इटली में घूमने की जगह | Tourist Places in Italy in Hindi

नमस्कार साथियों, आज के इस आर्टिकल में हम भारत देश के शहरों में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में बात नहीं करने वाले हैं, आज के इस आर्टिकल में हम यूरोपीय देश इटली में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने वाले हैं। इटली में भी कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जिसे विजिट करने लाखों की संख्या में पर्यटक जाया करते हैं। इटली में कई ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के साथ साथ हनीमून पैलेस भी है, जिसे विजिट करने कपल्स काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम इटली में स्थित ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल, घूमने की जगह के साथ-साथ इटली से जुड़े प्रश्न के बारे में भी बात करेंगे, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

इटली के प्रमुख पर्यटन स्थल – Italy Me Ghumne ki Jagah

इटली में समुद्र तट, झील, पहाड़िया, बीच, कई प्राचीन इमारत के साथ-साथ यहां पर स्थित पवित्र स्थल भी है जो पर्यटकों को अपनी ओर विश्व के अलग-अलग देशों से खींच लाती है। इटली में हालांकि ऐसे तो बहुत सारे घूमने वाले जगह जैसे – धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, समुद्र तट, झील, पहाड़ी आदि देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम इटली में स्थित कुछ प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता हो –

नेपल्स इटली – Naples Italy in Hindi.

नेपल्स को इटली में घूमने के लिए पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। नेपल्स को एक हनीमून प्लेस के रूप में भी जाना जाता है। इटली में स्थित रोमांटिक जगह में से एक इस नेपल्स को भी माना जाता है। यहां पर कपल्स घूमने एवं वोट की सवारी करने आया करते हैं। समुद्र के तट पर बसा यहां से दिखने में समुद्री तट काफी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। यहां पर जाने के उपरांत आप समुंद्र में वोट की भी सवारी कर सकते हैं।

पॉम्पी शहर –

पंपी शहर इटली के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में स्थित इटली के घूमने के एक प्रमुख एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। बताया जाता है कि यहां पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट के पश्चात खंडहर में बदलने के बाद इटली के महाराजा के द्वारा इस शहर की खुदाई करवाकर इसे पुनः रूप प्रदान किया गया जिसके वजह से वर्तमान समय में यह शहर इटली का पर्यटकों के घूमने का एक खूबसूरत जगह के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। यहां पर काफी अधिक संख्या में पर्यटक घूमने जाया करते हैं। अगर आप भी इटली का ट्रिप करने का सोच रहे हैं तो इस पॉम्पी शहर को अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मंदिरों की घाटी – Valley of the Temple

मंदिरों के घाटी इटली की प्रमुख जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर बहुत सारी प्राचीन तथा धार्मिक स्थान है। यहां पर कई मंदिर भी हैं जो तकरीबन हजारों साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। यहां पर वैसे पर्यटक अधिक देखे जाते हैं जिन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्लेस पसंद आते हैं। अगर आपको भी ऐसे जगह पसंद आते हैं तो आप इटली में स्थित मंदिरों की घाटी को विजिट कर सकते हैं।

कोलोसियम रोम – Colosseum Rom in Hindi.

कोलोसियम रोम इटली में घूमने के एक लोकप्रिय एवं खूबसूरत स्थलों में से एक है। इटली में स्थित यह कोलोसियम रोम एक अखाड़ा के रूप में जाना जाता है। इस कोलोसियम रोम नामक अखाड़ा को दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा के रूप में भी जाना जाता है।

Colosseum Rom, Italy

इस कोलोसियम रोम के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण 72 वी ईस्वी में किया गया था और इसका निर्माण राजा वेस्पसियन के द्वारा करवाया गया था। कोलोसियम रोम अखाड़े की लोकप्रियता पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। इस अखाड़े में 80 प्रवेश द्वार बनाए गए है। यहां पर एक साथ तकरीबन 50000 दर्शक आसानी से बैठ सकते हैं। अगर आप भी इटली घूमने जा रहे हैं तो इस कोलोसियम रोम नामक अखाड़े को विजिट करना न भूले।

माउंट एटना – Mount Etna Italy in Hindi.

इटली में स्थित इस माउंट एटना को ज्वालामुखी की चोटी के रूप में भी पर्यटकों द्वारा जाना जाता है। यह पर्यटक स्थल इटली की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। इस माउंट एटना को ज्वालामुखी की चोटी के रूप में इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां पर अक्सर ज्वालामुखी फटने की आशंका बनी रहती है। यह ज्वालामुखी चोटी के आसपास का दृश्य काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक लगते हैं जिसकी वजह से यहां पर पर्यटकों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

कैपरी द्वीप – CapriIsland Italy in Hindi.

कैपरी दीप इटली के एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कैपरी दीप चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। खूबसूरत एवं पर्यटकों का मनपसंद इटली का यह कैपरी दीप नेपल्स की खाड़ी के नजदीक में ही बसा हुआ है। कैपरी दीप भी इटली में कपल्स के लिए एक खूबसूरत जगह साबित होता है। यहां पर अधिकतर लोग सूर्यास्त के समय खूबसूरत नजारा देखने जाया करते हैं। यहां से सन सेट एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है इसलिए आप इटली के ट्रिप में घूमने की जगहों में इसे भी शामिल कर सकते हैं।

फ्लोरेंस – FlorenceCity in Italy.

फ्लोरेंस इटली में स्थित एक प्रमुख एवं आकर्षक वास्तुकला की वजह से काफी प्रसिद्ध है। इटली में एक फ्लोरेंस का फेमस और लोकप्रिय होने का वजह इसकी वास्तुकला ही है। इस फ्लोरेंस की खूबसूरती इस तरह से की गई है कि यहां पर पर्यटक खीचे चले आते हैं। यहां पर एक संग्रहालय भी स्थित है जिससे आउटडोर संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। इटली का काफी प्रसिद्ध संग्रहालय का रूप में भी जाना जाता है।

पीसा – PisaCity in Italy.

पीसा इटली का एक खूबसूरत जगहों को अपने यहां बसाया हुआ है। पीसा में स्थित बॉटनिकल गार्डन, म्यूजियम, वनस्पति उद्यान, पीसा चार्टरहाउस मोड अपनी और पर्यटकों को काफी अधिक संख्या में खींच लाता है इसलिए हो सके तो आप इटली के घूमने की जगहों के अपने लिस्ट में पीसा को भी शामिल करना न भूलें।

ग्रांड कैनाल, वेनिस – Grand Canal Italy in Hindi.

ग्रांड कैनाल इटली के वेनिस शहर में स्थित एक रोमांटिक जगहों में से एक हैं। ग्रैंड कैनल वेनिस एक जलमार्ग हैं। इस जलमार्ग को द सिटी ऑफ वाटर के नाम से भी जाना जाता है। इस मार्ग पर चलने वाले नाव के सवारी करने लोग इटली अलग-अलग देशों से काफी अधिक संख्या में घूमने आया करते हैं।

Grand Canal Italy

यह जलमार्ग बनी शहर से होते हुए लैगून और सेंट मार्गिन तक पहुंचता है। अगर आप केट घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अपने प्लान में इस ग्रांड कैनाल वेनिस घूमने अवश्य जाएं। यहां पर घूमने का अनुभव एवं यहां से दिखने वाला अद्भुत नजारा काफी आकर्षक एवं सुंदर होता है। यकीनन आपको काफी अधिक पसंद आएगा।

इटली के बारे में रोचक तथ्य – Facts about Italy in Hindi.

  • इटली को जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा आबादी वाला देश यूरोप का माना जाता है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार यूरोप महाद्वीप में स्थित इटली में सबसे अधिक भूकंप और ज्वालामुखी फटते हैं।
  • इटली के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यहां पर शराब का उत्पादन काफी अधिक मात्रा में किया जाता है।
  • यूरोपीय देश इटली में आज भी काफी कम मात्रा में इंटरनेट का यूज करने वाले लोग हैं।
  • इटली में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में क्रिसमस को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इटली में अधिकतर इटालियन भाषा बोली जाती है।
  • इटली का करेंसी का नाम यूरो है।
  • इटली की राजधानी रोम है।
  • इटली का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है जिसे इटली में कैलसियो कहा जाता है।
  • इटली का राष्ट्रीय प्रतीक सफेद लिली है।

इटली घूमने के लिए सबसे सही समय – Best Time to Visit Italy in Hindi.

इटली को विजिट करने के बारे में बात करें, तो इटली ठंड वाला देश है। यहां पर गर्मियों के मौसम में भी तापमान काफी अनुकूल रहता है, जिसकी वजह से यहां पर जाने का अनुकूल समय अप्रैल से लेकर अक्टूबर महीने के बीच बताई जाती हैं। इस समय अगर आपके इटली विजिट करते हैं, तो आपको मौसम को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वैसे आपको बता दें कि आप इटली अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते है।

इटली में रुकने की जगह –

इटली अगर आप भी घूमने जा रहे हैं, जहां पर प्रतिवर्ष विश्व के औसतन तकरीबन 30 लाख लोग घूमने जाया करते हैं तो और आपके मन में भी यह प्रश्न है कि इटली घूमने जाने के दौरान कहां रुक सकते हैं। आपको बता दें कि पर्यटन स्थल को विजिट करेंगे उसके आसपास आपको कई सारी होटल आसानी से मिल जाएंगे इसलिए आप यहां पर कहाँ रुकने की जगह है के बारे में न सोचते हुए यहां के ट्रिप के दौरान कहां-कहां घूम सकते हैं इसके बारे में आप सोचें।

इटली कैसे पहुंचे ? – How to Reach Italy.

इटली जाने के बारे में बात करें तो इटली कोई भी व्यक्ति केवल एक ही मार्ग से जा सकता है, वह है वायु मार्ग। क्योंकि इटली वायु मार्ग से ही अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर हम भारत से इटली जाने के बारे में बात करें, तो भारत के मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से नियमित रूप से आपको फ्लाइट मिल जाएगी जिसकी मदद से आप इटली आसानी से पहुंच सकते हैं।

पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ

प्रश्न – इटली में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

उत्तर – इटली में अधिकतर भाषा इटालियन बोली जाती है।

प्रश्न – इटली का करेंसी का नाम क्या है ?

उत्तर – इटली का करेंसी का नाम यूरो है।

प्रश्न – इटली की राजधानी कहां है.?

उत्तर – इटली की राजधानी रोम है।

प्रश्न – इटली का राष्ट्रीय खेल क्या है.?

उत्तर – इटली का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है जिसे कहा कैलसियो जाता है।

प्रश्न – इटली का राष्ट्रीय फूल का नाम क्या है ?

उत्तर – इटली का राष्ट्रीय प्रतीक सफेद लिली है।

प्रश्न – इटली का प्रमुख उत्सव कौन सा है.?

उत्तर – इटली के प्रमुख त्योहारों की बात करें तो क्रिसमस और ईस्टर बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इटली में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल, इटली के वेस्ट पर्यटन स्थल, इटली में घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आई हो, तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें। एक बात और अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो प्लीज कमेंट बॉक्स में हमें बताएं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS