तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं पक्षी अभ्यारण | Famous National Park and Sanctuary in Tamilnadu in Hindi.

तमिलनाडु भारत का एक प्रमुख राज्यों में से एक हैं। यहां पर स्थित प्राकृतिक रूप से कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल घूमने की जगह के बारे में बात करें, तो यहां पर कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल, वन्य जीव, पक्षी अभ्यारण, मंदिर, मस्जिद है जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

तमिलनाडु में कई ऐसे ऐतिहासिक और दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण करने वाले वन्य जीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान देखने को मिल जाता है, जिसकी वजह से तमिलनाडु की लोकप्रियता और बढ़ जाती है।

अगर आप भी तमिलनाडु राज्य को विजिट करने वाले हैं और यहां पर स्थित प्रमुख एवं प्रसिद्ध वन्य जीव अभ्यारण के साथ-साथ राष्ट्रीय उद्यान को अपने परिवार या फ्रेंड्स के साथ विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं और इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज किस आर्टिकल में हम तमिलनाडु के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभ्यारण के बारे में ही जानने वाले हैं। इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा, तो चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

तमिलनाडु के खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभ्यारण – Top National Park and Sanctuary in Tamilnadu

मुकुर्थी नेशनल पार्क – Mukurthi National Park in Hindi

मुकुर्थी नेशनल पार्क को भी तमिलनाडु के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में से एक माना जाता है। यह नीलगिरी पठार के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह मुकुर्थी नेशनल पार्क तकरीबन 78 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मुकुर्थी नेशनल पार्क की स्थापना 12 दिसंबर 2001 में किया गया था और इसे 2012 में विशाल जीवो और वनस्पतियों के भंडारण के कारण यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी घोषित कर दिया गया। यहां पर कई वन्य जीव – जंतु, पक्षी के साथ-सथ वनस्पतियों और घासों के कई अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती है जो अन्य जगह से विलुप्त होने के कगार पर है। ये मुकुर्थी नेशनल पार्क देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं हरी-भरी लगती है।

अन्नामलाई टाइगर रिजर्व – Anamalai Tiger Reserve in Hindi

अन्नामलाई टाइगर रिजर्व तमिलनाडु राज्य के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में से एक माना जाता है। इस अनामलाई टाइगर रिजर्व की स्थापना 1848 में की गई थी। इसे इंदिरा गांधी वन्य जीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। इस अन्नामलाई टाइगर रिजर्व को वर्ष 2007 में एक टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में कई लुप्तप्राय प्रजातियों के जीव जंतु जैसे – हाथी, बाघ, भालू, हिरण, बिल्ली, जंगली सूअर आदि जैसे कई वन्यजीव और पक्षियों के प्रजातियों को देखा जा सकता है।

कालक्काड मुंडनतुराई वन्य जीव अभ्यारण – Kalakkad Mundanthurai Sanctuary in Hindi.

कालक्काड मुंडनतुराई वन्य जीव अभ्यारण भारत के तमिलनाडु राज्य के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण में से एक माना जाता है। यह अभ्यारण तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण के रूप में भी जाना जाता है। इस कालक्काड मुंडनतुराई वन्य जीव अभ्यारण का फैलाव के बारे में बात करें तो 895 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस कालक्काड मुंडनतुराई वन्य जीव अभ्यारण की स्थापना 1988 के दौरान किया गया था।

यह जगह अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए खूबसूरत जगह आपके लिए साबित हो सकता है। इस कालक्काड मुंडनतुराई वन्य जीव अभ्यारण में सैकड़ों अलग-अलग प्रजातियों वाले पौधे, पक्षी, सरीसृप, स्तनधारी और मछलियों के प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े : –
पम्बन ब्रिज तमिलनाडू

नीलगिरि माउंटेन रेलवे

रामेश्वरम मंदिर से जुड़ी पूरी जानकारी

मीनाक्षी मंदिर मदुरई से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

वेदंथंगल पक्षी अभ्यारण – Vedanthangal Bird Sanctuary in Hindi. वेदान्थांगल

यह वेदान्थांगल पक्षी अभ्यारण तमिलनाडु के प्रसिद्ध पक्षी अभ्यारण में से एक हैं। वेदांतंगाल पक्षी अभ्यारण कांचीपुरम शहर में स्थित है। यह वेदंथंगल पक्षी अभ्यारण तकरीबन 30 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत अभ्यारण है। यह दुनिया भर से आने वाले तकरीबन 40000 विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का आवास स्थान के रूप में जाना जाता है। वर्तमान समय में यह वेदान्थांगल पक्षी अभ्यारण प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इनके लिए यह वेदान्थांगल एक स्वर्ग के समान है। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में दुर्लभ प्रजाति के रंग-बिरंगे पक्षियों को देख कर उन्हें अपने कैमरे में कैद करने काफी दूर-दर से आया करते हैं।

गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु – Guindy National Park in Hindi

गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान भारत देश के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान में से एक माना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान को भारत के आठवें सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान तकरीबन 2.70 वर्ग किलोमीटर भूमि में फैला एक छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। इस नेशनल पार्क की स्थापना 1978 ईस्वी में दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के वन्य जीव को संरक्षित करने के मकसद से शहर के बीचो-बीच की गई थी।

यहां पर सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग वनस्पतियों के साथ सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग पक्षियों और जीव-जंतुओं की प्रजातियां भी देखी जा सकती है। यहां पर जाने के उपरांत आप तितलियां और मकड़ियों के भी कई अलग-अलग प्रजातियों के साथ-साथ सरीसृपो को भी देख सकते हैं। यह अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने जाने के लिए एक खूबसूरत नेशनल पार्क आपके लिए साबित हो सकता है।

मन्नार मरीन नेशनल पार्क – Mannar Marine National Park in Hindi.

मन्नार मरीन नेशनल पार्क कई छोटे-बड़े लुभावने दीपों का एक समूह है। यह तकरीबन 6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रों में फैला हुआ एक खूबसूरत समुद्री जीवो को नजदीकी से देखने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। अगर आपको भी समुंद्री जीव-जंतु, समुंद्री जगह, समुंद्री वातावरण पसंद है तो आप इस मन्नार मरीन नेशनल पार्क को विजिट कर सकते हैं। इस मन्नार मरीन नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1980 के दौरान किया गया था। प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा इस मन्नार मरीन नेशनल पार्क को काफी अधिक पसंद किया जाता है।

मदुमलाई नेशनल पार्क – Madumalai National Park in Hindi.

मदुमलाई नेशनल पार्क तमिलनाडु राज्य के प्रमुख के साथ-साथ प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में से एक यह तमिलनाडु के नीलगिरी जिला में स्थित हैं। इस मदुमलाई नेशनल पार्क के प्रमुखता यहां पर असुरक्षित और लुप्तप्राय जानवरों के साथ-साथ पक्षियों के कई प्रजातियों का आवास स्थान के लिए जाना जाता है। यहां पर पाए जाने वाले जीव जंतु और पक्षियों के बारे में बात करें तो बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्घा, भालू, हिरण, जंगली सूअर, मगरमच्छ और अजगर, कछुआ जैसे कई जीव-जंतु पाए जाते हैं। इस मदुमलाई नेशनल पार्क की सीमाएं पड़ोसी राज्य कर्नाटक और केरल से सटी हुई हैं। इस नेशनल पार्क की सुंदरता देखने में काफी ज्यादा आकर्षित है।

कारिकीरली पक्षी अभ्यारण – Karikili Bird Sanctuary in Hindi.

कारिकीरली पक्षी अभ्यारण तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम जिले में स्थित तमिलनाडु का एक प्रमुख पक्षी अभ्यारण के रूप में जाना जाता है। यह पक्षी अभ्यारण तकरीबन 61हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर सितंबर से अक्टूबर के बीच सैकड़ों अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को देखा जा सकता है। यह अभ्यारण एक पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह पक्षियों में रुचि रखने वाले लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां से दिखने वाला सूर्यास्त का दृश्य काफी ज्यादा आकर्षक होता है जिस समय पक्षियों अपने घोंसले के लिए उड़ाने भर्ती हैं।

तमिलनाडु के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभ्यारण के बारे में लिखा गया हमारा यह खूबसूरत आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। एक बात और अगर इस तमिलनाडु के राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभ्यारण के ऊपर लिखे गए आर्टिकल से जुड़ी अगर कोई अपडेट या सुझाव आप हमें बताना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS