झांसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Jhansi In Hindi.

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है, आज के इस आर्टिकल में हम झांसी के कुछ प्रमुख पर्यटन यानी घूमने की जगह के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी झांसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में आप अंत तक बने रहें ताकि आपको इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी प्राप्त हो सके, तो चलिए हम अपने आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए झांसी के आकर्षण स्थल के बारे में जान लेते हैं –

झांसी का किला – jhansi Fort

झांसी का किला का निर्माण 17 वी शताब्दी में राजा वीर सिंह देव के द्वारा निर्माण करवाया गया था। यह किला उत्तर प्रदेश में बगीरा नामक पहाड़ी पर है और झांसी शहर के केंद्र में स्थित है। झांसी का किला रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस किले में आप झांसी के अनेक सुंदर-सुंदर व मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। झांसी के किले में सबसे प्रसिद्ध कड़क बिजली तोप भी देख सकते हैं। यह तोप झांसी के किले के मुख्य द्वार पर स्थित है। इस किले के अंदर गणेश जी का मंदिर भी बना हुआ है, जिसे आप देख सकते हैं। इसके साथ साथ आप इस किले के अंदर शहीदों के युद्ध स्मारक भी देख सकते हैं।

रानी लक्ष्मीबाई महल – Rani laxmibai mahal

यह महल झांसी के किले से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां पर आप पैदल भी जा सकते हैं। इस रानी महल का निर्माण रघुनाथराव द्वितीय ने करवा था। इस महल में रानी लक्ष्मीबाई का पूर्व निवास स्थान था। रानी महल के दीवारों पर बहुत ही अच्छे-अच्छे चित्रकला बने हुए हैं, जिसे आप देख सकते हैं। और इसके साथ-साथ पशु-पक्षियों के चित्र भी आपको देखने को मिल जाएंगे इसीलिए यह स्थान आपके घूमने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है।

पंचतंत्र पार्क – panchatara park

पंचतंत्र पार्क झांसी में चित्र चौराहा के नजदीक ही स्थित है। झांसी में पंचतंत्र पार्क भी एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इस पार्क के अंदर आपको अलग-अलग प्रकार के झूले देखने को मिल जाएंगे और साथ ही साथ यहां पर जानवरों का भी चित्र बने हुए हैं। जो आपको देखने के लिए मिल जाएंगे इसके साथ-साथ यहां पर आपको एक टॉय ट्रेन भी देखने को मिल जाएंगी जिसमें बच्चे बैठकर झूला झूल सकते हैं। अगर आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए हैं, तो यह पंचतंत्र पार्क आपके लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है।

राजकीय संग्रहालय – Rajkiya museum

राजकीय संग्रहालय झांसी के किले से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां पर आप पैदल भी या ऑटो रिक्शा में जा सकते हैं। राजकीय संग्रहालय भी झांसी में घूमने का एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। आपको यहां पर बहुत पुरानी पेंटिंग व मूर्तियां देखने को मिल जाएगी इनके साथ-साथ आपको बर्तन, आभूषण, पिस्तौल और पुराने समय के सैनिक हथियार भी देखने को मिल जाएंगे। इस राजकीय संग्रहालय में आप सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही घूम सकते हैं।

रानी लक्ष्मी बाई पार्क – Rani Laxmibai park

रानी लक्ष्मी बाई पार्क झांसी शहर का सबसे प्रसिद्ध पार्क है। इस पार्क के हर तरफ आपको हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे के लिए बहुत ही अच्छे अच्छे झूले लगे हुए हैं, इसी वजह से यहां पर अधिक मात्रा में बच्चे आते हैं। इस पार्क में आप एक्सरसाइज व योगा भी कर सकते हैं। यहां पर आपको हर प्रकार के ट्रेक भी देखने को मिल सकते हैं। इस प्रकार आप झांसी में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में घूमने जा सकते हैं।

राजकीय उद्यान नारायण बाग – Rajkiya Uddhyan Narayan Bag

झांसी शहर में ही राजकीय उद्यान नारायण बाग भी स्थित है। यहा पर आपको हर प्रकार के हरे-भरे पेड़-पौधे वह फूल देखने को मिल जाएंगे साथ ही साथ आप राजकीय उद्यान व नारायण बाग में वॉलीबॉल, बैडमिंटन भी खेल सकते हैं। इसके साथ-साथ यहां पर आपको वॉकिंग व एक्सरसाइज करने के लिए भी अलग-अलग स्थान की व्यवस्था की गई है। राजकीय उद्यान नारायण बाग में घूमने से आपको बहुत ही अच्छा फील होगा।

सेंट जुडास श्राइन – ST.Judes Shrine

सेंट जुडास श्राइन एक रोमन कैथोलिक चर्च है, जो कि झांसी शहर में ही स्थित है। इसका निर्माण फ्रांसीसी जेवियर फेनेस ने किया है। यह यहा का सबसे प्रसिद्ध चर्च में से एक है। यहां पर हर रोज सामूहिक आयोजन किया जाता है और साथ ही साथ हर साल 28 अक्टूबर को यहां सभी ईसाई धर्म के लोग इकट्ठा होकर सेंट जूड का पर्व मनाते हैं।

बरुआसागर झरना – Barua Sagar

बरुआसागर झरना भी झांसी शहर का पर्यटन स्थल में से एक है। बरुआसागर झरना लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है, जहां पर ज्यादातर लोग अपने दोस्तों या फैमिली के साथ फोटोग्राफी लेते नजर आएंगे। यह बरुआसागर झरना झांसी शहर से 24 किलोमीटर की दूरी पर बेतवा नदी के किनारे पर बना हुआ है। बेतवा नदी के द्वारा ही यहां झरना बनता है। यहां पर हर समय आपको पर्यटकों की भीड़ अवश्य दिखाई देगी इसलिए आप जब भी झांसी शहर में आए तो इसे बरुआसागर झरना को जरूर घूमे।

हर्बल गार्डन झांसी – HerbalGarden

झांसी में हर्बल गार्डन भी बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक पार्क में से एक हैं। यह हर्बल गार्डन पार्क बहुत ही लोकप्रिय पार्क है, यहां पर टूटी-फूटी वस्तुओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई हुई है और उनके बाहर हरे भरे पेड़ पौधे और हरियाली होने के कारण वे और भी सुंदर दिखने लगते हैं, इसीलिए यह लोगों को आकर्षक केंद्र बन गया है और लोगों को भी यहां पर आकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

गणेश मंदिर झाँसी – Ganesh Temple

झांसी शहर में गणेश मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। इस गणेश मंदिर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का विवाह हुआ था। इसी कारण यह गणेश मंदिर बहुत ही लोकप्रिय है। इस गणेश मंदिर में हर रोज बहुत से व्यक्तियों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है, इसलिए आप जब कभी भी झांसी घूमने आए तो गणेश मंदिर के दर्शन जरूर करें।

झांसी घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Jhansi In Hindi

झांसी घूमने जाने के सबसे अच्छे समय के बारे में बात करें तो हम आपको बता दें कि आप पूरे साल में किसी भी समय झांसी घूमने जा सकते हैं। झांसी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय देखा जाए तो गर्मियों में तो झांसी में तापमान अपने चरम सीमा पर होता है जिसके कारण आप झांसी घूमने का लाभ नहीं ले पाएंगे। अगर आप सर्दियों के मौसम में झांसी जाना चाहते हैं, तो इस समय झांसी में मौसम भी सुहाना बना रहता है। अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय सबसे अच्छा समय है, यह समय मौसम के अनुकूल है। इस समय झांसी में 4 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है।

सड़क मार्ग से झांसी कैसे जाएं – How To Reach Jhansi By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से झांसी जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि यह कई स्टेट या नैशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके साथ साथ कई विभिन्न शहरों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी सहायता से आप काफी आसानी से सड़क मार्ग की सहायता से झांसी जा सकते हैं।

ट्रेन से झांसी कैसे जाएं – How To Reach By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के माध्यम से झांसी जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि आप दिल्ली से झांसी सीधी जाने वाली ट्रेन पकड़ सकते हैं। दिल्ली से झांसी तक लगभग 37 ट्रेनें चलती है। आप इनमें से किसी भी ट्रेन की मदद से अपनी यात्रा कर सकते हैं।

झांसी के प्रमुख घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के उपरांत आपको कैसा लगा आप अपना राय या सुझाव इस आर्टिकल से जुड़ी नीचे कमेंट बॉक्स में बताना न भूले।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS