भी सच्चे मन से कुछ भी मन्नत मांगता है, तो उसकी हर इच्छा पूरी होती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भारत के हर क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आया करते हैं। इस मंदिर में हर साल नव दुर्गों में मेला लगता है। यह मंदिर फिरोजाबाद शहर से तकरीबन 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सूफी साहब मजार

यह सूफी साहब मजार दक्षिण में स्थित यमुना नदी के किनारे बना हुआ है, जहां पर हर साल मेला लगता है, इस मेले में सरिक होने के लिए नगर के हिंदू और मुस्लिम के साथ-साथ श्रद्धालु भी आया करते हैं। यह सूफी साहब मजार फिरोजाबाद शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चंदवार गेट

चंदवार गेट फिरोजाबाद शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और ऐसा कहा जाता है, कि ने चंद्रसेन ने चंदवार नगर की स्थापना की थी और इसी जगह पर जयचंद और मोहम्मद गौरी का युद्ध भी हुआ था। जैन विद्वानों का मानना है, कि यह भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव द्वारा शासित रहा है। यह चंदवार गेट यमुना तट पर बसा हुआ है

जैन मंदिर

जैन मंदिर फिरोजाबाद शहर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के हॉल में भगवान महावीर जी की एक बहुत ही सुंदर मूर्ति पदमासन की मुद्रा से में स्थापित है। इस मंदिर में भगवान बाहुबली स्वामी की मूर्ति भी स्थापित है, जो कि 12 फीट चौडी और 45 फीट लंबी है। यह मूर्ति देश की पांचवी और उत्तरी भारत की पहली बड़ी मूर्तियों में शामिल है।

यह मंदिर फिरोजाबाद शहर से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर है और इस जैन मंदिर की स्थापना स्वर्गीय सेठ छि दामि लाल जैन ने की थी। इस मंदिर में महावीर दिगंबर जैन के दर्शन करने के लिए भारत के हर क्षेत्र से काफी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आया करते हैं।

आज का हमारा यह आर्टिकल जोकि फिरोजाबाद के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में है। कैसा लगा अगर आप इससे जुड़ी कोई राया या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS