भारत के सबसे अमीर 10 मंदिर | Top 10 Richest Temple India in Hindi.

हेलो दोस्तों, भारत पौराणिक समय से ही एक ऐसा देश रहा है, जहां पर कई ऐतिहासिक स्मारक के साथ-साथ कई पौराणिक मंदिरों का निर्माण भी किया गया था। आज भारत देश में कई ऐसे समृद्ध धार्मिक स्थल भी हैं जहां पर हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए की दान लोगों द्वारा किया जाता है। भारत के कई ऐसे मंदिर हैं जहां पर लोग अपनी मन्नत मांगने जाते हैं और मन्नत पूरी होने पर अपने हैसियत के हिसाब से वहां पर चढ़ावा या दान दिया करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम भारत के ऐसे ही कई अमीर सूची में शामिल भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल यानी कि मंदिरों के बारे में जानने वाले हैं जहां पर लोग भारत अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक मात्रा में चढ़ावा या दान देने आया करते हैं।

भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची – Best 10 Dhani Mandir.

भारत एक हिंदू प्रधान देश है। यहां पर लाखों करोड़ों की संख्या में आपको मंदिर देखने को मिल जाएंगे। भारत में स्थित कई ऐसे मंदिर है जिसे भारत के अलावा विदेशों से भी लोग विजिट करने आया करते हैं। भारत में स्थित पौराणिक मंदिर भी है जिसे देखने एवं उससे जुड़ी रहस्य को सुलझाने के लिए अनेकों लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विश्व के अलग-अलग देशों से भी आया करते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम इस टॉपिक पर बात नहीं करने वाले हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम भारत के टॉप ऐसे मंदिर के बारे में जानेंगे जिसे भारत के अमीर मंदिर के सूची में रखा गया हो तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि भारत की वह कौन – कौन सी ऐसी मंदिर है जिसे भारत के सबसे रिचेस्ट मंदिर के रूप में जाना जाता है। लेकिन इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा –

पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम | Padmanabhaswamy Temple in Hindi.

पद्मनाभ स्वामी मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिर के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर तिरुवंतपुरम शहर के बीच में स्थित है। द्रविड़ शैली में निर्मित यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु के समर्पित हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस पद्मनाभ मंदिर का देखरेख त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा किया जाता है। यहां पर भगवान विष्णु की प्रतिमा शेषनाग पर शयन मुद्रा में बनाई गई हैं। इस पद्मनाभ मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में इनकी प्रतिमा को स्थापित किया गया है जिन्हें पद्मनाभ के नाम से जाना जाता है।

Padmanabhaswamy Temple

यह मंदिर और इस मंदिर की वास्तुकला देखने में इतने ज्यादा आकर्षक बनाया गया है कि यहां पर जाने पर शांति का अहसास होता है और ऐसा लगता है कि यही पर रह जाए। केरल राज्य में स्थित इस पद्मनाभस्वामी मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर के खजाने में सोने से बनी मूर्ति और हीरे शामिल हैं। यहां भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ति विरम विराजमान हैं।

तिरूपति बालाजी का, आंध्रप्रदेश | Tirupati Balaji Temple in Hindi.

तिरुपति बालाजी का मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिला में स्थित है। यह मंदिर 7 पहाड़ों से मिलकर बने तिरुमाला के पहाड़ों पर स्थित हैं। इस तिरुमला की पहाड़ियों के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यह विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पहाड़िया हैं। इस तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान विष्णु जी का अवतार भगवान वेंकटेश्वर के प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

Tirupati Balaji Temple

इस मंदिर की वास्तुकला काफी ज्यादा आकर्षक एवं अद्भुत है। इस तिरुपति बालाजी मंदिर को तमिलराजा थोडईमान ने बनवाया था। एक आंकड़ा के अनुसार बताया जाता है कि यहां पर औसतन प्रतिदिन 50000 से भी अधिक श्रद्धालु रोज दर्शन करने के लिए आया करते हैं। यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि औसतन यहां पर हर साल तकरीबन 650 करोड रुपए दान के रूप में लोग देते हैं और बताया जाता है कि इस मंदिर के पास तकरीबन 9 टन सोने का भंडार भी है।

(इन्हें भी पढ़े : – तिरुपति बालाजी कैसे पहुंचे

साईं बाबा मंदिर, शिरडी | Sai Baba Temple in Hindi.

साईं बाबा मंदिर भारत के महाराष्ट्र राज्य के शिर्डी नामक स्थान पर स्थित है। साईं बाबा एक भारतीय गुरु और फकीर थे उन्हें भक्तों द्वारा संत के नाम से जाना जाता था। ऐसा बताया जाता है कि उनके असली नाम, पाता और माता पिता के संदर्भ में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

महाराष्ट्र के इस साईं बाबा मंदिर में करोड़ों में दान किया जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र के इस श्रेणी में स्थित साईं बाबा मंदिर में एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जाता है कि तकरीबन 300 किलो से भी अधिक सोना और 4000 किलो से भी अधिक चांदी के साथ-साथ हजारों करोड़ नगद रुपया इस मंदिर के तिजोरी में जमा है। इसके अलावा इस मंदिर में तकरीबन हर साल 300 करोड़ से भी अधिक दान आता है।

(इन्हें भी पढ़े : – शिरडी कैसे जाएं)

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू | Vaishno Devi Temple in Hindi.

वैष्णो देवी मंदिर यह भारत के त्रिकूट हिल्स में कटरा नामक जगह पर स्थित है। यह मंदिर भारत के हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल में से एक माना जाता है। इस मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भारत के अन्य क्षेत्रों से मन्नत मांगने के लिए आया करते हैं। एक कथा के अनुसार बताया जाता है कि माता वैष्णो इस गुफा में छिपा एक राक्षस का वध किया था।

Vaishno Devi Temple

इस मंदिर का देखरेख वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जाता है। इस मंदिर से जुड़ी दान के बारे में बताया जाता है कि सैकड़ों करोड़ कि यहां पर दान हर साल लोगों द्वारा किया जाता है। वैष्णो मंदिर भारत में स्थित शक्तिपीठ मंदिरों में से एक माना जाता है यहां पर हर साल भारत के अलावा विश्व के अलग-अलग देशों से भी काफी अधिक संख्या में लोग दर्शन के लिए आया करते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कैसे करें | How To Reach Vaishno Devi Temple In Hindi.

> कम खर्च में माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें

> हेलीकॉप्टर से माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें)

सिद्घिविनायक मंदिर, मुंबई | Siddhivinayak Temple in Hindi.

सिद्धिविनायक मंदिर महाराष्ट्र राज्य में स्थित भगवान गणेश जी का लोकप्रिय स्वरूप में से एक हैं। यहां पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा की सूंड दाहिनी तरफ मुड़ी हुई हैं। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर जाने पर भक्तों की मनोकामना बहुत जल्द पूरा हो जाती हैं।

इस मंदिर से जुड़ी गणपति भगवान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। यहां पर लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी दर्शन करने काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। इस मंदिर में बॉलीवुड के मशहूर बड़े-बड़े हस्तियों से लेकर बिजनेसमैन तक कई मशहूर हस्ती यहां पर देखी जा सकती हैं। इस मंदिर की भी सालाना औसतन दान तकरीबन सैकड़ों करोड़ रुपए में होती हैं।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर मदुरै | Meenakshi Temple in Hindi.

मीनाक्षी अम्मन मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई शहर में स्थित है। यह मंदिर पुराने समय से ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में अपना स्थान बनाया हुआ है। इस मंदिर को विश्व के सात अजूबे के रूप में भी जाना जाता है। मीनाक्षी अम्मन मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव और मीनाक्षी देवयानी के माता पार्वती को समर्पित हिंदू धर्म की एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। यह मीनाक्षी मंदिर माता पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को भी भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में शामिल मंदिरों में से एक माना जाता है।

श्री जगन्नाथ मंदिर, पूरी | Jagnnath Temple in Hindi.

श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पूरी में स्थित हैं। पूरी शहर को इस मंदिर के नाम पर जगन्नाथपरी के नाम से भी जाना जाता है। यह श्री जगन्नाथ मंदिर एक प्रमुख हिंदू मंदिर हैं जो कि भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है जिन्हें इस मंदिर में जगन्नाथ भगवान के नाम से जाना जाता है।

Jagnnath Temple

इस श्री जगन्नाथ मंदिर को हिंदुओं के चार धाम में से एक माना जाता है। इस मंदिर में लोग काफी दूर-दूर से दिल खोलकर दान करने आया करते हैं जिसकी वजह से इस मंदिर का भी नाम भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों में भी शामिल हैं। यह मंदिर काफी प्रचलित यहां पर आयोजित होने वाले वार्षिक रथ यात्रा उत्सव के लिए हैं। यहां पर काफी अधिक संख्या में इस रथयात्रा में लोग शामिल होने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं जिसके कारण यहां पर काफी अधिक संख्या में लोग करोड़ों में दान भी सालाना किया करते हैं।

( इन्हें भी पढ़े : – जगन्नाथ पुरी कैसे जाएं

> जगन्नाथ पुरी कब जाना चाहिए

> जगन्नाथ मंदिर से जुड़े टॉप 8 रहस्य

> जगन्नाथ मंदिर बजट, कब जाएं और कैसे जाएं, पूरी जानकारी

सोमनाथ मंदिर गुजरात | Somnath Temple in Hindi.

सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य के वेरावल बंदरगाह पर स्थित एक प्रमुख हिंदू मंदिर हैं। इस मंदिर की गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले स्थान पर की जाती हैं। इस मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने किया था। इस मंदिर पर पौराणिक समय में कई बार हमला किया जा चुका है और इसका कई बार पुनः निर्माण भी किया गया। इस मंदिर में भी हर साल करोड़ों की चढ़ावा भक्तों के द्वारा चढ़ाई जाती है जिसकी वजह से यह मंदिर भी भारत के अमीर मंदिरों में शामिल हैं। गुजरात राज्य में स्थित सोमनाथ मंदिर हमेशा से ही भारत देश के अमीर मंदिरों में से एक रहा है यही वजह रहा है कि इससे 17 बार लूटा गया।

(इन्हें भी पढ़े : – सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे

> मात्र ₹1000 में होगी सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की यात्रा जानें कैसे)

सबरीमला अयप्पा मंदिर, केरल | Sabarimala Temple in Hindi.

सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर केरल राज्य में स्थित भारत देश के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं। यह सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां पर केवल पुरुष ही जा सकते हैं। यह मंदिर पहाड़ों और घने जंगलों के बीच स्थित समुद्र तल से तकरीबन 4000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर हर साल काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के से आया करते हैं। यह मंदिर भी भारत के अमीर मंदिरों की सूची में शामिल हैं।

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली | Akshar Dham Temple Delhi in Hindi.

Akshar Dham Temple Delhi

अक्षरधाम मंदिर राजधानी दिल्ली में स्थित तकरीबन 100 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल हैं। इस मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर या अक्षरधाम मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं आध्यात्मिक हैं। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भारत के अलग अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। इस अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण की सोने की मूर्ति भी स्थापित की गई हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी | Kashi Vishwanath Temple in Hindi.

काशी विश्वनाथ मंदिर भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी शहर में स्थित है। यह काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदू धर्म के एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।

इस मंदिर से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि यहां आने के बाद पवित्र गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस मंदिर में भी काफी अधिक मात्रा में सोने का संग्रह देखा जा सकता है जिसकी वजह से इसे भारत के अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में हर साल भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी लोग गंगा स्नान कर चढ़ावा चढ़ाने आया करते हैं। इस मंदिर के बने गुंबदो में सोने की परत चढ़ी हुई है।

(इन्हें भी पढ़े : – काशी विश्वनाथ मंदिर कैसे पहुंचे

> काशी विश्वनाथ मंदिर बजट

स्वर्ण मंदिर अमृतसर | Golden Temple Amritsar in Hindi.

स्वर्ण मंदिर जिसे गोल्डन टेंपल टेंपल के नाम से जाना जाता है भारत के अमृतसर में स्थित सिख धर्म से जुड़ा हुआ एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस स्वर्ण मंदिर का नीव सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी के द्वारा रखा गया था। इस मंदिर को कई बार नष्ट करने का भी प्रयास किया गया लेकिन सिख धर्म के आस्था एवं भक्ति के वजह से इस स्वर्ण मंदिर को फिर से पूर्ण निर्मित कर लिया गया।

Golden temple

यहां पर सिख धर्म से जुड़ी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में भक्त आया करते हैं जिसकी वजह से इस मंदिर की औसतन वार्षिक आय सैकड़ों करोड़ों रुपया में चढ़ावा और दान आया करता है, जिसकी वजह से यह मंदिर भी भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में शामिल किया गया है।

(इन्हें भी पढ़े : – स्वर्ण मंदिर कैसे पहुंचे

> स्वर्ण मंदिर बजट)

नमस्कार साथियों, भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर, भारत के सबसे अमीर मन्दिर की सूची, भारत में स्थित ऐसे मंदिर जिन्हें भारत के सबसे अमीर मंदिर के रूप में जाना जाता है के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें।

एक बात और अगर हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो आप बेशक हमें नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से कमेंट कर बता सकते हैं ताकि हम उसे अपने आर्टिकल को अपडेट करते समय अपने आर्टिकल में आपके द्वारा दिए गए अपडेट या सुझाव को स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

मीनाक्षी अम्मन मंदिर मदुरई कैसे पहुंचे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS