उडुपी के प्रमुख पर्यटन स्थल | Top Tourist Places in Udupi in hindi

उड़ती राज्य कर्नाटक का एक जिला है। यहां पर स्थित पौराणिक समय का स्मारक एवं तीर्थ स्थान लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। यही वजह है कि उडुपी को विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम उडुपी के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि उडुपी में घूमने की जगह के बारे में तो जानेंगे ही इसके अलावा उडुपी के बारे में, उडुपी घूमने कैसे पहुंचे, उडुपी घूमने जाने का अच्छा समय ऐसे ही कुछ और प्रश्नों के बारे में बात करने वाले हैं, तो चलिए जानकारी को आगे बढ़ाते हैं और शुरू करते हैं-

उडुपी के बारें में – About Udupi in Hindi

उडुपी भारत देश के राज्य कर्नाटक का एक जिला के साथ-साथ उसका मुख्यालय भी है। उडुपी अरब सागर के तट पर स्थित पौराणिक समय के स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। उडुपी में कई ऐसे धार्मिक स्थल स्थित है, जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

उडुपी में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Udupi in Hindi

वैसे तो उडुपी में कई ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थान देखने को मिल जाती है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम उडुपी में स्थित केवल वैसे पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो की प्रमुख हो, जिन्हें लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता है। आज के हमारी यह आर्टिकल आपको अच्छी लगी तो आप इस आर्टिकल को शेयर जरूर करना।

श्रीकृष्ण मंदिर उडुपी – Shri krishna temple udupi in Hindi

उडुपी में स्थित श्री कृष्ण मंदिर केवल उडुपी का ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना समय तेरहवीं शताब्दी का बताया जाता है। इस मंदिर में बनी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को पास से जा कर पूजा पाठ नहीं किया जाता है, बल्कि एक खिड़की से इनकी पूजा की जाती हैं। खिड़की में नौ छिद्र बने हुए हैं नौ छिद्रों वाली खिड़की के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।

उडुपी के श्री कृष्ण मंदिर का प्रमुख त्यौहार जन्माष्टमी, नवरात्रि, दीपावली आदि है। इन त्योहारों के दौरान यहां पर श्रद्धालु लोग की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

मालपे बीच – Malpe beach in Hindi

मालपे बीच कर्नाटक का एक प्रमुख बीच के रूप में जाना जाता है। इस बीच का नाम भारतीय स्तर पर भी लिया जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा देश है, जहां पर आपको 24 घंटा वाईफाई की व्यवस्था देखने को मिल जाती है। यह बीच कर्नाटक का एक प्रमुख बंदरगाह भी है। उडुपी घूमने आने वाले तकरीबन सभी पर्यटक मालपे बीच को विजिट करना नहीं भूलते हैं।

सेंट मैरी आइलैंड

सेंट मैरी आइलैंड कर्नाटक का एक प्रमुख आईलैंड के रूप में जाना जाता है। इस आइलैंड को एक और नाम कोकोनोट आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत आईलैंड के बारे में बताया जाता है, कि 1948 ईस्वी के दौरान इसकी खोज वास्कोडिगामा ने की थी। इस बीच को विजिट करने के उपरांत आप आनंदित महसूस करेंगे।

जोगी गुंडी फॉल्स – Jogi gundi falls in Hindi

उडुपी से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जोगी गुंडी फॉल्स पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग यहां पर ट्रेकिंग करने भी आया करते हैं। 20 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस वाटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद इसके आसपास स्थित हरे-भरे पेड़-पौधे एवं प्राकृतिक लगा देते हैं।

कॉप बीच – koup beach in Hindi

कॉप बीच कर्नाटक का एक खूबसूरत समुद्री तट है। यह सुंदर एवं शांत जगह फोटोग्राफी करने वाले लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस बीच के पास एक लाइटहाउस भी देखी जा सकती है।

बरकुर – Barkur in Hindi

बरकुर उडुपी का एक प्राचीन शहर है। सीता नामक नदी इसी बरकुर से होकर जाती हुई अरब सागर में मिल जाती है। उडुपी के बरकुर के बारे में लेख मिलता है, जिसमें बताया जाता है कि यहां पर तकरीबन 300 से भी ज्यादा मंदिरों का संग्रह हुआ करता था। बरकुर का समुद्री तट 15 वीं से 16 वीं शताब्दी के दौरान एक प्रमुख बंदरगाह हुआ करता था

गोमथेश्वर प्रतिमा – Gomatheswara statue in Hindi

गोमतेश्वर प्रतिमा उडुपी से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह गोमतेश्वर प्रतिमा तकरीबन 58 फीट ऊंची है, जिसे काफी दूर से ही देखा जा सकता है।

इस पूरे मंदिर परिसर की खूबसूरती देखने एवं इस गोमतेश्वर प्रतिमा को देखने लोग भारत के अन्य क्षेत्रो से भी आया करते हैं। इस गोमतेश्वर मूर्ति के पास जाने के लिए आपको कुछ सीढ़ियां भी चढ़ने पड़ती है। यहां पर काफी ज्यादा मात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तब बढ़ जाती है, जब यहां पर 12 साल पर मनाए जाने वाले त्यौहार महामस्ताभिषेक का आयोजन होता है।

उडुपी जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Udupi in Hindi

उड़ती घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो उडुपी सर्दियों के मौसम के दौरान जाए, क्योंकि यही समय यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को यहां घूमने जाने का अच्छा समय माना जाता है।

एक बात और उडुपी घूमने जाने का अच्छा समय उडुपी में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल के पास आयोजित होने वाले समारोह के दौरान का समय को माना जाता है। वैसे आपको बता दें, उडुपी आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

उडुपी कैसे पहुंचे ? – How to reach Udupi in Hindi

उडुपी जाने के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी मार्ग यानी कि वायु मार्ग, सड़क मार्ग या रेलवे मार्ग द्वारा भी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां पर वायु मार्ग द्वारा जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि उडुपी के नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा मंगलोर में स्थित है। आप अपने यहां से मंगलोर पहुंचने के उपरांत वहां से चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से उडुपी आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आप यहां पर रेलवे द्वारा उडुपी पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर उडुपी का खुद का रेलवे स्टेशन है। आप अपने यहां से उडुपी रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से उडुपी के इन सभी पर्यटन स्थलों को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

अगर आप उडुपी सड़क मार्ग के माध्यम से खुद की कार, बाइक या बस के द्वारा भी आना चाहते हैं, तो आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि उडुपी सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। और यहां के लिए डायरेक्ट बस की सेवा यहां के नजदीकी मुख्य शहरों जैसे बैंगलोर, मंगलौर, गोवा आदि शहरों से देखी जा सकती है। इस तरह आप उडुपी का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

राज्य कर्नाटक के उडुपी जिला में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल यानी की उडुपी में घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS