जगन्नाथ पुरी कब जाना चाहिए | Best Time to Visit Jagnnath puri Temple in Hindi.

जगन्नाथ पुरी यानी कि जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को भारत के चार धामों में से भी एक माना जाता है। यह जगन्नाथ मंदिर भारत के राज्य उड़ीसा के पुरी जिला में स्थित है। इस जगन्नाथ मंदिर की पूरी शहर से दूरी के बारे में बात करें तो मात्र 2 किलोमीटर है।

उड़ीसा राज्य में स्थित यह जगन्नाथ पुरी मंदिर यहां पर आयोजित होने वाले रथ यात्रा के लिए काफी अधिक प्रसिद्ध हैं। इस रथयात्रा में भाग लेने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में शामिल होने आया करते हैं।

पूरी में स्थित इस जगन्नाथ मंदिर यानी कि श्री कृष्ण भगवान को समर्पित इस मंदिर की वजह से ही इस शहर को जगन्नाथपुरी के नाम से जाना जाता है। जगन्नाथ मंदिर को भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों की सूची में भी शामिल किया गया है।

आज के इस आर्टिकल में हम जगन्नाथ पुरी कब जाना चाहिए यानी कि जगन्नाथपुरी जाने का अच्छा समय कब होता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी जगन्नाथ पुरी मंदिर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पहले पूरा अंत तक जरूर पढ़ लेना चाहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी कोई ओर आगे बढ़ते हैं –

जगन्नाथपुरी जाने का अच्छा समय कब होता है ?

जगन्नाथपुरी जाने का पूरे साल में अच्छा समय कब होता है इसके बारे में जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। मुझे यकीन है कि आपको जगन्नाथपुरी जाने का सही समय के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जगन्नाथपुरी जाने का अच्छा समय की जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

जगन्नाथपुरी जाने का गर्मी का समय –

जगन्नाथपुरी को अगर आप गर्मी के मौसम के दौरान यानी कि मार्च से जून के बीच विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि गर्मी के मौसम के दौरान यहां पर तापमान 25 डिग्री से लेकर 45 डिग्री के बीच रहता है। जिसकी वजह से यहां पर गर्मी के कारण लोगों की हालत बहुत मुश्किल हो जाता है। इस समय यहां पर चिलचिलाती हुई गर्मी एवं काफी अधिक तापमान होने की वजह से लोग यहां जाने से कतराते हैं।

लोग गर्मी के मौसम के दौरान कहीं पर घूमने जाना इसलिए पसंद करते हैं ताकि वहां पर कम गर्मी भी लगे और अच्छे से घूम भी सके लेकिन जगन्नाथपुरी एक ऐसी जगह है जहां पर काफी तेज धूप और अधिक तापमान के कारण लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। इसलिए जितना हो सके आप जगन्नाथ पूरी गर्मी के समय में जाने से बचे।

जनकपुरी जाने का मानसून का समय –

जगन्नाथपुरी को अगर आप मानसून के समय यानी कि वर्षा ऋतु में विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर वर्षा ऋतु जून महीना से शुरू होकर सितंबर लास्ट तक चलती है। इसी बीच में यहां पर हल्की फुल्की बारिश के साथ साथ भारी मात्रा में भी बारिश देखा जा सकता है।

जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि बारिश के मौसम में जब आप कहीं घूमने के लिए निकले और वहां पर बारिश हो जाए तो आपका घूमने का अनुभव पूरा बर्बाद हो जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी जगन्नाथ के ट्रिप में बारिश रुकावट न बने तो आप यहां पर जाने के लिए मानसून का समय का चुनाव ना करें।

एक बात और जगन्नाथपुरी में मानसून के समय में ही जगन्नाथ पुरी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होता है जिसमें विश्व के लाखों श्रद्धालु शामिल होने आया करते हैं। अगर आप भी जगन्नाथपुरी के इस रथ यत्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आप मानसून के दौरान यानी कि जब यहां पर रथ यात्रा जून-जुलाई के बीच आयोजित होती है इस समय आप यहां पर जा सकते हैं। लेकिन अगर वही इस जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव में आप शामिल नहीं होना चाहते हैं तो आप यहां पर मॉनसून के दौरान यानी कि जून से सितंबर के बीच जाने से बचे, यही आपके लिए सही रहेगा।

इन्हें भी पढ़े : –
केदारनाथ मंदिर उत्तराखण्ड

श्री आध्य कात्यायनी मंदिर

नटराज मंदिर चिदंबरम की पूरी जानकारी

जगन्नाथपुरी जाने का सर्दी का समय –

जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए अगर आप सर्दी के समय का चुनाव करते हैं तो आपको बता दें कि इस समय यहां पर तापमान तकरीबन 15 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहता है। जिसकी वजह से यहां का मौसम जगन्नाथ पुरी घूमने के लिए एक सुहावना एवं सुखद मौसम होता है। सर्दी का समय है यानी कि अक्टूबर से फरवरी का समय है जगन्नाथ पुरी की यात्रा करने का एक अनुकूल समय माना जाता है।

आपको बता दें कि अक्टूबर से फरवरी यानी कि सर्दी का समय के दौरान जगन्नाथपुरी में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ती हैं जिसकी वजह से यहां पर लोग घूमने जाने का प्लान अधिक मात्रा में किया करते हैं। इस समय यहां पर काफी अधिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी घूमने जाया करते हैं, लेकिन एक बात है अगर आप जगन्नाथ पुरी को विजिट इसलिए कर रहे हैं कि वहां के पूरी नगरी में जाकर आप समुद्र तट पर स्नान कर सके तो यह थोड़ा आपके लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस समय ठंड का मौसम रहता है।

जगन्नाथ पुरी जाने का सही समय कब रहता है.?

उड़ीसा राज्य में स्थित जगन्नाथ पुरी भगवान विष्णु के जगन्नाथ मंदिर की वजह से काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। इस जगन्नाथपुरी को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करें तो वह समय सर्दी का मौसम यानी कि अक्टूबर से फरवरी का माह के बीच के समय को ही माना जाता है।

अक्टूबर से फरवरी का समय ही जगन्नाथ पुरी को लोगों द्वारा विजिट करने का पीक सीजन होता है। अगर आप जगन्नाथपुरी को विजिट करने का एक अनुकूल एवं सही समय का तलाश कर रहे हैं तो आपको अक्टूबर से फरवरी के बीच के समय को ही जगन्नाथपुरी जाने के लिए चुनाव करना चाहिए।

जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा कब निकाली जाती है और इस रथ यात्रा में किसे शामिल होना चाहिए ?

उड़ीसा राज्य के पुरी में स्थित जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा एक भव्य महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस रथ यात्रा में शामिल होने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। यह रथ यात्रा भारत में मॉनसून के दौरान आयोजित होती हैं यानी कि यह रथ यात्रा हर साल आषाढ़ महीना के द्वितीया तिथि से शुरू होकर एकादशी तक चलती है। इस रथयात्रा में कोई भी व्यक्ति शामिल होने जा सकता है।

अगर इस रथयात्रा में आप भी सम्मिलित होना चाहते हैं तो आपको भारी बारिश के साथ साथ कड़ाके की गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।

अब रही बात कि इस जगन्नाथपुरी के रथयात्रा भव्य महोत्सव में किसे शामिल नहीं होना चाहिए तो इस रथ यात्रा में आप अपने साथ किसी बुजुर्ग व्यक्ति या बच्चों को लेकर इस रथयात्रा में शामिल होने ना जाए। क्योंकि इस भव्य रथयात्रा महोत्सव में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी इतने अधिक लोग आते हैं कि रथयात्रा में खो जाने के उपरांत किसी व्यक्ति को ढूंढ पाना असंभव जैसा लगने लगता है। इसलिए जितना हो सके आप अपने साथ बुड्ढे व्यक्ति या बच्चों को ले जाने से बचे।

नमस्कार साथियों, आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि जगन्नाथ पुरी कब जाना चाहिए या जगन्नाथ पुरी जाने का सही समय कब रहता है के बारे में लिखा गया हमारा यह खूबसूरत आर्टिकल आपको कैसा लगा आप अपना राय हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। एक बात और अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप वह भी हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अगली बार जब अपने आर्टिकल को अपडेट करें तो आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट को अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS