जिंजी किला के बारे में | Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम तमिलनाडु राज्य के विल्लुपुरम जिला में स्थित एक पौराणिक ऊंची पहाड़ियों पर स्थित किला के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। इस किला को जिंजी किला या गिंगी किला या सेंजी दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है।

यह किला पहाड़ियों के ऊपरी चोटी पर इस तरह से निर्मित है कि इस पर हमला करने से पहले दुश्मनों को कई बार सोचना पड़ता था। इस किला की बनावट को देखते हुए छत्रपति शिवाजी ने इसे अभेद किला का नाम भी दिया था। तमिलनाडु राज्य में स्थित है इस जिंजी दुर्ग के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारा यह आर्टिकल पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

गिंगी फोर्ट के बारे में – About Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

जिंजी किला तमिलनाडु राज्य के विल्लुपुरम जिला में स्थित एक पुरानी किला है। इस किला का निर्माण समय 9 वीं शताब्दी के बताया जाता है। इस किला को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इसकी बनावट को देखते हुए अभेद किला कहां गया था। वही इस किला को मुगलों ने पूरब का टॉय का नाम दिया था। इस किला से जुड़ी पूरी जानकारी step-by-step नीचे दी गई है। कृपया आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

जिंजी किला का इतिहास – History of Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

जिंजी नाम का यह किला भारत देश के तमिलनाडु राज्य के विल्लुपुरम जिला में स्थित है। तमिल तमिलनाडु राज्य में स्थित इस गिंगी किला का निर्माण नौवीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था। गिंगी के इस किले का सबसे पहला उल्लेखित विक्रमा चोल के शिलालेख में देखने को मिलता है।

जिंजी किला को दक्षिण भारत के कई शासकों और राजवंशों के द्वारा इस पर अपना वर्चस्व स्थापित किया गया। इस जिंजी किला का निर्माण चोल राजवंश के द्वारा निर्मित करवाया गया था। 13 वीं शताब्दी के दौरान चोलो को पराजित कर विजय नगर साम्राज्य के शासकों द्वारा इसे संशोधित कर लिया गया। 15 वीं से 16 वीं शताब्दी के दौरान विजयनगर साम्राज्य के अधीन जिंजी नायकों के राजा बनने के दौरान इस जिंजी किले को पुनः निर्मित करवाया।

इसके बाद इस जिंजी किला पर मराठा का भी साम्राज्य स्थापित रहा। मराठों को हराने के बाद इस पर मुगलों का शासन चला। इस जिंजी फोर्ट पर अनेकों राजा और शासकों का नियंत्रण रहा है। इस जिंजी किला के बनावट को देखकर छत्रपति शिवाजी ने इस किला को भारत का अभेद किला का नाम दिया था। वहीं दूसरी ओर इस किला को मुगलों ने पूरब का टॉय का नाम दिया था। यह किला लगतार कई वर्षों तक अनेकों राजवंशों के युद्ध को सहन करते हुए खड़ा रहा।

जिंजी किला की वास्तुकला – Architecture of Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

जिंजी किला का परिसर मुख्य तीन पहाड़ियों पर स्थित है। कृष्णागिरी, राजगिरी और चंद्रयानगिरी की पहाड़ियां प्रमुख है। तमिलनाडु राज्य में स्थित इस जिंजी किला को छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारत का अभेद किला कहा था। इस किला को इस तरह से बनाया गया है कि दुश्मन भी इस किला पर हमला करने से पहले कई बार सोचता था।

इस किला को इस तरह से बनाया गया है कि यहां पर जाने के लिए तकरीबन 2 घंटे का ट्रैकिंग करना पड़ता है। इस किला को जीतने के लिए दुश्मनों ने भी काफी आसानी से इस किला पर विजय प्राप्त नहीं की थी। इस जिंजी किला का मुख्य आकर्षण राजगिरी है, जहां पिरामिड जैसा बना एक बहुमंजिला इमारत है। इसके अलावा यहां पर मंदिर, बैठने की हॉल, अन्य भंडार, मस्जिद, मांडव घंटाघर आदि जैसे कई अन्य इमारत भी देखने को मिल जाते हैं।

इन्हें भी पढ़े : –
हरिहर किला की पूरी जानकारी

जंजीरा किला की जानकारी

एलीफेंटा गुफा की जानकारी

जिंजी किला को विजिट करने के लिए टिप्स – Tips for Visiting Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

  • जिंजी किला को विजिट करते समय आप अपने साथ सनस्क्रीन और टोपी जरूर कैरी करें।
  • जिंजी किला को विजिट करते समय आप अपने साथ खाना और पानी जरूर साथ रखें क्योंकि वहां पर इसकी व्यवस्था देखने को नहीं मिलती है।
  • इस जिंजी किला को विजिट करने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है इसलिए हो सके तो आप अपने साथ ट्रैकिंग से जुड़ी सभी वस्तुएं साथ अवश्य ले जाएं।
  • अगर आप इस किला को विजिट करने बच्चे के साथ जा रहे हैं तो उनकी खास ध्यान अवश्य रखें।
  • जिंजी किला को विजिट करते समय आप अपने साथ एक अच्छा कैमरा या अच्छा कैमरा वाला फोन अवश्य ले जाए ताकि वहां के तस्वीर आप यादगार के रूप में अपने कैमरे में कैद कर सके।
  • इस जिंजी किला के ट्रेकिंग के लिए आप गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचे।
  • यहां पर आप ट्रैकिंग करने या तो सुबह नहीं तो शाम के समय जाए यही समय यहां पर जाने के लिए उचित माना जाता है।

जिंजी किला को विजिट करने का अच्छा समय – Best Time to Visit Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

जिंजी किला को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में भी जान लेना चाहिए। वैसे आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले आप जा सकते हैं, लेकिन यहां पर लोग गर्मी के मौसम के दौरान जाने से कतराते हैं क्योंकि गर्मी के समय में यहां पर तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है जिसकी वजह से लोगों को ट्रेनिंग करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग यहां पर अधिकतर वर्षा ऋतु और ठंड के मौसम के दौरान जाना पसंद करते हैं। यही समय भी इस गिंगी किला को विजिट करने का अनुकूल समय भी माना जाता है।

गिंगी फोर्ट का खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closeing Time of Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

तमिलनाडु राज्य में स्थित जिंजी किला का पर्यटकों के लिए खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह किला प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे खुलता एवं शाम में 5:00 बजे बंद हो जाता है। अगर आप इस जिंजी किला को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो इन्हीं समयो के बीच आप जाकर इस किला को विजिट कर सकते हैं।

जिंजी फोर्ट कैसे पहुँचे.? – How to Reach Gingee Fort Tamilnadu in Hindi.

जिंजी किला को विजिट करने आप भारत के किसी भी क्षेत्रों से आना चाहते हैं, तो काफी सरलता पूर्वक आप यहां पर आ सकते हैं। क्योंकि अगर हम इस जिंजी किला के नजदीक मुख्य हवाई अड्डा की बात करें तो वह चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं और अगर इस किला के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन की बात करें तो वह विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – बस, टैक्सी, ऑटो आदि की सहायता से आप जिंजी किला को विजिट कर सकते हैं।

तमिलनाडु राज्य में स्थित जिंजी किला, जिंजी दुर्ग, गिंगी किला या गिंगी दुर्ग के बारे में लिखा गया हमारा यह खूबसूरत आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और अगर हमारे आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस किला के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS