उधम सिंह (रुद्रपुर) का धार्मिक एवं पर्यटन स्थल | Tourist Places Rudrapur in Uttrakhand In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस हमारे ब्लॉग पोस्ट में हम उधम सिंह (रुद्रपुर) उत्तराखंड में घूमने के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। वैसे तो यहां पर कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। क्योंकि रुद्रपुर महाभारत काल से जुड़ा एक बहुत ही ऋषि प्रिय स्थलों में से एक है। यहां के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानने से पहले हम लोग एक झलक उधम सिंह (रुद्रपुर) पर डाल लेते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं –

रुद्रपुर के बारे में – About Rudrapur Uttarakhand In Hindi

रुद्रपुर भारत के पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के जिला उधम सिंह का मुख्यालय हैं। यह उधम सिंह जिला महाभारत काल से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खूबसूरत ऋषि प्रिय स्थल हैं।

रुद्रपुर में घूमने की जगह – Rudrapur main Ghumne ki jagah

रुद्रपुर जोकि उत्तराखंड राज्य का उधम सिंह जिला का मुख्यालय है। यहां पर वैसे तो बहुत सारे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे क्योंकि यह स्थान महाभारत ग्रंथ से जुड़ा हुआ है। परंतु हम इस पोस्ट में केवल ऐसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो मुख्य हो।

गुलरभोज डैम रुद्रपुर – gularbhoj dam rudrapur in Uttrakhand In Hindi

रुद्रपुर का यह गूलरभोज डैम भाखड़ा नदी पर बनाया गया है। यहां पर कई वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी होती है। जैसे- स्पीड बोट, बंपर राइट, लग्जरी वोटिंग, मोटर वोर्ट आदि यही कारण है कि यहां हर साल दूर-दूर से पर्यटक घूमने एवं फोटोग्राफी करने के लिए आते हैं। यह जगह पर्यटकों को काफी पसंद हैं।

गिरी सरोवर मंदिर – Giri SarovarRudrapur (Uttrakhand) In Hindi

गिरी सरोवर मंदिर महाभारत ग्रंथ से जुड़ी हुई हैं। यहां पर कई ऋषि-मुनियों ने तप भी किया है। कहा जाता है कि महाभारत के पांडवों ने यहां पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना किए थे। यहां पर कई हिंदू देवी-देवताओं की और मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।

द्रोण सागर रुद्रपुर – Dron Sagar Rudrapur (Uttrakhand) In Hindi

रुद्रपुर का यह जगह महाभारत से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने यहीं पर पांडवों को शिक्षा दिया था। शिक्षा प्राप्ति के उपरांत पांडव पुत्र भीम ने अपने गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा के रूप में इस झील का निर्माण किया था। तभी से इस झील का नाम द्रोण सागर पड़ गया।

मोटेश्वर महादेव मंदिर – Moteshwar Mahadev Temple Rudrapur (Uttrakhand) in Hindi

मोटेश्वर महादेव मंदिर को एक और भीम संकर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर स्थापित शिवलिंग 12वां उप ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर भी महाभारत काल से जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की मोटाई अधिक होने की वजह से इसे मोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

गिरी ताल – Giri Lake Rudrapur (Uttrakhand) In Hindi

गिरीताल भी महाभारत से जुड़ी हुई हैं। यहां पर कई बड़े-बड़े साधु संत स्नान किया करते थे। गिरी ताल के पास नवरात्रि और गणेश चतुर्थी के समय बहुत ही भारी मेले का आयोजन होता है। मेले के दौरान रुद्रपुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में हो जाती है।

चैती माता मंदिर – Chaiti Mata Temple Rudrapur (Uttrakhand) In Hindi

रुद्रपुर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैती माता मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। हर साल यहां पर नवरात्रि और बसंत पंचमी के दौरान विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान इस मंदिर के पास काफी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

उल्टा किला – Ulta Kila Rudrapur (Uttrakhand) In Hindi

उधम सिंह जिला में स्थित यह उल्टा किला एक ऐतिहासिक धरोहर है। जैसा कि इसका नाम है यह किला ठीक वैसा ही उल्टा है। इस किला की नीव हवा में लटकती हैं और किला जमीन में धंसा हुआ है। यह किला वर्तमान समय में पुरातत्व विभाग के निगरानी में हैं। वैसे अभी के समय में यहां पर किसी भी पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

रुद्रपुर में घूमने की जगह के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी रुद्रपुर में घूमने की खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद….

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS