सिंधुदुर्ग किला | Sindhudurg Fort Maharashtra In Hindi.

हेलो दोस्तों, सिंधुदुर्ग किला महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक ऐसा किला है जिसे विजिट करने के लिए नाव की सहायता से जाया जाता है, क्योंकि यह चारों तरफ से अरब सागर से घिरा हुआ है। इस किला की प्रवेश द्वार इस तरह से बनाया गया है की आसानी से वह प्रवेश द्वार दिखता भी नहीं है। इस किला को विजिट करने लोग भारत के तकरीबन हर क्षेत्र से आया करते हैं। यह किला एक शांत वातावरण में स्थित होने के कारण लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस किला के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। चलिए हम जानकारी को आगे बढ़ते हैं –

विषय - सूची

सिंधुदुर्ग किला के बारे में – About Sindhudurg Fort Maharashtra In Hindi.

भारत देश के राज्य महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला में स्थित सिंधुदुर्ग किला जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित करवाया गया था। इस किला को महाराज छत्रपति शिवाजी ने 1674 ईसवीं दौरान निर्मित करवाया था। इस किला को विजिट करने के लिए नाव की मदद लेनी पढ़ती है, क्योंकि यह चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। इस किला को विजिट करने लोग काफी दूर-दूर से आया करते हैं। इस किला के बारे में विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है जिसे जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

सिंधुदुर्ग किला का इतिहास – History of Sindhudurg Fort Maharashtra In Hindi.

महाराष्ट्र राज्य के कोंकण क्षेत्र में स्थित सिंधुदुर्ग किला महाराष्ट्र का एक काफी पौराणिक किला के रूप में जाना जाता है। यह पौराणिक सिंधुदुर्ग किला सिंधुदुर्ग जिला में मालवन में समुद्र तट से कुछ दूरी पर एक दीप पर निर्मित है। यह किला जिस जिला में स्थित है उस जिला का नाम इसी किला के नाम पर रखा गया है।

सिंधुदुर्ग जिला में स्थित इस पौराणिक किला को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित करवाया गया था। इस किला को छत्रपति शिवाजी महराज ने 1674 के दौरान निर्मित करवाया था। इस किला को बन कर तैयार होने में तकरीबन 3 साल का समय लगा था। 48 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला यह किला समुद्र के एक द्वीप पर निर्मित है।

चारों तरफ से अरब सागर से घिरा हुआ यह किला पौराणिक समय में मराठाओं का मुख्यालय हुआ करता था। इसके अलावा यह किला मराठाओं का सुरक्षा गृह भी हुआ करता था। इस किला के दीवारें जो समुंद्र के लहरों से लड़ती हैं उसे इस तरह मजबूत बनाया गया है, जिसे आज के समय में भी समुद्र की लहरें कुछ नहीं उखाड़ पाती है। इस किला के मुख्य द्वार को इस तरह से बनाया गया है ताकि कोई इसकी मुख्य द्वार तक जल्दी पहुंच न सके। वैसे बता दे इस किला को विजिट करने के लिए नाव की मदद लेनी पड़ती है।

सिंधुदुर्ग किले की वास्तुकला – Architecture Of Sindhudurg Fort Maharashtra In Hindi.

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिला में निर्मित सिंधुदुर्ग किला तकरीबन 48 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ समुद्री दीप पर स्थित एक पौराणिक किला है। बताया जाता है कि इस किला को बनाने में लगने वाली मुख्य सामग्री गुजरात से लाई गई थी। इस किला के प्रवेश द्वार को इस तरह से निर्मित किया गया है कि इस किला के आसपास जाने पर भी जल्दी समझ में नहीं आता है कि इस किला का प्रवेश द्वार कहां पर है।

इस किला को विजिट करने के पश्चात आप यहां पर शाखा वाला नारियल का पेड़, भवानी मंदिर, शिव मंदिर भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर मीठे पाने वाले टंकी भी देखी जा सकती है जिसका पानी पूरे साल में कभी भी नहीं सकता है। इस छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित सिंधुदुर्ग किले की दीवारें 12 फीट मोटी है इस किला की मजबूती इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है।

सिंधुदुर्ग किले का खुलने का समय – Opening and Closing Time Of Sindhudurg Fort In Hindi.

सिंधुदुर्ग किला का खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह किला सुबह 9:00 am बजे से शाम 5:00 pm बजे तक खुला रहता है। पर्यटक इसी बीच इस किला को विजिट कर सकते हैं। इस सिंधुदुर्ग किला का खुलने एवं बंद होने का समय में कभी-कभी बदलाव भी किया जाता है जो कि ऋतु पर निर्भर करता है।

सिंधुदुर्ग किले का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Sindhudurg Fort In Hindi.

महाराष्ट्र राज्य में स्थित सिंधुदुर्ग किला का प्रवेश शुल्क प्रत्येक व्यक्ति 5 – 10 रू निर्धारित किया गया है। इसके अलावा इस किला में जाने के लिए अगर आप अपने साथ टू व्हीलर या फोर व्हीलर ले गए है, तो उसके पार्किंग के लिए आपको अलग से चार्ज देने होंगे और साथ ही साथ इस किला तक पहुंचने के लिए वोट की सहायता लेनी पड़ती है जिसमें एक व्यक्ति को वोट से इस किला तक पहुंचने के लिए ₹100 देने पड़ते हैं।

( इन्हें भी पढ़े : – पन्हाला किला की जानकारी

> हरिहर किला की पूरी जानकारी

> मालशेज घाट महाराष्ट्र

> ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की पूरी जानकारी

सिंधुदुर्ग किला के आसपास घूमने की जगहें – Best Places Near Sindhudurg Fort in Hindi.

अगर आप महाराष्ट्र राज्य में घूमने के लिए जा रहे हैं और सिंधुदुर्ग किला को विजिट कर रहे हैं तो आपको इसके नजदीकी आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल को भी विजिट करना चाहिए ताकि आपकी महाराष्ट्र राज्य के ट्रिप काफी आकर्षक एवं यादगार बन सके।सिंधुदुर्ग पर नजदीकी प्रमुख पर्यटन स्थल निम्न है –

  • रॉक गार्डन
  • मालवन समुद्री अभयारण्य
  • वेंगुर्ला मालवन बीच
  • सतेरी देवी मंदिर
  • रामेश्वर मंदिर
  • मालवन बीच

सिंधुदुर्ग किला घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Sindhudurg Fort in Hindi

सिंधुदुर्ग किला को आप अपने सुविधा के अनुसार वैसे तो जब चाहे पूरे साल में तब ही विजिट कर सकते हैं, लेकिन यहां पर लोग वर्षा ऋतु और गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचते हैं क्योंकि गर्मी के मौसम के दौरान समुद्री क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है। वही वर्षा ऋतु के दौरान कई सारी इस किला को विजिट करने के लिए परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से यहां पर लोग साल के अक्टूबर से मार्च महीने के बीच अधिक विजिट करने जाया करते हैं।

वैसे आपको बता दें सिंधुदुर्ग किला को विजिट करने का अनुकूल समय अक्टूबर से मार्च महीने के बीच के समय को ही माना जाता है। इसलिए अगर आप भी सिंधुदुर्ग किला को विजिट करने वाले हैं और आपके पास अक्टूबर से मार्च के बीच समय है तो आप इसी समय इस किला को विजिट करें।

सिंधुदुर्ग किला कैसे जाएं ? – How To Reach Sindhudurg Fort Maharashtra In Hindi.

सिंधुदुर्ग किला को कोई व्यक्ति कैसे विजिट कर सकता है इसके बारे में भी जान लेते है। इस किला को आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर विजिट कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी आपको स्टेप बाई स्टेप नीचे देखने को मिल जाएगी।

सिंधुदुर्ग किला फ्लाइट से कैसे जाएं ? – How To Reach Sindhudurg Fort Maharashtra by Flight In Hindi.

सिंधुदुर्ग किला वायु मार्ग से फ्लाइट से जाने के बारे में बात करें तो इस सिंधुदुर्ग किला के नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा गोवा हवाई अड्डा और मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। गोवा हवाई अड्डा की कनेक्टिविटी उतनी अधिक नहीं है इसलिए आपके यहां से अगर गोवा के लिए फ्लाइट नहीं है तो आप अपने यहां से मुंबई के लिए फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच सकते हैं। इन एयरपोर्ट पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आपको मालवन पहुंचना होगा। मालवन पहुंचने के उपरांत वहां से वोट की सहायता से सिंधुदुर्ग किला को विजिट कर सकते हैं।

सिंधुदुर्ग किला ट्रेन से कैसे जाएं ? – How To Reach Sindhudurg Fort Maharashtra by Train In Hindi.

सिंधुदुर्ग किला को ट्रेन से जाकर विजिट करने के बारे में बात करें तो इस सिंधुदुर्ग किला के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन कुडाल, kanakwali और sawantwadi हैं। आप अपने यहां से रेलवे मार्ग के द्वारा इन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर मिलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप मालवन पहुंच सकते हैं। उसके बाद मालवा से वोट की सहायता से सिंधुदुर्ग किला आसानी से जा सकते हैं।

सिंधुदुर्ग किला सड़क से कैसे जाएं ? – How To Reach Sindhudurg Fort Maharashtra by Road In Hindi.

सड़क मार्ग के माध्यम से अगर आप सिंधुदुर्ग किला को विजिट करना चाहते है, तो आपको अपने यहां से सबसे पहले मालवन पहुंचना होगा। मालवन पहुंचने के लिए महाराष्ट्र एवं गोवा सरकार द्वारा कई बसें की सेवा दी जाती है जिनकी मदद से आप मुंबई, पुणे, रत्नागिरी, कोल्हापुर, गोवा आदि जैसे नजदीकी शहर से बस पकड़कर मालवन पहुंच जाएं। मालवन पहुंचने के उपरांत यहां पर से आपको वोट की सहायता लेकर सिंधुदुर्ग किला को विजिट करना होगा।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – सिंधुदुर्ग किला कहा स्थित है ?

उत्तर – सिंधुदुर्ग किल्ला महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिला में मालवन के समुद्री क्षेत्र में अरब सागर के एक द्वीप पर स्थित है।

प्रश्न – सिंधुदुर्ग किले का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – सिंधुदुर्ग किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा करवायें गया था।

प्रश्न – सिंधुदुर्ग किला कितने क्षेत्र में है ?

उत्तर – महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला में स्थित सिंधुदुर्ग किला 48 एकड़ के बडे क्षेत्रों में फैला मजबूती के साथ आज भी खड़ा है।

प्रश्न – सिंधुदुर्ग किले का निर्माण कितने साल में पूरा हुया था ?

उत्तर – सिंधुदुर्ग किले का निर्माण तकरीबन 3 सालो में पूरा हुया था।

प्रश्न – सिंधुदुर्ग किला मुंबई शहर से कितने दुरी पर स्थित है ?

उत्तर – महाराट्र राज्य में स्थित यह सिंधुदुर्ग किला मुम्बई से करीबन 450 किमी की दूरी पर स्थित है।

महाराष्ट्र राज्य में स्थित सिंधुदुर्ग किला जोकि सिंधुदुर्ग जिला में स्थित है के बारे में लिखे गए हमारे इस आर्टिकल से आपको कुछ जानकारी मिला हो, तो आप हमें अपना राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और हमारा यह आर्टिकल जो कि सिंधुदुर्ग किला के बारे में है आप इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उनकी भी मदद हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS