शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थल | Famous Tourist Places of Shimla In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम हिमाचल प्रदेश के प्रमुख क्षेत्र एवं हिल स्टेशन शिमला में घूमने के खूबसूरत आकर्षण स्थल के बारे में जानने वाले हैं। शिमला को हिमाचल प्रदेश के राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप भी शिमला ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई शिमला के आकर्षण स्थल को विजिट करना न भूले।

शिमला को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे खूबसूरत आकर्षण स्थल देख सकते हैं जहां पर आप ट्रेकिंग, स्कीइंग, एयर फोर्स के साथ खेलना आदि जैसे और भी एक्टिविटीओं का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। शिमला ट्रिप के दौरान अधिकतर लोग द्वारा टॉय ट्रेन की सवारी करना काफी पसंद करते हैं। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए शिमला के इसी तरह के आकर्षण स्थल को विस्तार से जान लेते हैं ताकि आपको इन्हें विजिट करने के लिए और भी उत्सुकता बढ़े –

शिमला में घूमने की जगहें – Shimla me Ghumne ki jagah

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य के राजधानी के साथ-साथ एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई ऐसे आकर्षण स्थल स्थित है जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।शिमला एक ऐसी जगह है जहां पर लोग गर्मी, सर्दी और बरसात में यानी कि पूरे साल विजिट करना पसंद करते हैं। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हुए शिमला के वैसे आकर्षण स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता हो –

चाडविक फॉल्स –

चैडविक फॉल काफी ऊंचाई से गिरता हुआ खूबसूरत फॉल्स है। इस फॉल्स के आसपास का हरा-भरा वातावरण एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है। इस झरने के बारे में बताया जाता है कि यहीं से पूरे शिमला में पानी की सप्लाई होती है। वर्षा ऋतु के दौरान इस फॉल्स का दृश्य और भी आकर्षक लगने लगता है। शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक खूबसूरत जगह के रूप में इसे जाना जाता है।

हिमालयन बर्ड पार्क –

हिमालयन बर्ड पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर हरे भरे वातावरण में स्थित पेड़-पौधे और पक्षियों की चहचहाहट को काफी करीब से सुन सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई अलग-अलग प्रकार के पक्षी जैसे – कबूतर, तोते, मोर जैसे पक्षियों के भारी संख्या में देख सकते हैं। यहां पर लोग प्राकृतिक के काफी करीब होने का एहसास कर पाते हैं।

कुफरी –

कुफरी एक ऐसी जगह है जिसे पर्यटक लोग शिमला ट्रिप के दौरान काफी अधिक संख्या में पसंद करते हैं। कुफरी वैसे लोग द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है जो एक प्राकृतिक प्रेमी हो जिन्हें नेचर के काफी करीब रहना पसंद होता है। यह जगह शिमला ट्रिप के दौरान वैसी जगह में आती है जहां पर शांति एवं हरा भरा वातावरण के साथ ज्यादा दूर नहीं होती है। यहां पर जाने के उपरांत प्रकृति के कई सारे खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं।

चैल हिल स्टेशन –

चैल हिल स्टेशन शिमला से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा अधिक संख्या में पसंद किया जाने वाला एक खूबसूरत क्षेत्र हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप चारों तरफ से हरा भरा खूबसूरत वातावरण देख सकते हैं। यह जगह अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए प्राकृतिक वाला एक खूबसूरत जगह है जो कि शिमला ट्रिप के दौरान आपको भी विजिट करना चाहिए।

समर हिल्स –

हरियाली से भरा हुआ खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र जहां से दिखने वाला सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का हर खूबसूरत दृश्य आपको काफी पसंद आयेगा। वैसा यह समर हिल्स यहां के सुंदर पहाड़ी और मन को मोहित करने वाला यहां का शांत वातावरण एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है।

शिमला ट्रिप के दौरान अगर आप कोई ऐसे ही जगह की तलाश कर रहे हैं जहां पर आप सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य देखने के साथ-साथ प्राकृतिक के काफी करीब होने का एहसास कर सके तो आपको समरहिल को विजिट अवश्य करना चाहिए।

द शिमला स्टेट म्यूज़ियम –

शिमला स्टेट म्यूजियम को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर के संस्कृति और लोगों के बीच के प्रचलन को काफी करीब से जान सकते हैं। इस संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई खूबसूरत चित्रकाला, मूर्तियाँ, हस्तशिल्प आदि जैसे और भी पौराणिक चीजें देख सकते हैं। इस संग्रहालय परिसर में एक लाइब्रेरी की भी स्थापना की गई है जहां पर आप कई अलग अलग किताबों को काफी आराम से बैठ कर पढ़ सकते हैं।

द स्केंडल पॉइंट –

शिमला ट्रिप के दौरान पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र द स्कैंडल पॉइंट को माना जाता है। यह क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ और उसके ऊपर से बर्फ का मोटी चादर पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहां पर जाने के उपरांत लोग प्रकृति के काफी करीब होने का एहसास कर पाते हैं। यहां पर अधिकतर लोग फोटोग्राफी करने भी काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। यहां का वातावरण एवं यहां से दिखने वाला दृश्य आपको काफी सुकून भरा एहसास दिला सकता है।

मॉल रोड –

मॉल रोड जो कि शिमला में स्थित है को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर प्रकृति का खूबसूरत दृश्य के साथ-साथ कैफे, रेस्टोरेंट, खरीदारी करने के लिए कई सारी दुकानों को भी देख सकते हैं। यह जगह शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर भी लोग शिमला ट्रिप के दौरान अपने परिवार या दोस्तों के साथ विजिट करना काफी पसंद करते हैं।

जाखू हिल –

जाखू हिल्स शिमला से तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्र वाला यह जगह बर्फ से ढका हुआ काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। इस जाखू हिल पर एक हिंदू धर्म से जुड़ी प्राचीन मंदिर भी हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से हनुमान जी को समर्पित हैं। इस मंदिर को जाखू मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए पैदल ही ट्रैकिंग करनी पड़ती है जोकि अपने आप में खूबसूरत रास्ता है।

क्रिस्ट चर्च –

क्रिस्ट चर्च का निर्माण 1857 ईसवी के दौरान किया गया था। टावर जैसी ऊंचाई वाला यह क्रिस्ट चर्च शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक माना जाता है। शाम के समय यहां पर की जाने वाली लाइटिंग की वजह से यहां का दृश्य काफी खूबसूरत एवं आकर्षक दिखता है। यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में जाना पसंद करते हैं।

काली बाड़ी मंदिर –

कालीबाड़ी मंदिर देवी काली को समर्पित शिमला का एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1843 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस मंदिर को श्यामला देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसी मंदिर के नाम पर ही शिमला क्षेत्र का नाम पड़ा है। यह मंदिर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से काफी खूबसूरत एवं महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

तारा देवी मंदिर –

तारा देवी मंदिर शिमला से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी पर स्थित शिमला के सबसे प्रमुख एवं पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। इस तारा देवी मंदिर को विजिट करने लोग शिमला हिमाचल प्रदेश के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्र से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी विजिट करना पसंद करते हैं।

इस मंदिर के काफी महत्व है इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना मातारानी पूरा करती है जिसकी वजह से इस मंदिर से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है। अगर आप भी शिमला ट्रिप के दौरान कोई धार्मिक स्थल की तलाश कर रहे हैं तो इस तारा देवी मंदिर को विजिट कर सकते हैं।

द रिज –

द रिज शिमला के सबसे प्रसिद्ध एवं आकर्षक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में घूमना पसंद करते हैं। शिमला में स्थित यह आकर्षक स्थान हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है। यहां पर पर्यटक प्रकृति का काफी सुंदर दृश्य को देख पाते हैं। यह जगह शिमला के वैसे जगहों में से एक है जिसे स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। यहां के प्रमुख आकर्षण पहाड़ी क्षेत्र, हरे-भरे वातावरण, कैफे, दुकान, रेस्टोरेंट, बुटीक आदि को माना जाता है।

लक्कड़ बाज़ार –

लक्कड़ बाजार शिमला के वैसे बाजार के रूप में जाना जाता है जहां पर लकड़ी से बनी हुई वस्तुओं के लिए काफी प्रमुखता दी जाती है। यहां पर आप जाने के उपरांत लकड़ियों से बनी कई खूबसूरत वस्तुओं को देखने के साथ-साथ खरीद भी सकते हैं। यहां पर बच्चों के खिलौने से लेकर बड़ों के उपयोग में आने वाले वस्तुएं जो की लकड़ी की बनी होती है आप यहां पर खरीद सकते हैं।

जॉनी वेक्स म्यूजियम –

जॉनी वैक्स म्यूजियम हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध एवं प्रमुख म्यूजियम में से एक माना जाता है। इस म्यूजियम को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई नामचीन फिल्म सितारों के स्टैचू को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई महान हस्तियों का भी स्टैचू देखने को मिल जाता है। इस म्यूजियम को विजिट करने के लिए काफी लोग जाया करते हैं। यहां पर अधिकतर लोग फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं।

शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shimla In Hindi.

शिमला जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप शिमला अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले आप घूमने जा सकते हैं। वैसे आप यहां पर वर्षा ऋतु के दौरान विजिट करने से बचें। अगर आप शिमला जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे इसके ऊपर एक विस्तार से आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक दिया गया है – शिमला जाने का सबसे अच्छा समय

शिमला कैसे पहुंचे ? – How To Reach Shimla In Hindi

शिमला कोई व्यक्ति अपने यहां से किस माध्यम से और कैसे पहुंचे इसके बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि शिमला कोई भी व्यक्ति अपने यहां से अपने सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकता है। अगर आप विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने यहां से शिमला किस माध्यम से और कैसे आसानी से पहुंचे, तो उस आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है जिसमें हमने विस्तार से इस टॉपिक पर बात किया है – शिमला कैसे पहुंचे

आज का हमारा यह आर्टिकल जोकि शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में हैं यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप हमें अपना राय या सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा लग रहा हो कि हमने शिमला के कोई प्रमुख आकर्षण स्थल को सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS