चंबा के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places Chamba in Himachal Pradesh in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम लोग जानने वाले हैं चंबा में घूमने वाले पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल के बारे में। परंतु इससे पहले हम चंबा जिला के बारे में थोड़ा बहुत जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं-

विषय - सूची

चंबा के बारे में – About Chamba in Himachal pradesh in Hindi.

चंबा भारत देश के पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल वाला जिला है। चंबा 996 मीटर की ऊंचाई पर रावी नदी के किनारे स्थित है। चंबा अपने अंदर कई जीव, जंतु, वनस्पतियां, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को बसाया हुआ है। चंबा के प्रमुख त्योहारों की बात करें जिसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वह है सुही माता मेला एवं मीनार मेला।

चंबा में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places in Chamba in Hindi

चंबा पर्वती राज हिमाचल प्रदेश की एक बेहद ही खूबसूरत जगह है जो अपने अंदर कई पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को बसाया हुआ है। यहां पर घूमने के लिए वैसे तो बहुत सारे केटेगरी वाला जगह हैं। जैसे- झरना, पहाड़, मंदिर, पार्क, एवं म्यूजियम। पर हम यहां पर केवल मुख्य-मुख्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में बात करेंगे –

चामुंडा देवी मंदिर – Chamunda Devi Temple In Chamba in Hindi.

चामुंडा देवी मंदिर को राजा उम्मेद सिंह ने 1762 इसी में बनवाया था। यह मंदिर बानेर नदी के तट पर पूर्ण रूप से लकड़ी से बनाया गया है। इस मंदिर में मां काली की पूजा युद्ध की देवी के रूप में की जाती हैं। यह मंदिर जंगल के बीच में बनी हुई है। यहां जाने के लिए कंक्रीट का सड़क मार्ग भी बनाया गया है।

चमेरा झील – Chamera Lake Chamba in Himachal pradesh In Hindi.

चमेरा झील पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में डलहौजी के पास स्थित एक बेहद ही खूबसूरत आकर्षण से भरा हुआ एक प्राकृतिक झील है। यह झील चमेरा बांध के द्वारा निर्मित डलहौजी से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झील है। यह झील चंबा घूमने जाने वाले पर्यटकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यहां पर अक्सर पर्यटकों के द्वारा भीड़ देखने को मिलती हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – मोहन शक्ति नेशनल हेरिटेज पार्क सोनल

> चिंतपूर्णी देवी मंदिर का इतिहास)

चंबा के धार्मिक स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर – Lakshmi Narayan Temple Chamba in Himachal pradesh In Hindi.

लक्ष्मी नारायण मंदिर पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला का एक प्रमुख पुराना एवं सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव और विष्णु की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इस मंदिर में काफी अच्छा खासा श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती हैं। यहां जाने पर शांति का अहसास होता है।

हरिराय मंदिर चंबा – Hariraya Temple Chamba in Himachal pradesh in Hindi.

हरि राय मंदिर चंबा जिला का एक बेहद ही प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु कि अपने तीनों अवतारों को स्थापित किया गया है जो मानव, शेर और सुअर के रूप में विराजमान हैं। भगवान विष्णु के इन तीनों अवतारों को इतना बेहतरीन तरीके से बना कर सजाया गया है, कि देखने पर काफी आकर्षक लगता है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के और भी अलग रूपों के साथ-साथ भगवान सूर्य, शिव अरुण और भी इसी प्रकार के देवी-देवताओं की मूर्ति को स्थापित किया गया है।

मणिमहेश झील – Manimahesh Lake in Himachal Pradesh in Hindi

मणिमहेश झील समुद्र तल से लगभग 4080 मीटर की ऊंचाई पर भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत व आकर्षक पर्वतीय झील है। इस झील को शिव के आभूषण के नाम से भी जाना जाता है। यह मणिमहेश झील हिंदू आस्था में मानसरोवर झील के तुल्य महत्व रखती हैं।

इस झील के पास जाने के लिए पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों को पहाड़ों पर 13 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यह मणिमहेश झील हिंदू के लिए एक तीर्थ स्थल है। जिसकी यात्रा साल में एक बार अगस्त से सितंबर के दौरान अमावस्या के आठवें दिन जन्माष्टमी से राधाष्टमी के बीच आयोजित की जाती है। यहा की यात्रा चंबा के लंबी नारायण मंदिर से होकर इस झील की होती हैं।

Manimahesh Lake
Manimahesh Lake

वज्रेश्वरी मंदिर चंबा – Vajreshvari Temple Chamba in Himachal pradesh in Hindi.

वज्रेश्वरी मंदिर में मां देवी पार्वती को वज्रेश्वरी मां के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह हजार साल से भी अधिक पुराना मंदिर है। इस मंदिर के अंदर वाली दीवारों पर और भी कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को नक्काशा गया है। इसके साथ-साथ मंदिर की दीवारों पर 18 छोटे शिलालेख भी देखने को मिल जाते हैं।

थाला झरना चंबा – Thala Waterfall Chamba In Himachal pradesh in Hindi.

थाला झरना भरमौर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बेहद खूबसूरत झरना है ।इस झरना की खास बात यह है, कि यह झरना साल के पूरे महीने ही बहता रहता है। यह झरना कोई मानसून पर निर्भर रहने वाला झरना नहीं है। इस झरना के कुछ दूरी के अंतराल पर दो और झरना देखने को मिल जाते हैं। अगर इनके नाम की बात करें तो छन्दू और घरेड झरना बताया जाता है।

भूरी सिंह संग्रहालय चंबा – Bhuri singh Museum Chamba in Himachal pradesh in Hindi.

भूरी सिंह संग्रहालय भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा में स्थित है। इस संग्रहालय की स्थापना 1908 ई. में राजा भूरी सिंह के शासनकाल में करवाया गया था। इन्हीं के नाम पर ही इस संग्रहालय का नाम भूरी सिंह संग्रहालय रखा गया। यह संग्रहालय चंबा के चौगान शहर के पास में ही स्थित है।

इसकी शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक चित्र एवं वस्तु से किया गया था, जो राजा भूरी सिंह ने दान में दिया था। धीरे धीरे यहां पर चित्रों और वस्तुओं का संग्रह एवं लोकप्रियता बढ़ता गया और समय के साथ यह पूरे हिमाचल प्रदेश मे आकर्षण का केंद्र बन गया। इस संग्रहालय में हर साल सैलानी दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।

यहां पर 8500 से भी ज्यादा मध्यकालीन एवं प्राचीन शासकों द्वारा यूज की जाने वाली वस्तुओं का संग्रह देखने को मिलता है।

खज्जियार झील चंबा | Khajjiar Lake Himachal In Hindi.

यह खज्जियार नाम का झील हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में समुद्र तल से 1920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस खज्जियार झील के आसपास चारों तरफ चीड़ एवं देवदार के पेड़ लगा हुआ है। घने पेड़ों से घिरा हुआ सुंदरता बिखरता हुआ खजियार झील चंबा जिला का एक छोटा सा लेकिन सुंदर एवं आकर्षक स्थल है।

यह खज्जियार झील डलहौजी से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश का यह एक पठारी क्षेत्र का झील हैं। यह झील यहां के आसपास के पर्यटकों के लिए आकर्षक का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।

खज्जियार झील खज्जियार के घास के मैदानों के बीच स्थित होने के कारण यह जगह काफी सिमिलर स्विजरलैंड के मैदानी क्षेत्र के जैसा देखने में लगता है, यही कारण है कि इसकी खूबसूरती को देखते हुए इसे मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि दे दी गई है।

(इन्हें भी पढ़े : – मंडी में घुमने की पर्यटन स्थल

> धर्मकोट कैसे पहुंचे)

चंपावती मंदिर चंबा – Champavati Temple Chamba in Hindi.

पर्वतीय राज्य हिमाचल के चंबा में स्थित यह चंपावती मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। यह मंदिर एक ब्राह्मण कुल की बेटी की याद के तौर पर बनाया गया था। इस मंदिर के दीवारों के पत्थरों की नक्काशी इस तरह से की गई है कि देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। इस मंदिर की पहचान एक अलग तरीके से ही कराता है इस मंदिर के छत पर बना बड़ा पहिया। इस मंदिर में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण और वासुकी नाग की पूजा की जाती है।

चंबा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Visit Chamba (Himachal Pradesh) In Hindi.

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला घूमने जाने के बारे में बात करें तो वैसे तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मौसम का चुनाव कर यहां पर जा सकते हैं। लेकिन यहां पर जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय मार्च से लेकर जून महीने के बीच के समय को माना जाता है। इसलिए अगर हो सके तो आप चंबा घूमने जाने का ट्रिप का प्लान मार्च से जून माह के बीच में ही बनाए।

चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba(Himachal Pradesh) In Hindi.

अगर आप हिमाचल के चंबा जिला को विजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यहां पर जाए तो कैसे जाएं। आप यहां पर वायु मार्ग, सड़क मार्ग एवं रेलवे मार्ग से आसानी से जा सकते हैं।

फ्लाइट से चंबा कैसे पहुंचे ? – How To Reach Chamba(Himachal Pradesh)by Flight In Hindi.

अगर आप चंबा जिला फ्लाइट से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि चंबा के आस-पास सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पठानकोट में स्थित है, जो कि चंबा से 120 किलोमीटर की दूरी पर है। पठानकोट से आपको बस या टैक्सी चंबा के लिए आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba(Himachal Pradesh) by Train In Hindi.

अगर आप चंबा ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि चंबा के नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट में स्थित है, जो चंबा से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर है। और चंबा के लिए यहां से आपको बस या टैक्सी लेनी होगी।

सड़क मार्ग से चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba(Himachal Pradesh) by Bus In Hindi.

चंबा अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते हैं। क्योंकि चंबा के लिए दिल्ली, हरियाणा, अमृतसर, जैसे बड़े-बड़े शहरों से बसें भी खुलती है। और यहां पर अगर आप खुद की कार या बाइक से आना चाहते हैं तो भी आप बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं।

चंबा में घूमने के जगह के बारे में हमारी द्वारा लिखी गई यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसी लगी ? आपको हमारी यह पोस्ट किस तरह आपकी मदद की आप हमें कमेंट बॉक्स में अपना राय शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS