कर्नाटक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल | Karnataka Ke Pramukh Dharmik Sthal In Hindi

कर्नाटक राज्य भारत का एक ऐसा राज्य हैं जो कि पुराने समय से ही कई शासकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया और कई पौराणिक शासकों द्वारा कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में अपनी राजधानी एवं किला वगैरह का भी निर्माण करवाया गया। तो वहीं कई शासकों द्वारा कर्नाटक में कई मंदिरों का भी निर्माण करवाया गया था, जो आज कर्नाटक का प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक में स्थित पुराने समय में निर्मित ऐसे ही कुछ प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको कर्नाटक के प्रमुख तीर्थ स्थल के बारे में जानकारी मिल सके। तो चलिए शुरू करते हैं –

कर्नाटक के प्रमुख तीर्थ स्थल – Famous Dharmik Sthal In Karnataka In Hindi

कर्नाटक के प्रमुख धार्मिक स्थल बादामी मंदिर – Karnataka Ke Tirth Sthal Badami In Hindi

बदामी गुफा मंदिर राज्य कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित कर्नाटक के एक प्रमुख पौराणिक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर अगस्त झील के किनारे स्थित छठी शताब्दी का गुफा मंदिर माना जाता है। इस बदामी गुफा में प्रमुख चार मंदिर हैं, जिनमें तीन हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं और एक अन्य जैन धर्म से जुड़ी हुई हैं। इन बदामी गुफा मंदिरों के पास जाने के लिए तकरीबन 2000 सीढ़ियां चढ़ने पड़ती है।

इस बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विश्व के अन्य देशों से भी आया करते हैं। क्योंकि इस बदामी गुफा मंदिर को पहाड़ों की चट्टानों को खोदकर बनाया गया है। यहां पर भगवान की प्रतिमा को भी पत्थरों को काटकर बनाया गया है। इस मंदिर की वास्तुकला एवं यहां पर की गई नक्काशी इतिहास प्रेमी एवं वास्तुकला प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने गर्मी के दिनों में जाने से बचे, यही आपके लिए उचित होगा।

विरुपाक्ष मंदिर – Virupaksha Temple In Hindi

विरुपाक्ष मंदिर राज्य कर्नाटक में तुगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। हंपी का विरुपाक्ष मंदिर मुख्य रूप से हिंदू धर्म से जुड़ी भगवान शिव को समर्पित कर्नाटक का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। हिंदू धर्म से जुड़ी विरुपाक्ष मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है। सातवीं शताब्दी में हम्पी में निर्मित यह विरुपाक्ष मंदिर श्रद्धालुओं के अलावा इतिहास प्रेमी एवं वास्तु कला प्रेमियों द्वारा भी विजिट किया जाता है। यह विरुपाक्ष मंदिर कर्नाटक के प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। इस मंदिर को विजिट करने लोग कर्नाटक के क्षेत्रों के अलावा भारत के अन्य क्षेत्र से भी आया करते हैं।

कर्नाटक के तीर्थ स्थल पत्तदकल – Karnataka Ke Tirth Sthal Pattadakal In Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित पत्तदकलएक छोटा सा गांव है। पत्तदकल को अन्य रक्तापुरा या पट्टडाकल्लू के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पौराणिक समय का सुंदर नक्काशी द्वारा तकरीबन दस छोटे बड़े मंदिरों का निर्माण सातवीं से आठवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। पत्तदकल में पौराणिक समय के दौरान बने दसों मंदिरों में नौ मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है, जबकि एक अन्य मंदिर जैन धर्म से जुड़ी हुई है। यहीं पर ही स्थित है हिंदू धर्म से जुड़ी पापनाथ मंदिर, गलगनाथ मंदिर, संगमेश्वर मंदिर आदि मंदिरों का समुह। पत्तदकल को विजिट करने के उपरांत आप यहां के इन सभी मंदिरों को विजिट करना न भूले।

मुरुदेश्वर मंदिर – Murudeshwar Temple Karnataka In Hindi

कर्नाटक के कंडुका पहाड़ी पर स्थित यह मुरूदेश्वर मंदिर हिंदू धर्म से जुड़े कर्नाटक की एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मुर्देश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू धर्म से जुड़ी मंदिर है। इस मुरुदेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शंकर के भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा को स्थापित किया गया है। भगवान शंकर की इस बड़ी प्रतिमा को बनाने में तकरीबन 2 साल का कारीगरों द्वारा समय लिया गया था।

यह मंदिर तीन ओर से सागर से घिरा हुआ है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा की आंखें खुली हुई है जैसे कि वह अपनी आंखों से पूरे संसार को देख रहे हो। इस हिंदू धार्मिक स्थल को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

उडुपी के श्रीकृष्ण मंदिर – Udupi Karnataka Krishna Temple In Hindi

राज्य कर्नाटक के पूर्व में स्थित कृष्ण मंदिर कर्नाटक का एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस उडुपी कृष्ण मंदिर का निर्माण तेरहवीं शताब्दी के दौरान किया गया था।

इस मंदिर के प्रमुख बात यह है कि इस मंदिर में स्थित भगवान श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्र वाली खिड़की के माध्यम से की जाती है। उडुपी के इस श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी, रामनवमी, गणेश चतुर्थी आदि त्योहारों के दौरान भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस मंदिर को विजिट करने लोग कर्नाटक के अलावा भारत के अन्य क्षेत्र से भी आया करते हैं। उडुपी के श्री कृष्ण मंदिर के अपनी एक अलग ही महत्व है।

कर्नाटक के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल – Other Famous Dharmik Sthal In Karnataka In Hindi

  • रंगनाथस्वामी मंदिर
  • दुर्गापारमेश्वरी मंदिर
  • अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर
  • सुब्रमण्य मंदिर
  • भूतनाथ मंदिर
  • विद्याशंकर मंदिर
  • तालकाड़
  • हासन
  • धर्मस्थल आदि

कर्नाटक में स्थित कर्नाटक के प्रसिद्ध एवं प्रमुख धार्मिक स्थल के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या फैमिली के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अलावा अगर आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही है। आप वहां पर अपना राय हमें शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS