उदयपुर में घूमने की जगह | Top 10 Tourist places Udaipur Rajasthan In Hindi.

आज मैं आपको झीलों का शहर उदयपुर में घूमने की जगह के बारे में जानकारी देने वाला हूं, जहां प्रत्येक वर्ष लाखों लोग घूमने और एंजॉय करने जाते हैं। इस पोस्ट में आपको उदयपुर में घूमने के साथ-साथ उदयपुर जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में भी जानने को मिलेगा। आइए जानते हैं उदयपुर में घूमने की जगह के बारे में-

1. सिटी पैलेस – City Palace Udaipur Rajasthan In Hindi.

उदयपुर के सबसे प्रसिद्ध पैलेस के रूप में जाना जाने वाला इस पैलेस को रॉयल पैलेस भी कहा जाता है। सिटी पैलेस में प्रवेश करने के लिए ₹ 30 का एंट्री टिकट भी लेना पड़ता है। सिटी पैलेस के अंदर ही आपको एक म्यूजियम देखने को मिलेगा, जिसका प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹ 300 होता है। इस म्यूजियम में आपको प्राचीन समय में इस्तेमाल में लाया जाने वाला बहुत सारे अलग-अलग ढांचे और आकार के हथियार और पोशाक देखने को मिलेंगे, जो शायद आपको अन्य किसी भी जगह पर देखने को ना मिले, इसलिए सिटी पैलेस जाने के बाद आप इस म्यूजियम को भी विजित जरूर करें।

सिटी पैलेस के अंदर आपको 11 महल, रेस्टोरेंट्स व अन्य कई तरह की चीजें देखने को मिलेंगे, जिनको आप अच्छे से देख और जान सकते हैं। अगर आप सिटी पैलेस के लगभग हर एक चीज को अच्छे से विजिट करते हैं, तो आपको इस पैलेस को विजिट करने में 3-4 या 5 घंटे भी लग सकते हैं।

2. जगदिश मंदिर – Jagdish Temple Udaipur Rajasthan In Hindi.

भगवान विष्णु अवतरित जगन्नाथ स्वामी जी को समर्पित यह मंदिर सिटी पैलेस में ही स्थित है। जैसे ही आप सिटी पैलेस में प्रवेश करेंगे, यह मंदिर आपको वहीं पर देखने को मिल जाएगा। सिटी पैलेस में जाते या वापस लौटते समय आप इस मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करें।

3. अम्बा माता मंदिर – Amba Mata Temple Udaipur Rajasthan In Hindi.

सिटी पैलेस से मात्र 1 किमी के दायरे में स्थित अम्बा माताजी के इस मंदिर को राजस्थान के राजा सिंह नामक राजा ने बनवाया था। व्हाइट मार्बल यानी सफेद संगमरमर से बने होने की वजह से अम्बा माताजी का यह मंदिर काफी बेहतरीन प्रतीत होता है।

4. पिछोला झील – Pichhola Lake Udaipur Rajasthan In Hindi.

पिछोला झील में बोटिंग वगैरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अगर आप बोटिंग के शौकीन हैं, तो आप पिछोला झील में अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पिछोला झील में बोटिंग करने के लिए ₹ 500 का टिकट दिया है, लेकिन वहीं अगर आप दोपहर 2 बजे के बाद पिछोला झील में बोटिंग करते हैं, तो उस समय बोटिंग करने के लिए आपको ₹ 800 का टिकट दिया जाएगा, क्योंकि सनसेट के दौरान पिछोला झील और इसके आसपास के नजारे काफी बेहतरीन होने की वजह से बोटिंग का किराया भी बढ़ा दिया जाता है।

5. जग मंदिर – Jag Temple Udaipur Rajasthan In Hindi.

पिछोला झील में एक आइलैंड की तरह स्थित जग मंदिर उदयपुर का काफी फेमस पैलेस है। अगर आप पिछोला झील में बोटिंग करते हैं, तो बोट के माध्यम से आपको जग मंदिर ही ले जाया जाएगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की शादी भी इसी जग मंदिर में हुई थी। जग मंदिर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

6. करणी माता मंदिर – Karni Mata Temple Udaipur Rajasthan In Hindi.

सिटी पैलेस से बहुत ही कम दूरी पर स्थित करणी माता मंदिर का नाम भी काफी प्रसिद्ध है। माताजी का यह मंदिर अरावली पर्वत पर स्थित होने की वजह से आपको इस मंदिर में करणी माताजी से दर्शन करने के लिए करीब 15-20 मिनट तक ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। ट्रेकिंग ना करके आप चाहें तो रोपवे से भी माता जी के मंदिर तक पहुंच सकते हैं और उनका दर्शन कर सकते हैं। रोपवे के माध्यम से करणी माता मंदिर जाने के दौरान अरावली पर्वत के साथ-साथ पूरे उदयपुर शहर का एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है।

7. फतेह सागर झील – Fateh Sagar Lake Udaipur Rajasthan In Hindi.

पिछोला झील की तरह फतेह सागर झील में भी बोटिंग होती है। जिस तरह से पिछोला झील में बोटिंग करने पर जग मंदिर में ले जाया जाता था, ठीक उसी प्रकार जब आप फतेह सागर झील में बोटिंग करते हैं, तो आपको इस झील में बने तीन छोटे-छोटे आइलैंड को विजिट कराया जाएगा।सबसे पहले आइलैंड पर आपको एक स्मॉल जू और नेहरू पार्क देखने को मिलेगा। दूसरे आइलैंड पर आपको पब्लिक पार्क देखने को मिलेगा और तीसरे आइलैंड पर जाने से आप सनसेट को एंजॉय सकते हैं। तीसरा आइलैंड एक सनसेट व्यू प्वाइंट होने की वजह से सनसेट के समय वहां से उदयपुर शहर और अरावली पर्वत का एक बेहतरीन दृश्य देखने को मिलता है।

8. सज्जनगढ़ पैलेस – Sajjangarh Palace Udaipur Rajasthan In Hindi.

मानसून के समय उदयपुर शहर और अरावली पर्वतमाला के दृश्य को एंजॉय करने के लिए इस पैलेस को राजा सज्जन सिंह ने बनवाया था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि खासकर मानसून के समय इस पैलेस से अरावली पर्वत और पूरे उदयपुर सिटी का नजारा काफी बेहतरीन होता है। इस पैलेस को मानसून के समय इसके चारों तरफ के दिखने वाले नजारे की वजह से इसे मानसून पैलेस भी कहा जाता है।

9. सज्जनगढ़ जैविक उद्यान – Sajjangarh Biological Park Udaipur Rajasthan In Hindi.

सज्जनगढ़ पैलेस से कुछ ही दूरी पर स्थित यह वन्यजीव अभ्यारण्य काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य जाने से पहले आप इस बात को ध्यान में जरूर रखें कि यह वन्यजीव अभयारण्य मंगलवार के दिन बंद रहता है। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

10. बागोर की हवेली – Bagore Ki Haweli Udaipur Rajasthan In Hindi.

बागोर की हवेली जाने के लिए ₹ 90 का टिकट लेना पड़ता है। बागोर की हवेली के अंदर एक म्यूजियम भी है, जिसमें बहुत सारे पुराने हथियार वगैरह के साथ-साथ अन्य चीजों को रखा गया है। इस म्यूजियम में जाने के लिए आपको अलग से ₹ 50 का टिकट लेना पड़ेगा। बागोर की हवेली में शाम 7 बजे से 8 बजे का राजस्थानी डांस भी होता है, जिसे देखने के लिए बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप इस डांस को देखना चाहते हैं, तो आप 6 बजे के पहले ही इस हवेली में प्रवेश करें। ऐसा करने से आप आगे की सीट पर बैठ सकते हैं और इस नृत्य को देखने वाले लोगों के भीड़ से बच सकते हैं।

11. सहेलियों की बारी – Saheliyo Ki Bari Udaipur Rajasthan In Hindi.

फतेह सागर झील से मात्र 1 किमी. की दूरी पर स्थित इस सहेलियों की बारी को राजा उदय सिंह ने अपने रानियों के लिए बनवाया था। सहेलियों की बारी जाने के लिए ₹ 10 का टिकट भी लेना पड़ता है। सहेलियों की बारी फोटो शूट के पर्पस से काफी प्रसिद्ध है।

उदयपुर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Udaipur In Hindi.

दोस्तों यह बात आपको भी पता है कि राजस्थान में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है, इसलिए अगर आप उदयपुर को विजिट करना चाहते हैं, तो आपके लिए सर्दी का समय उदयपुर को विजिट करने के लिए सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इस समय राजस्थान का मौसम काफी अच्छा रहता है। अगर आप राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ उदयपुर को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अक्टूबर से फरवरी या मार्च तक उदयपुर जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

इस पोस्ट से संबंधित आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Udaipur me Ghumne Ki Jagah है क्या हम ठंडों के दिनो में udaipur घूमने जा सकते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS