तमिलनाडु में घूमने की जगहें | Top 10 Tourist Places In Tamilnadu In Hindi.

यहां आज आपको तमिलनाडु में घूमने की जगह के बारे में जानने को मिलेगा, जो भारत का सबसे दक्षिणतम राज्य है। तमिलनाडु में आपको हिल स्टेशन, प्राचीन मंदिर, झील, पहाड़, समुद्र, बीच, म्यूजियम, प्राकृतिक सौंदर्य व अन्य काफी चीजें देखने को मिलेगा। भारत का तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां पर हनीमून कपल्स के साथ-साथ फैमिली के लोग भी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। आइए जानते हैं तमिलनाडु में घूमने की जगह के बारे में-

1. ऊटी हिल स्टेशन – Ooty Hill Station Tamilnadu In Hindi.

अगर आप ऊंचे पहाड़, प्राकृतिक सुंदरता, चाय के बागान, शांत वातावरण और टॉय ट्रेन को एंजॉय करना चाहते हैं, तो तमिलनाडु का ऊटी हिल स्टेशन आपके लिए सबसे बेस्ट होगा। ऊटी में आप इन सभी चीजों को देखने के साथ- साथ प्रकृति को भी आप काफी नजदीक से देख सकते हैं। ऊटी में आपको चाय और कॉफी के साथ- साथ अच्छे किस्म के चॉकलेट भी मिल जाएंगे। गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए ऊटी आपके लिए बेस्ट हिल स्टेशन साबित हो सकता है।

इन्हें भी जानें:- ऊटी में घूमने की जगह।

ऊटी को मैंने तमिलनाडु में घूमने की जगह के पहले स्थान पर इसलिए रखा है, क्योंकि ऊटी हिल स्टेशन लाखों लोगों के दिलों पर राज करता है और यहां हर साल लाखों पर्यटक अपनी छुट्टियां बिताने जाते हैं।

2. रामेश्वरम – Rameshwaram Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु में स्थित ये वही स्थान है, जहां से रावण की नगरी लंका जाने के लिए भगवान श्री राम ने अपने वानर सेनाओं की मदद से समुद्र में पुल का निर्माण किया था। रामेश्वरम, तमिलनाडु में एक द्वीप की तरह है, जहां पर आपको भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग और श्री राम जी के मंदिर के साथ- साथ कई सारे अन्य मंदिर भी मौजूद हैं। रामेश्वरम के बजट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

इन्हें भी देखें:- रामेश्वरम मंदिर बजट

3. कोडईकनाल – Kodaikanal Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक कोडईकनाल भी लोगों को काफी पसंद आता है। कोडईकनाल एक हिल स्टेशन होने की वजह से गर्मियों में इस जगह पर हर साल देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से लाखों पर्यटक आते हैं, क्योंकि इस हिल स्टेशन का मौसम बाकी हिल स्टेशनों की तरह गर्मियों में भी ठंडा रहता है। अगर आप गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन की खोज कर रहे हैं, तो कोडईकनाल हिल स्टेशन आपको तनिक भी निराश नहीं होने देगा। यहां की शांत प्राकृतिक वातावरण आपको बेहद पसंद आएगी।

4. कन्याकुमारी – Kanyakumari Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे दक्षिणतम बिंदु या शहर के रूप में मशहूर कन्याकुमारी शहर सनसेट और सनराइज को लेकर काफी फेमस है। समुद्र के किनारे बसा यह शहर भी काफी सारे सैलानियों का बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। कन्याकुमारी जाने के बारे में आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।

इन्हें भी जानें:- कन्याकुमारी कैसे जाएं।

5. कोयंबटूर – Coimbatore Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में आपको प्राचीन मंदिर, झील और ऊंचे पहाड़ के साथ- साथ प्रकृति का भी अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी कोयंबटूर एक अच्छा शहर है, जहां पर आप ट्रेकिंग और कैंपिंग के साथ- साथ माउंटेनियरिंग (Mountaineering) जैसी कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं।

6. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई –

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। समुद्र के किनारे बसा चेन्नई शहर में आपको बीच के साथ- साथ कई सारे मंदिर, इमारतें और म्यूजियम भी देखने को मिल जाएंगे। चेन्नई जाने के बाद आप वहां के फेमस पर्यटन स्थलों को विजिट कर सकते हैं।

7. कांचीपुरम – Kanchipuram Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु में स्थित यह शहर मंदिरों पर की गई बेहतरीन और आकर्षक नक्काशियों के लिए पूरे तमिलनाडु राज्य में मशहूर है। साथ ही यह शहर कांचीपुरम साड़ियों के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में आपको श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर, कैलाशनाथर मंदिर और थिरू एकांबरेश्वरर मंदिर (भगवान शिव) में की गई बेहतरीन नक्काशियां काफी पसंद आएगी।

8. मदुरै – Madurai Tamilnadu In Hindi.

मदुरै तमिलनाडु की सांस्कृतिक राजधानी के साथ- साथ भारत के सबसे पुराने शहरों में भी शामिल है। इस शहर का मीनाक्षी मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। मदुरै में आप गांधी म्यूजियम और थिरुपरनकुंद्रम मंदिर को विजिट करने के साथ-साथ आप यहां के स्ट्रीट फूड को खाना बिलकुल भी ना भूलें। मदुरै जाने के बाद आप वहां के अन्य प्रमुख स्थानों को भी विजिट कर सकते हैं।

9. वेल्लोर – Vellore Tamilnadu In Hindi.

तमिलनाडु के प्राचीनतम शहर में से एक वेल्लोर शहर पर कर्नाटक, विजयनगर, चोल, पल्लव और ब्रिटिश सरकार ने शासन किया है, जिसका झलक आज भी इस शहर में देखने को मिलता है। मदुरै जाने के बाद आप वहां के मारवलस किला, वेल्लोर किला, स्वर्ण मंदिर और लोकल मार्केट को देखने जरूर जाएं।

10. महाबलीपुरम – Mahabalipuram Tamilnadu In Hindi.

महान दानवीर असुर राजा महाबली नामक राजा के नाम से मशहूर यह शहर अपने मंदिरों की नक्काशी और रॉक कट गुफा के लिए फेमस है। प्राचीन काल में इस जगह पर सैकड़ों मंदिर मौजूद थे, लेकिन अधिकतर मंदिर समुद्र में डूब जाने की वजह से अब आपको यहां पर बहुत ही कम मंदिर देखने को मिलेंगे। महाबलीपुरम में टाइगर गुफा, गंगा अवतरण स्मारक, शोर मंदिर (Shore temple) और पंच रथस (Five rathas) के साथ- साथ आप वहां के अन्य फेमस पर्यटन स्थलों को भी कर सकते हैं।

तमिलनाडु जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Tamilnadu In Hindi.

जैसा कि मैंने ऊपर में बताया है कि तमिलनाडु में हिल स्टेशन, मंदिर, झील, पहाड़, समुद्र, बीच, म्यूजियम और प्राकृतिक सौंदर्य आदि ये सभी चीजें मौजूद हैं, इसलिए अगर आप हिल स्टेशन को विजिट करने के लिए तमिलनाडु जा रहे हैं, तो आपको गर्मी यानी मार्च से जून के बीच तमिलनाडु जाने का प्लान बनाने चाहिए, क्योंकि हिल स्टेशन पर गर्मी में भी मौसम सुहावना यानी थोड़ा- बहुत ठंडा रहता है।

अगर आप झील, पहाड़ और प्रकृति से जुड़ी चीजों को विजिट करने के लिए तमिलनाडु जाना चाहते हैं, तो आपके लिए इन जगहों को विजिट करने का सही समय मानसून का होगा, क्योंकि मानसून में झील में भी पानी भरा रहता है और पेड़- पौधे भी मानसून में हरे- भरे रहते हैं, इसलिए प्राकृतिक सुंदरता भी मानसून में काफी आकर्षक दृश्य प्रदर्शित करती है।

वहीं अगर आप मंदिर, समुद्र, बीच, म्यूजियम व शहर में मौजूद अन्य चीजों को घूमने के लिए आप तमिलनाडु जाना चाहते हैं, तो आप इन सभी चीजों को सर्दी यानी अक्टूबर से फरवरी के बीच घूमने के लिए तमिलनाडु जाएं, क्योंकि तमिलनाडु राज्य समुद्र के किनारे बसे होने की वजह से इन सभी जगहों को विजिट करने में सर्दी का मौसम सबसे अच्छा रहता है।

आशा है कि तमिलनाडु में घूमने की जगह के बारे में पूरा पढ़ने के बाद आपको इस साल गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन मिल गया होगा। इस आपको तमिलनाडु में घूमने की जगह से संबंधित कोई परेशानी हुई है, तो आप हमें अपनी परेशानी को कमेंट बॉक्स में साझा कर सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी देखें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS