संभल के प्रमुख आकर्षण स्थल | Famous Tourist Places of Sambhal in Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित संभल के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि संभल में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी संभल को विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन खूबसूरत आकर्षक स्थलों को विजिट करना न भूले। चलिए हम अपने आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और संभल के खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

संभल में घूमने लायक जगह – Sambhal me Ghumne ki jagah

मां कैला देवी मंदिर – Maa Kaila Devi Temple, Sambhal in Hindi.

संभल जिला को विजिट कर रहे हैं तो आपको मां कैला देवी मंदिर को भी अवश्य विजिट करना चाहिए। यह एक हिंदू प्रधान धार्मिक स्थल है। यहां पर जाने के उपरांत आप मां कैला देवी के साथ-साथ भगवान शिव का भी दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर के परिसर में काफी सारे बंदरों को भी देखा जा सकता है।

यहां पर वैसे तो भक्त दर्शन के लिए आते ही हैं लेकिन नवरात्रि के समय यहां पर भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि देखी जाती है। इस मंदिर के आसपास का वातावरण एक प्रकृति प्रेमी को काफी पसंद आता है, जिसकी वजह से आप और पर्यटक भी घूमने जाया करते हैं।

श्री कल्की विष्णु मंदिर – Sri Kalki Vishnu Temple, Sambhal in Hindi.

श्री कल्की विष्णु मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक भगवान विष्णु के दसवे अवतार जोकि पुराणों में बताए गए अनुसार कलयुग के अंत में लेंगे कल्कि को समर्पित है। भगवान विष्णु का दसवां अवतार अभी तो नहीं हुआ है लेकिन इनका मंदिर संभल में बना दिया गया है। अगर आप भगवान विष्णु के दसवां अवतार का दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको इस मंदिर को अवश्य विजिट करना चाहिए।

मनोकामना मंदिर – Manokamna Temple, Sambhal in Hindi.

मनोकामना मंदिर संभल का एक बहुत ही प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मंदिर में हैं। यहां पर लोग काफी दूर-दूर से प्रार्थना करने के लिए आया करते हैं। इस मंदिर के परिसर में एक तालाब के साथ-साथ हनुमान मंदिर,राम के साथ सीता जी का मंदिर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा भी यहां पर और कई अन्य मंदिर भी बने हुए हैं। यहां पर हर साल आयोजित होने वाले भंडारे के समय काफी दूर दूर से लोगों का आना-जाना देखा जाता है। यह मनोकामना मंदिर में बाबा राम मनी जो कि एक संत थे उनकी समाधि बनी हुई है।

तोता मैना की कब्र – Tota Maina ki Kabra, Sambhal in Hindi.

संभल में स्थित इस तोता मैना की कब्र को एक रहस्यमई कब्र के रूप में जाना जाता है। इस कब्र के बारे में बताया जाता है कि इस तोता मैना की कब्र का इतिहास तकरीबन हजार साल पुराना है। यहां पर बने तोता मैना के कब्र के पास लिखी गई कहानिया को भी आप यहां पर जाने के उपरांत अपनी आंखों से देख सकते हैं लेकिन यह कहानी किस भाषा में लिखी गई है इससे कई लोगों ने पढ़ने का प्रयास किया लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आई।

सूर्य कुंड – Surya Kund, Sambhal in Hindi.

संभल जिला का एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल सूर्यकुंड को माना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप भगवान शिव का भी दर्शन कर सकते हैं। यहां पर बनी हुई एक खूबसूरत चौकोर आकार का कुंड जिसके चारों तरफ खूबसूरत तरीके से बनाई गई सीढिया इसे और भी खास बनाती है। इस सूर्य कुंड एवं यहां पर स्थित भगवान शंकर के मंदिर को विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में आना पसंद करते हैं। यहां का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

घंटाघर – Ghanta Ghar, Sambhal in Hindi.

घंटाघर संभल का एक प्रमुख जगह है। यहां पर लाल और सफेद रंग वाला इमारत जिसमें चारों तरफ से कई सारी घडिय़ा लगी हुई है यहां पर लोग विजिट करना काफी पसंद करते हैं। संभल को विजिट कर रहे हैं तो आपको घंटाघर भी घूमने अवश्य जाना चाहिए।

तुर्को वाली मस्जिद – Turko wali Masjid, Sambhal in Hindi.

संभल में स्थित यह तुर्को वाली मस्जिद मुस्लिम धर्म के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। इस मस्जिद को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर पौराणिक समय के अद्भुत वास्तु कला एवं नक्काशी को देख सकते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप लोधी और मुगल साम्राज्य के कुछ पौराणिक यादो को भी देख सकते हैं। यह मस्जिद संभल में काफी लोकप्रिय मस्जिद हैं।

श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर – Sri Pataleshwar Mahadev Temple, Sambhal in Hindi.

संभल जिला में स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर को यहां का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह सिद्ध पीठ मंदिर काफी पौराणिक है, जहां पर विराजमान शिवलिंग पताल से निकला है जिसकी वजह से इस मंदिर को पातालेश्वर मंदिर नाम पड़ा।

यहां पर वैसे तो श्रद्धालु हमेशा देखे जाते हैं लेकिन सोमवार के दिन यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जाती है। इस मंदिर को विजिट करने के उपरांत आप भगवान शिव के साथ साथ कई अन्य हिंदू देवी देवताओं के दर्शन कर सकते हैं। यहां का वातावरण और खूबसूरत दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं इसलिए आप जब भी संभल जिला को विजिट करने जाएं तो इस श्री पातालेश्वर मंदिर कोई विजिट करना न भूले।

आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत लग रहा हो कि इस आर्टिकल में कोई प्रमुख पर्यटन या धार्मिक स्थल को हम सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो उसे भी आप हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS