राजगीर कैसे जाएं | How To Reach Rajgir In Hindi.

आज के इस पोस्ट में मैं आपको “राजगीर कैसे जाएं” के बारे में जानकारी देने वाला हूं। दोस्तों आपको बता दें कि राजगीर में आपको काफी सारे हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के पूजनीय स्थल और शांति स्तूप देखने को मिल जाएंगे। यानी कहा जाए तो राजगीर में आपको बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भी काफी संख्या में देखने को मिल जाएंगे। आइए अब जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “राजगीर कैसे जाएं” के बारे में-

राजगीर कहां स्थित है?

राजगीर बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित एक बेहद प्रसिद्ध और आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां पर हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के पूजनीय स्थल भी आपको देखने को मिल जाएंगे। राजगीर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी घूमने के लिए काफी अच्छा पर्यटन स्थल है। राजगीर घूमने के लिए आपको स्कूल से आए हुए बच्चे भी देखने को मिल जाएंगे, जिनका बन्दोबस्त स्कूल की तरफ से कराया जाता है।

राजगीर कैसे पहुंचे – How To Reach Rajgir.

राजगीर में आपको रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की सुविधा देखने को मिल जाएग, लेकिन यहां पर आपको एक भी एयरपोर्ट देखने को नहीं मिलेगी, इसलिए वर्तमान समय में यहां पर फ्लाइट के माध्यम से पहुंचना असंभव है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि राजगीर कैसे जाएं?

फ्लाइट से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Flight In Hindi.

राजगीर का सबसे करीबी एयरपोर्ट बिहार की राजधानी पटना में स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसकी दूरी राजगीर शहर से करीब 100 किलोमीटर है। पटना इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए आपको देश के प्रसिद्ध हवाई अड्डों के साथ-साथ काफी सारे छोटे हवाई अड्डों से भी फ्लाइट की डायरेक्ट सुविधा देखने को मिल जाएगी। पटना से राजगीर के बीच ट्रेन की डायरेक्ट सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही पटना से आपको बहुत सारी प्राइवेट टैक्सी और बस की सुविधा भी राजगीर जाने के लिए आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Train In Hindi.

राजगीर में भी आपको रेलवे स्टेशन की सुविधा देखने को मिलेगी, लेकिन राजगीर रेलवे स्टेशन के लिए आपको राजगीर के सिर्फ नजदीकी रेलवे स्टेशन जैसे वाराणसी, पटना, गया, बिहार शरीफ और नालंदा से ही डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप बिहार के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से ट्रेन के माध्यम से राजगीर ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपने शहर से गया या पटना जंक्शन के लिए ट्रेन की सुविधा लेनी पड़ेगी, जहां से राजगीर की दूरी करीब 60 और 95 किलोमीटर है।

पटना और गया जंक्शन जाने के लिए आपको भारत के चारों क्षेत्रों से ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। गया या पटना जंक्शन पर पहुंचने के बाद आप वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर राजगीर पहुंच सकते हैं। राजगीर जाने के लिए आपको गया और पटना इन दोनों शहरों से बस और प्राइवेट टैक्सी की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

बस से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Bus In Hindi.

राजगीर जाने के लिए आपको पटना, गया, समस्तीपुर, छपरा और भागलपुर के साथ-साथ कुछ अन्य शहरों से भी बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी। राजगीर जाने के लिए आपको बिहार के लगभग सभी छोटे-बड़े शहरों से बिहार राज्य सरकार की सरकारी बसों की सुविधा देखने को मिल जाएगी। बिहार के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से बस के माध्यम से राजगीर जाने के लिए आपको गया या पटना के लिए बस पकड़नी पड़ेगी, जहां से राजगीर शहर की दूरी करीब 60 और 95 किलोमीटर है।

आपको इन दोनों शहरों से राजगीर जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी, बस और ट्रेन इन तीनों साधनों की सुविधा बेहद आसानी से मिल जाएगी।

बाइक और कार से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Bike And Car In Hindi.

राजगीर बिहार के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल होने की वजह से इस शहर के सड़कों की स्थिति बिहार सरकार ने काफी बेहतर कर दिया है, ताकि सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचने में किसी भी पर्यटक को कोई तकलीफ ना हो सके। राजगीर में पर्यटकों की जरूरत के सामान भी आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही राजगीर पहुंचने में आपको किसी भी होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के साथ-साथ सड़कों की स्थिति से जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं होगी।

प्राइवेट टैक्सी से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Private Taxi In Hindi.

राजगीर जाने के लिए आपको राजगीर के नजदीकी शहर पटना, गया बिहार शरीफ, समस्तीपुर और भागलपुर जैसे शहरों से प्राइवेट टैक्सी की अनेकों सुविधाएं देखने को मिल जाएगी। आप चाहें तो ट्रेन या फ्लाइट के माध्यम से पटना या फिर गया पहुंचने के बाद वहां से प्राइवेट टैक्सी लेकर राजगीर के लिए रवाना हो सकते हैं। अगर आप अपने फैमिली के साथ राजगीर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आप अपने शहर से भी प्राइवेट टैक्सी की बुकिंग करके राजगीर पहुंच सकते हैं।

“राजगीर कैसे जाएं” के अलावा भी अगर आपके मन में किसी पर्यटन स्थल को लेकर कोई सवाल हो, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS