रामेश्वरम कब जाना चाहिए | Best Time to Visit Rameshwaram in Hindi.

रामेश्वरम भारत के दक्षिणतम राज्य तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिला में स्थित एक धार्मिक स्थल वाला नगर हैं। यहां पर स्थित रामेश्वरम मंदिर भारत में स्थित हिंदुओं के लिए पवित्र चार धाम में से एक तीर्थ स्थल है। कहा जाता है कि जो उत्तर भारत में काशी का महत्व है वहीं दक्षिणी भारत में रामेश्वरम का महत्व है।

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम भारत के दक्षिणतम राज्य तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम कब जाना चाहिए इसके बारे में चर्चा करने वाले हैं। भारत का दक्षिणतम राज्य अन्य राज्यों की तुलना में काफी गर्म राज्य हैं इसलिए यहां पर गर्मी के मौसम में जाने से बचना चाहिए। चलिए हम रामेश्वरम जाने के बारे में पूरे विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं कि किसी को यहां पर कब जाना चाहिए –

रामेश्वरम जाने का अच्छा समय – Rameshwaram Jane ka Samay

रामेश्वरम अधिकतर लोग रामेश्वरम धाम को विजिट करने जाया करते हैं। इस आर्टिकल में हम रामेश्वरम जाने का अच्छा समय कब होता है, रामेश्वरम अधिकतर कब लोग जाया करते हैं, रामेश्वरम जाने का पीक सीजन कब होता है ऐसे ही प्रश्नों पर चर्चा करने वाले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अगर आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ लेंगे तो आपको यह निर्णय लेने में आसानी हो जाएगी कि आपको रामेश्वरम कब जाना चाहिए। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

गर्मियों में रामेश्वरम जाने का समय – मार्च से जून

गर्मी के मौसम के दौरान रामेश्वरम जानने के बारे में अगर चर्चा करें तो इस समय यानी कि मार्च से जून के बीच पूरे साल में काफी कड़ाके की गर्मी पड़ती है। रामेश्वरम की बात करें तो यह भारत का दक्षिणतम राज्य में स्थित है जिसकी वजह से यहां पर भारत के बाकी क्षेत्रों से काफी अधिक गर्मी पड़ती हैं।

अगर आप रामेश्वरम गर्मी के मौसम के दौरान जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप यहां पर गर्मी के दौरान जाने का प्लान कभी ना बनाएं। क्योंकि यहां पर काफी अधिक गर्मी पड़ती हैं जिसे सहन कर पाना बहुत बड़ी बात है।

अगर आपको गर्मी के मौसम के दौरान रामेश्वरम जाना ही है, तो आप जा सकते हैं, लेकिन यहां पर इस समय यानी कि मार्च से जून के बीच आपको काफी कम प्रयटक ही दिखेंगे जो रामेश्वरम घूमने के लिए गए होंगे क्योंकि अधिकतर तेज गर्मी के कारण यहां पर पर्यटक इस सीजन का चुनाव जाने के लिए कभी नहीं करते हैं। इसलिए आपके लिए भी यही बेहतर होगा कि आप गर्मी के मौसम के दौरान यहां पर जाने से बचें।

अगर फिर भी आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाना चाहते हैं तो आप अपने साथ सनस्क्रीन, धूप वाला चश्मा, टोपी और हल्का कपड़ा अवश्य ले जाएं।

मानसून के दौरान रामेश्वरम जाने का समय – जुलाई से सितंबर

मानसून के समय अगर आप रामेश्वरम जाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह बता दें कि मॉनसून के दौरान यानी के जुलाई से सितंबर के बीच रामेश्वरम का तापमान तकरीबन 27 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

इसके अलावा मानसून के समय रामेश्वरम में भारी मात्रा में बारिश होती है जिसकी वजह से अगर आप वहां पर ट्रिप के लिए निकलते हैं, तो आप अपना ट्रिप सही तरह से कंप्लीट करने में असफल हो सकते हैं। इसलिए अगर हो सके तो आप रामेश्वरम जाने के लिए मॉनसून के समय का भी चुनाव कभी न करें। लेकिन फिर भी गर्मी के मौसम के तुलना में पर्यटक वर्षा ऋतु में घूमने के लिए अधिक आया करते हैं।

अगर आप भी मानसून के समय यानी कि जुलाई से सितंबर के बीच रामेश्वरम को विजिट करना चाहते हैं तो आप अपने साथ कुछ बारिश से बचने के लिए वस्तुएं अवश्य रखें। जैसे – रेनकोट, छाता प्लास्टिक आदि।

इन्हें भी पढ़े : –
शोर मंदिर (महाबलीपुरम) का इतिहास और पूरी जानकारी

बृहदेश्वर मंदिर की पुरी जानकारी

नटराज मंदिर चिदंबरम की पूरी जानकारी

सर्दियों में रामेश्वरम जाने का समय – अक्टूबर से फरवरी

सर्दियों के मौसम में अगर आप रामेश्वरम को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको बता दें कि यहां पर सर्दी के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां का तापमान तकरीबन 17 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव होता रहता है।

सर्दी के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से फरवरी के बीच में ही आपको रामेश्वरम में काफी अधिक संख्या में पर्यटक देखने को मिलेंगे। इसी समय अन्य सीजन की तुलना में अधिकतर पर्यटक रामेश्वरम को विजिट करने आया करते हैं।

आपको बता दें कि यही समय यानी कि सर्दी का मौसम रामेश्वरम को विजिट करने का पीक सीजन भी होता है। यहां का मौसम अक्टूबर से फरवरी के बीच काफी सुहावना एवं यहां घूमने के लिए अनुकूल माना जाता है।

अगर आप अपने बच्चे या परिवार के सदस्यों के साथ रामेश्वरम को विजिट करना चाहते हैं, तो आप इसी सर्दी के मौसम वाला सीजन का ही चुनाव करें क्योंकि यह समय पूरे साल के अपेक्षा रामेश्वरम को विजिट करने का अनुकूल समय होता है। वैसे आपको बता दें कि रामेश्वरम में भारत के अन्य शहरों की तुलना में सर्दी के मौसम में भी काफी कम ठंड लगती है जिसकी वजह से आपको अपने साथ काफी अधिक मात्रा में गर्म कपड़े लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रामेश्वरम घूमने जाने का पीक सीजन –

जैसा कि हमने ऊपर में चर्चा किया है कि रामेश्वरम घूमने अधिकतर लोग अक्टूबर से फरवरी माह के बीच के समय को ही चुनाव किया करते हैं और हमने यह भी ऊपर में बताया है कि अक्टूबर से फरवरी के बीच के समय ही रामेश्वरम को विजिट करने का अनुकूल समय भी माना जाता है। इसी समय ही अधिक मात्रा में पर्यटक रामेश्वरम को विजिट करने के लिए आया करते हैं।

जहां तक रही रामेश्वरम घूमने जाने का पीक सीजन की बात तो पीक सीजन यानी कि अक्टूबर से लेकर फरवरी माह के बीच के समय को ही माना जाता है। इसलिए अगर आप रामेश्वरम का ट्रिप रामेश्वरम घूमने के पीक सीजन में करना चाहते हैं, तो आप अक्टूबर से फरवरी माह के बीच यानी कि सर्दियों के समय रामेश्वरम घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

अधिकतर लोग रामेश्वरम कब जाते हैं. ?

अधिकतर लोग रामेश्वरम कब जाते हैं और आपको भी रामेश्वरम का ट्रिप के प्लान कब बनाना चाहिए इसके बारे में बात करें तो, आप रामेश्वरम घूमने रामेश्वरम को विजिट करने के पीक सीजन का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि इसी समय में अधिकतर लोग रामेश्वरम घूमने जाया करते हैं।

रामेश्वरम को विजिट करने का पीक सीजन जैसा कि हमने ऊपर चर्चा किया है कि अक्टूबर से फरवरी के बीच के समय को माना जाता है। इसलिए अगर आप भी रामेश्वरम को विजिट करने का सबसे अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अक्टूबर से फरवरी के बीच के समय को ही माना जाता है।

वही रहीं अगर यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाने के प्लान के बारे में तो आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाने का प्लान कभी ना बनाएं, क्योंकि काफी ज्यादा गर्मी का सामना यहां पर आपको करना पड़ सकता है।

यहां पर जाने के लिए मानसून की समय की बात करे तो मानसून में भी यहां पर काफी भीषण बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इन दोनों मौसमों को रामेश्वरम घूमने ना जाने के लिए चुनाव करते हुए आप यहां पर सर्दी के मौसम यानी कि अक्टूबर से फरवरी के बीच के समय का चुनाव कर सकते हैं।

नमस्कार साथियों, आज के इस आर्टिकल में हमने रामेश्वरम कब जाना चाहिए यानी कि रामेश्वरम जाने का अच्छा समय कब होता है के बारे में चर्चा किया है। मुझे विश्वास है कि आपको यह निर्णय लेने में आसानी हो चुकी होगी कि आपको रामेश्वरम ट्रिप का प्लान कब करना चाहिए। आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आई हो, तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें।

एक बात और अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से कमेंट कर बता सकते हैं ताकि हम आपके द्वारा दिए गए अपडेट या सुझाव को अपने आर्टिकल को अपडेट करते समय अपने आर्टिकल में उसे स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS