पत्तदकल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक | Famous historical monuments of Pattadakal in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक के प्रमुख शहर पत्तदकल के बारे में एवं यहां पर स्थित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। पत्तदकल पौराणिक समय का अपने अंदर कई स्मारकों को संग्रहित कर के रखा हुआ है। इसे देखने पर्यटक काफी दूर-दूर से यहां आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम यहां पर स्थित पुरानी कई स्मारक के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए शुरू करते हैं –

पत्तदकल के बारे में – About Pattadakal in Hindi

पत्तदकल का इतिहास – History of Pattadakal in Hindi

पत्तदकल भारत के राज्य कर्नाटक के अंतर्गत बागलकोट जिले में स्थित एक प्रमुख शहर है। यह शहर कई ऐतिहासिक स्मारकों का समूह को अपने अंदर संग्रहित कर के रखा है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। पत्तदकल के बारे में इतिहासकारों का मानना है कि इसकी स्थापना सातवीं-आठवीं शताब्दी के दौरान चालुक्य द्वारा किया गया था।

पत्तदकल के नामाकरण के बारे में भी बताया जाता है, कि इसका नाम का अर्थ राज्य अभिषेक होता है। यानी की इस स्थल को पौराणिक समय में राज्य अभिषेक के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यहां पर स्थित ऐतिहासिक स्मारकों के कारण यह स्थल पर्यटकों एवं इतिहास प्रेमियों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

पत्तदकल के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थल | Famous Tourist Places Pattadakal in Hindi

राज्य कर्नाटक के पत्तदकल शहर पौराणिक समय के कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल को संग्रहित कर के रखा हुआ है। यूनेस्को विश्व धरोहर वाला यह स्थल वास्तव में कई ऐतिहासिक स्मारक का समूह है, जिनमें मुख्य नौ हिंदू मंदिर और एक जैन मंदिर है। पत्तदकल में घूमने के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल की सूची निम्न है –

संगमेश्वर मंदिर – Sangameshwar Temple Pattadakal in Hindi

यह संगमेश्वर मंदिर राज्य कर्नाटक के पत्तदकल का एक प्रमुख ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर छठी एवं सातवीं शताब्दी के दौरान निर्मित विरुपाक्ष मंदिर के समान लेकिन साइज में छोटा एक हिंदू धर्म से जुड़ी हुई मंदिर हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है।

इस मंदिर का निर्माण चालुक्य राजा विजयादित्य सत्यश्रया के द्वारा करवाया गया था। कभी इस मंदिर को विजयेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता था। इस मंदिर में जाने के लिए दो मुख्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इस मंदिर के दीवारों पर कई सुंदर तरीके से प्रतिमाओं को नक्काशा भी गया है। इस मंदिर को पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

काशीविश्वनाथ मंदिर – Kashiviswanatha Temple Pattadakal in Hindi

पत्तदकल में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट के द्वारा करवाया गया था। यह काशी विश्वनाथ मंदिर आठवीं शताब्दी के दौरान पटना का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है। काशी विश्वनाथ मंदिर पत्तदकल में निर्मित एक हिंदू मंदिर है। यह काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्राचीन मंदिर है। यह धार्मिक स्थल फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए बेहतर जगह साबित हो सकता है।

(इन्हें भी पढ़े : – हम्पी के बारे में पूरी जानकारी

> हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल)

जैन मंदिर पत्तदकल – Jain Temple Pattadakal in Hindi

कर्नाटक के पत्तदकल में स्थित यह जैन मंदिर पत्तदकल का एक प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। कल्याणी चालुक्य और राष्ट्रकूट द्वारा डिजाइन किया गया यह जैन मंदिर जैन धर्म से जुड़ी यहां का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। उज्जैन मंदिर की कलाकृति एवं वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर बनी बड़े-बड़े हाथियों के प्रतिमा यहां पर जाने वाले लोगों को स्वागत करती है। हरे-भरे घास के मैदानों के बीच इतिहास जालंधर से जुड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

विरुपाक्ष मंदिर, पत्तदकल – Virupaksha Temple, Pattadakal in Hindi

विरुपाक्ष मंदिर पत्तदकल में स्थित जितने भी पौराणिक स्मारकों में धार्मिक स्थल है जो यूनेस्को की धरोहर की सूची के अंतर्गत आता है, उनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय एवं प्रमुख हैं। इस मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य द्वितीय के द्वारा जीत की खुशी में सातवीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था।

यह विरुपाक्ष मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक धार्मिक स्थल है, लेकिन इस मंदिर में आपको भगवान शिव के अलावा भी कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं देखने को मिल जाएंगे। द्रविड़ियन शैली में बना यह विरुपाक्ष मंदिर पर्यटक को एवं श्रद्धालुओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। पत्तदकल घूमने जाने वाले तकरीबन सभी व्यक्ति इस विरुपाक्ष मंदिर को विजिट जरूर करते हैं।

पापनाथा मंदिर – Papanatha Temple Pattadakal in Hindi

पत्तदकल के पापनाथा मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल द्रविड़ियन और नागर वास्तुशैली में निर्मित है। इस मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। यह मंदिर रामायण एवं महाभारत के चित्रों के नक्काशी के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में जाने के उपरांत आप कई अन्य प्रकार के पौराणिक नक्काशीओ का भी दर्शन कर सकते हैं, जो आपको यकीनन पसंद आएंगे।

गलगनाथ मंदिर पत्तदकल – Galaganatha Temple Pattadakal in Hindi

पत्तदकल में स्थित जगन्नाथ मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित पत्तदकल का एक प्रमुख एवं पौराणिक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का भी निर्माण सातवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। यहां पर इस मंदिर में अंधकासुर राक्षस का वध करते हुए भगवान शिव की प्रतिमा के अलावा कुबेर एवं गजलक्ष्मी की प्रतिमा भी देखने को मिलता है। यह मंदिर पर्यटकों एवं इतिहास में रुचि रखने वाले इतिहास प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

पत्तदकल घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Pattadakal in Hindi

कर्नाटक में स्थित पत्तदकल शहर को विजिट कर यहां पर स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं और आपके मन में विचार है कि यहां पर जाने का अच्छा समय कब है, तो आपको बता दें वैसे तो आप यहां पर पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च एवं जुलाई से लेकर सितंबर के बीच का समय को अनुकूल माना जाता है। आप यहां का ट्रिप का प्लान इसी समय के बीच बनाएं आपके लिए यही उचित रहेगा।

पत्तदकल कैसे पहुँचे ? – How to Reach Pattadakal in Hindi

कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित पत्तादकल घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं और आपके मन में विचार है कि आप यहां पर कैसे पहुंचे, तो आपको बता दें कि पत्तदकल कर्नाटक की एक प्रमुख शहर है। यहां आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आप पत्तदकल के आसपास के मुख्य शहरों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको यहां के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप पत्तदकल से दूर स्थित किसी अन्य शहर से यहां पर आना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि पत्तदकल के नजदीकी एयरपोर्ट बेलगाम तथा नजदीकी रेलवे स्टेशन बादामी में है। आप अपने यहां से इन एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से आप पत्तदकल का ट्रिप आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कर्नाटक में स्थित मुख्य शहर पत्तदकल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं फैमिली के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही है। आप यहां पर अपना राय या सुझाव हमारे लिए छोड़ सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS