थाईलैंड कैसे पहुंचे | How to Reach Thailand in Hindi.

थाईलैंड अपने प्राचीन मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थल, खूबसूरत समुंद्र तट के साथ साथ यहां के फेमस भोजन के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। थाईलैंड में कई ऐसे पर्यटक हॉटस्पॉट हैं जिसकी वजह से यहां पर तकरीबन पूरे विश्व से पूरे साल पर्यटक लोग काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। अगर आप भी थाईलैंड जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आज का हमारा यह आर्टिकल इसी टॉपिक से जुड़ा हुआ है।

आज का हमारा यह आर्टिकल कोई भी व्यक्ति भारत से थाईलैंड कैसे पहुंच सकता है इसके बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी गई है। आपको भी अगर विस्तार से पूरी जानकारी भारत से थाईलैंड जाने के बारे में चाहिए, तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़िए। चलिए हम अब अपने आर्टिकल में आगे की ओर बढ़ते हैं –

भारत से थाईलैंड कैसे जाएं ? – India to Thailand

भारत से थाईलैंड जाने के लिए अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप भारत से थाईलैंड या तो वायु मार्ग या तो सड़क मार्ग के द्वारा जा सकते हैं। भारत से थाईलैंड आप रेलवे मार्ग के द्वारा नहीं जा सकते क्योंकि थाईलैंड के लिए भारत से कोई भी रेलवे मार्ग नहीं जुड़ा हुआ है। चलिए हम स्टेप बाई स्टेप विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं कि हम थाईलैंड भारत से किस माध्यम से कैसे जा सकते हैं।

फ्लाइट से थाईलैंड कैसे पहुंचे ? – How to Reach Thailand by Flight in Hindi.

भारत से थाईलैंड जाने के बारे में बात करें तो भारत के कई प्रमुख शहरों से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए कई सारे फ्लाइटे सीधी उड़ाने भर्ती हैं। बैंकॉक के प्रमुख दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डॉन मुआंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और सुवर्णभूमि हवाई अड्डा के लिए भारत के कुछ प्रमुख शहरों से फ्लाइट उड़ान भर्ती है।

भारत के कुछ प्रमुख शहर जैसे – नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से थाईलैंड के सुवर्णभूमि हवाई अड्डा के लिए उड़ाने भर्ती हैं। अगर आप भारत से थाईलैंड काफी कम समय में जाना चाहते हैं तो आपको कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से फ्लाइट बैंकॉक के लिए लेनी होगी। क्योंकि कोलकाता से ही सबसे तेज फ्लाइट थाईलैंड के लिए उड़ान भर्ती हैं।

कोलकाता से थाईलैंड के लिए डायरेक्ट अगर आप फ्लाइट लेते हैं तो आपको तकरीबन 3 घंटे के समय अंतराल के उपरांत बैंकॉक में स्थित सुवर्णभूमि हवाई अड्डा पर फ्लाइट उतार देंगी।

बैंकॉक और सुवर्णभूमि हवाई अड्डा की बीच की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है हवाई अड्डा थाईलैंड का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा के रूप में जाना जाता है।

भारत के कुछ शहरों से स्टॉप ओवर फ्लाइट्स थाईलैंड के लिए उड़ान भरती हैं। भारत से थाईलैंड के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी प्रकार के हवाई जहाज जैसे – डायरेक्ट, वन स्टॉप या टू स्टॉप का चुनाव कर थाईलैंड आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से थाईलैंड कैसे पहुंचे ? – How to Reach Thailand by Train in Hindi.

अगर आपको ट्रेन से सफर करना काफी अधिक पसंद है और अगर आप भारत से थाईलैंड रेलवे मार्ग के द्वारा ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप भारत से ट्रेन के द्वारा थाईलैंड नहीं पहुंच सकते क्योंकि थाईलैंड के लिए भारत से कोई भी रेलमार्ग नहीं जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से आपको रेलवे मार्ग के अलावा अन्य मार्गों के चुनाव कर थाईलैंड पहुंचना होगा।

सड़क मार्ग से थाईलैंड कैसे पहुंचे ? – How to Reach Thailand by Road in Hindi.

भारत से थाईलैंड सड़क मार्ग के द्वारा अगर आप जाना चाहते हैं, तो आप सरलतापूर्वक जा सकते हैं क्योंकि भारत से थाईलैंड सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। लेकिन भारत से थाईलैंड जाने में आपको तकरीबन 1 सप्ताह का समय लग सकता है। एक बात और भारत से थाईलैंड सड़क मार्ग के द्वारा आप पूरे साल में कभी भी नहीं जा सकते।

सड़क मार्ग से थाईलैंड की यात्रा करने के लिए अनुकूल समय नवंबर से फरवरी माह के बीच के समय को बताया जाता है। आपको बता दें भारत-म्यांमार थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग के माध्यम से थाईलैंड भारत से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। भारत से यह सड़क यात्रा मणिपुर से शुरू होते हुए थाईलैंड में माई सॉट तक जाती हैं।

सड़क मार्ग से भारत से थाईलैंड अपनी खुद की बाइक या कार से भी काफी लोग जाया करते हैं, लेकिन रोड ट्रिप द्वारा भारत से थाईलैंड जाते समय आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी जैसे –

1. सबसे पहला आपके पास अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट होना जरूरी है

2 . आपको अपने साथ अपना लोकल ड्राइविंग परमिट भी रखना होगा इसका जरूरत आपको हर चेकप्वाइंट पर पड़ेगा।

3. भारत से थाईलैंड के लिए रोड ट्रिप पर निकलने से पहले आप अपने साथ अपनी गाड़ी से जुड़ी तकरीबन सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट अपने साथ ले जाना ना भूलें।

4.भारत से थाईलैंड के लिए रोड ट्रिप पर निकलने से पहले आप अपने साथ कुछ जरूरी दवाइयां जैसे – बुखार, सर्दी, दर्द जैसी बीमारियों का दावा अपने साथ जरूर ले लें क्योंकि भारत से थाईलैंड के लिए सड़क यात्रा तकरीबन 1 सप्ताह की लंबी यात्रा होती है।

5.आप अपने साथ कुछ मात्रा में कैस साथ में जरूर रखें।

थाईलैंड के स्थानीय परिवहन –

अगर आप किसी भी तरह से थाईलैंड पहुंच गए और थाईलैंड में आपको किसी खास क्षेत्र में जाना है तो अब आपको थाईलैंड के स्थानीय परिवहन की ओर देखना चाहिए। थाईलैंड के स्थानीय परिवहन में टुक टुक, टैक्सी, बस, स्काई ट्रेन, मेट्रो, ट्रेन आदि का नाम शामिल है। आप अपनी दूरी और सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी थाईलैंड में चलने वाले स्थानीय परिवहन का चुनाव कर थाईलैंड के किसी भी क्षेत्र में आसानी से पहुंच सकते हैं।

थाईलैंड में घूमने के लिए अधिकतर लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला थाईलैंड का स्थानीय परिवहन टुक टुक है। टुक टुक के द्वारा आप छोटी दूरी काफी आसानी से तय कर सकते हैं। थाईलैंड में काफी अधिक संख्या में टैक्सी भी चलती है, लेकिन ध्यान रखें आप थाईलैंड में चलने वाले टैक्सी का चुनाव करते समय ऐसे टैक्सी का चुनाव करें जिसमें मीटर प्रणाली लगा हुआ हो, नहीं तो टैक्सी चालक आपसे मनमानी पैसा ले सकता है।

अगर आपको कुछ लंबी दूरी तय करनी हो तो आप थाईलैंड में चलने वाली बस नेटवर्क की ओर देख सकते हैं क्योंकि थाईलैंड के रेलवे मार्ग के अलावा बस ही एक ऐसा साधन है जो आपको लंबी दूरी भी तय करवाती है। इसके अलावा थाईलैंड में स्काईट्रेन और मेट्रो ट्रेन के अलावा नॉर्मल ट्रेनें भी चलती है, जिसकी मदद से आप थाईलैंड के किसी भी खास क्षेत्र में काफी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

नमस्कार साथियों, ‘थाईलैंड कैसे पहुंचे’ के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले। इसके अलावा अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो बेशक आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS