आमेर किले से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | Amber Fort Jaipur In Hindi.

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आमेर किला जिसे आंबेर किला के नाम से भी जाना जाता है से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में बात करने वाले हैं। अंबेर किला जिसे हम वर्तमान समय में देखते हैं उसे एक बार में नहीं बनाया गया है इसे कई बार पुनः निर्मित किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्र में बना यह आमेर किला देखने में काफी खूबसूरत दिखती है। इस आमेर किला के परिसर में घूमने के लिए कई सारी महल, मंदिर, मस्जिद भी देखी जा सकती है। आप यहां पर जाने के उपरांत खूबसूरत जगह पर घूमने के साथ-साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इस आमेर किला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

राजस्थान में स्थित आमेर किला से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें ताकि आपको इस आमेर किला से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

विषय - सूची

आमेर किला के बारे में – About Amber Fort Jaipur In Hindi.

आमेर किला जिसे आंबेर किला के नाम से भी जाना जाता है भारत देश के राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हैं। गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने वाला जयपुर में स्थित यह आमेर किला भारत के सबसे बड़े किलो में से एक माना जाता है। यह अंबेर किला अरावली पर्वत की चोटी पर स्थित है। इस अंबेर किला परिसर में कई खूबसूरत महल भी देखे जा सकते हैं, जहां पर की गई आकर्षक नक्काशी लोगों को काफी पसंद आती है।

इस अंबेर किला को विजिट करने लोग प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। जयपुर में स्थित इस अंबेर किला से जुड़ी पूरी जानकारी हम स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में आगे जानने का प्रयास करते हैं –

आंबेर किला का इतिहास – Amber Fort History In Hindi.

आमेर किला या आंबेर किला के नाम से जाना जाने वाला यह दुर्ग राजस्थान राज्य की गुलाबी शहर जयपुर शहर में स्थित है। इस अंबेर किला के इतिहास के बारे में बात करें तो इस किला के नाम को लेकर बताया जाता है कि इसका नाम भगवान शिव के नाम अंबिकेश्वर पर पड़ा है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है इस किला का नाम देवी दुर्गा का अंबा नाम पड़ा है।

आंबेर किला की निर्माण के बारे में भी कई अलग-अलग कहानियां हैं। इसकी स्थापना 967 ई॰ में राजस्थान के मीणाओं में चन्दा वंश के राजा एलान सिंह द्वारा की गयी थी। वर्तमान समय में जिस आमेर किला को हम देख रहे हैं उसका निर्माण मुगल सेना के जनरल और आमेर के कछवाहा राजा मान सिंह प्रथम के शासनकाल के दौरान करवाया गया था।

मान सिंह द्वारा बनवाए गए इस आमेर किला का पूर्ण रूप से काफी अच्छा विस्तार उनके ही वंशज जय सिंह प्रथम द्वारा करवाया गया था। 11 वीं से 16वीं शताब्दी के बीच आमेर पर कछवाहो का शासन रहा था।

आमेर किले की वास्तुकला – Amber Fort Architecture In Hindi.

अमेर का यह किला पौराणिक समय में निर्मित हिंदू और राजपूताना शैली में बना हुआ है। अमेर किला को सफेद और लाल संगमरमर के साथ-साथ बलुआ पत्थरों से बनाया गया है। आमेर किला मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित हैं।

इस आमेर किला के मुख्य द्वार को सूरज पोल या सूर्य द्वार के नाम से जाना जाता है। यह द्वार इस किला के मुख्य प्रांगण की ओर जाता है। आमेर किला की इस प्रवेश द्वार का नाम के पीछे का कारण पूर्व दिशा में स्थित होने के वजह से सूर्य के संबंध में इसका नाम पड़ा है।

आमेर किला को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर पौराणिक समय के खूबसूरत वास्तुकला और नक्काशी को देख सकते हैं। यहां पर देखने लायक बहुत सारी चीजें हैं जैसे – अगर आप इस किला को विजिट करेंगे तो इसके परिसर में आप को हरा भरा मैदान, छोटे-बड़े पौध है और पानी के फुहारा वाला टप देखने को मिल जाता हैं। इस किला को ऊंचाई पर इस तरह काफी खूबसूरत बनाया गया है कि लोग यहां पर काफी अधिक संख्या में आकर्षित होकर काफी दूर-दूर से खींचे चले आते हैं।

आंबेर किला में देखने लायक स्थान –

आमेर किला को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे खूबसूरत महल को देख सकते हैं। यहां पर देखने की कई सारी अलग-अलग भाग हैं, चलिए हम इस आमेर किला में देखने की कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में जान लेते हैं –

दीवान-ए-आम – Diwan-E-Aam Amer Fort Jaipur in Hindi.

दीवान ए आम आमेर किला का एक तीन तरफ से खुला हुआ हॉल हैं। इस दीवान-ए-आम का निर्माण राजा जयसिंह के द्वारा करवाया गया था। इसका निर्माण मुख्य रूप से आम लोगों की समस्याओं एवं उनकी फरियाद को सुनने और उन पर पर विचार करने के लिए बनाया गया था। इस संगमरमर और लाल पत्थर से बने दीवान ए आम के सामने ही सुख निवास स्थित है जिसकी दरवाजे को हाथी दांत से सजा हुआ देखा जा सकता है।

सुख निवास – Sukh Niwas Amer Fort Jaipur in Hindi.

सुख निवास दीवान ए आम के पास में ही स्थित है। इस सुखनिवास को चंदन और हाथी दांत का उपयोग करते हुए सजाया गया है। इस सुख निवास के बारे में बताया जाता है कि इसका उपयोग पौराणिक समय में राजा अपनी पत्नियों के साथ समय बिताने के लिए किया करते थे। इस सुखनिवास को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर पौराणिक समय की कई खूबसूरत नक्काशी और आकर्षक कारीगारी को देख सकते हैं।

शीश महल – Sheesh Mahal Amer Fort Jaipur in Hindi.

शीश महल आमेर किला परिसर में स्थित एक खूबसूरत इमारत के रूप में जाना जाता है। इस महल को बनाने के लिए कई अलग अलग तरह के खूबसूरत कांच को सजाया गया है यही वजह है कि इस महल को शीश महल के नाम से जाना जाता है। आमेर किला परिसर में बने शीश महल की सबसे खास बात बताई जाती है कि इसे रात में प्रकाशित करने के लिए केवल एक मोमबत्ती की रोशनी ही काफी होती हैं।

त्रिपोलिया द्वार – Tripolia Gate Amer Fort Jaipur in Hindi.

त्रिपोलिया द्वार आमेर किला के पश्चिमी क्षेत्र में बना हुआ है। इस त्रिपोलिया द्वार में मुख्यतः तीन दरवाजे देखे जा सकते हैं। इस त्रिपोलिया द्वार में बने यह तीनों दरवाजे अलग-अलग दिशा की ओर जाते हैं। जैसे कि एक द्वार मानसिंह महल की तरफ तो दूसरा जानना डढयोडी की तरफ और तीसरा जलेब चौक की ओर जाता है।

गणेश पोल – Ganesh Pol Amer Fort in Hindi.

गणेश पोल आमेर किला का मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। इस गणेश पोल का निर्माण राजा जय सिंह द्वितीय के द्वारा अपने शासनकाल के दौरान करवाया गया था। इसके बारे में बताया जाता है कि जब राजा युद्ध से आते थे उस समय राजा इस गणेश पोल मुख्य द्वार से प्रवेश करते थे। यहां पर भगवान गणेश की एक छोटी सी प्रतिमा भी देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े : –
हवामहल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

चोखी ढाणी, जयपुर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

जयपुर घूमने कब जाना चाहिए

जोधपुर में घूमने की जगह

आमेर किला से जुड़े रोचक तथ्य – interesting facts about Amer Fort Jaipur in Hindi.

  • आमेर किला का निर्माण सफेद और लाल संगमरमर के पत्थर से हुआ है।
  • यह आमेर का किला अरावली पर्वत की चोटी पर स्थित है।
  • इस किला के परिसर में एक डोली महल भी बना हुआ है जिसका आकार बिल्कुल एक डोली के जैसा है।
  • आमेर किला के पास में ही एक माओटा नामक झील स्थित है।
  • आमेर के किला को 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है।
  • आमेर किला के परिसर में कई आकर्षक और खूबसूरत महल भी बने हुए हैं।
  • इस आमेर किला परिसर में कई धार्मिक स्थल भी देखा जा सकता है जिनमें सबसे प्रमुख शीला देवी मंदिर है।

आमेर किला का खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Amber Fort Jaipur In Hindi.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर किला का खुलने और बंद होने का समय के बारे में बात करें तो यह किला पर्यटकों के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। यह आंबेर किला सप्ताह में प्रति दिन खुला रहता है। इस किला का खुलने और बंद होने का समय में साल में बदलने वाले सीजन के अनुसार थोड़ा सा बदलाव भी देखा जा सकता है।

आंबेर किला या आंबेर किला का लाइट एंड साउंड शो टाइमिंग – Light and Sound show Timing of Amer Fort Jaipur in Hindi.

आंबेर किला मैं आयोजित होने वाले लाइट और साउंड शो समय के बारे में बात करें तो प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 9:15 बजे के बीच आयोजित किया जाता है। अगर आप यहां पर लाइट एंड साउंड शो देखना चाहते हैं तो आपको इसी समय के बीच यहां पर जाना होगा। लाइट एंड साउंड शो के इस टाइमिंग में साल में बदलने वाली सीजन के अनुसार थोड़ा सा बदलाव भी देखा जा सकता है।

आमेर किला का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Amber Fort Jaipur In Hindi.

आमेर किला को विजिट करने के लिए लगने वाले प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें तो अगर आप एक भारतीय हैं तो आपको इस आमेर किला को विजिट करने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹100 देने होंगे। वही अगर आप एक विदेशी हैं तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹500 देने होंगे। इसके अलावा यहां पर आयोजित होने वाले लाइट शो में शामिल होने के लिए अलग से चार्ज देने पड़ते हैं।

आमेर किला के आसपास घूमने की प्रमुख पर्यटन स्थल – Top Tourist Palace in Jaipur in hindi.

आमेर का किला या आंबेर का किला को अगर आप भी विजिट करने जाने वाले हैं तो आप इस के नजदीकी कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों को भी अवश्य विजिट करें यकीनन आपको यह जगह भी अवश्य पसंद आएंगे। आमेर किला के नजदीकी मुख्य पर्यटन स्थल की सूची निम्न है –

  • हवा महल
  • सिटी पैलेस
  • नाहरगढ़ किला
  • नाहरगढ़ जैविक उद्यान
  • जल महल आदि।

आंबेर फोर्ट जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Amber Fort Jaipur In Hindi

आमेर किला को विजिट करने का अनुकूल एवं अच्छा समय के बारे में बात करने से पहले आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। आमेर किला को विजिट करने अधिकतर लोग सर्दी के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से मार्च के बीच जाया करते हैं। यही समय इस आमेर किला को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय भी माना जाता है इसलिए हो सके तो आप भी आमेर किला को इसी समय विजिट करें।

आमेर किला कैसे पहुँचे – How To Reach Amber Fort In Hindi.

आमेर किला को विजिट करने के बारे में बात करें जयपुर मुख्य शहर से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप इस आमेर किला को जयपुर के अलावा अन्य भारत के मुख्य शहरों से विजिट करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जयपुर पहुंचना होगा। जयपुर आप अपने यहां से किसी भी माध्यम यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। चलिए हम इसके बारे विस्तार से स्टेप बाय स्टेप जानने का प्रयास करते हैं –

फ्लाइट से आंबेर किला कैसे पहुंचे ? – How To Reach Amber Fort By Flight In Hindi.

फ्लाइट से जयपुर में स्थिति आमेर किला को विजिट करने के बारे में बात करें तो आमेर किला के नजदीकी मुख हवाई अड्डा सांगानेर हवाई अड्डा है। सांगानेर हवाई अड्डा भारत के तकरीबन सभी बड़े छोटे हवाई अड्डा से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस सांगानेर हवाई अड्डा से आमेर किला की बीच की दूरी मात्र 22 किलोमीटर है। आप अपने यहां से जयपुर में स्थित इस सांगानेर हवाई अड्डा पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ऑटो, टैक्सी या कैब की मदद से आप इस आमेर किला को काफी आसानी से विजिट कर सकते हैं।

ट्रेन से आमेर किला कैसे पहुंचे ? – How To Reach Amber Fort By Train In Hindi.

ट्रेन से आमेर किला कोई व्यक्ति कैसे पहुंच सकता है इसके बारे में बात करें, तो आमेर किला के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन है। जयपुर जंक्शन से आमेर किला की बीच की दूरी मात्र 13 किलोमीटर है। जयपुर में स्थित इस जयपुर जंक्शन के लिए भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से आया जा सकता है। जयपुर जंक्शन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ऑटो, टैक्सी या कैब की मदद से आप इस आमेर किला को आसानी से विजिट कर सकते हैं

सड़क मार्ग से आमेर किला कैसे पहुंचे ? – How To Reach Amber Fort By Road In Hindi.

सड़क मार्ग से आमेर किला पहुंचने के बारे में बात करें तो यहां पर कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग से काफी आसानी से पहुंच सकता है क्योंकि यह आमेर किला जयपुर मुख्य शहर से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जयपुर भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति जयपुर में स्थित इस आमेर किला को आसानी से विजिट कर सकता है। जयपुर के लिए इसके आसपास के कुछ मुख्य शहर से बस का भी संचालन होता है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति जयपुर बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकता है।

आमेर का किला या आंबेर का किला से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारे द्वारा लिखी गई यह आर्टिकल पसंद आई हो तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस आमेर किला से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके। एक बात और अगर आप हमें आमेर किला के बारे में लिखी गई इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS