श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे | How To Reach Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir In Hindi.

आज आप जानेंगे कि श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे? जी हां, गणेश जी को समर्पित यह मंदिर पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है, जहां दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए मैंने “श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे” के बारे में इस पोस्ट के माध्यम से बताया है, जिससे देश के किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने से संबंधित कोई दिक्कत ना हो सके। आइए अब जानते हैं कि श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे?

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कहां स्थित है?

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित भगवान गणेश जी को समर्पित है।

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे जाएं – How To Reach Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir.

मुंबई शहर में स्थित होने की वजह से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचने में किसी भी पर्यटक और श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होती है, क्योंकि मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के पास में ही रेलवे स्टेशन, बस, स्टैंड, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की सुविधा उपलब्ध है। आइए विस्तार से जानते हैं कि श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir By Flight In Hindi.

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का सबसे करीबी हवाई अड्डा मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर की दूरी मात्र 15 किमी. है। फ्लाइट से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर जाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए आप अपने नजदीकी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ सकते हैं। इस एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप मेट्रो, बस या कैब के माध्यम से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir By Train In Hindi.

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का सबसे नजदीकी और बड़ा रेलवे स्टेशन है, जो गणेश जी के इस मंदिर से मात्र 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के अनगिनत रेलवे स्टेशनों से जुड़ा होने की वजह से देश के किसी भी थोड़े बड़े शहर से ट्रेन के माध्यम से मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का नजदीकी रेलवे स्टेशन परेल रेलवे स्टेशन है, लेकिन यह रेलवे स्टेशन सिर्फ महाराष्ट्र के ही रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर जाने के लिए आपको परेल रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का चुनाव करना चाहिए। परेल और मुंबई सेंट्रल इन दोनों रेलवे स्टेशनों से बस, मेट्रो या कैब के माध्यम से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचना संभव है।

बस से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir By Bus In Hindi.

बस की सुविधा लेकर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर जाने के लिए आपको अपने शहर से मुंबई शहर के लिए बस पकड़नी पड़ेगी। मुंबई पहुंचने के बाद आपको गणेश जी के मंदिर जाने के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी। दोस्तों मुंबई के लिए तो आपको बहुत सारे नजदीकी और कुछ दूर के शहरों से बस की सुविधा मिल जाएगी, लेकिन मैं आपको यही सलाह दूंगा कि अगर आप बस के माध्यम से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आप यह देख लें कि आपके शहर से मुंबई शहर की दूरी कितनी है।

अगर आपके शहर से मुंबई या श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर की दूरी 1000 या 1500 किमी. से अधिक है, तो आप इस सफर को बस के द्वारा कंप्लीट करने से इग्नोर करें, क्योंकि बस से अधिक दूरी तय करने के बाद आपको काफी थकान हो सकता है, जिससे श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर और इसके आसपास के जगहों को एक्सप्लोर करने में आपको तकलीफ हो सकती है। आपके शहर से श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर की अधिक दूरी रहने पर आप बस की जगह ट्रेन या फ्लाइट की सुविधा ले सकते हैं।

“श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कैसे पहुंचे” या इससे संबंधित मंदिरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. I want to come today with my mother for Sidhivinak Mandir Darshan.Will you provide Wheel Chair for my old mother..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS