गुड़गांव के प्रमुख पर्यटन स्थल | Top Tourist places in Gurgaon In Hindi

गुड़गांव देश की राजधानी दिल्ली के पास स्थित भारत का एक प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी काफी अच्छा है। इसके अलावा अगर पर्यटन के नजरिए से देखा जाए तो यहां पर कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाती है, जो कि पर्यटकों द्वारा काफी दूर-दूर से आकर विजिट किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर यानी कि गुड़गांव का प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी गुड़गांव को विजिट करने वाले हैं और यहां पर स्थित पर्यटन स्थलों को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक को ही कवर करने वाले हैं। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं –

गुड़गांव के बारे में – About Gurgaon In Hindi

गुड़गांव भारत देश की राजधानी दिल्ली के पास स्थित हरियाणा का एक प्रमुख शहर है। इस शहर के नाम को लेकर बताया जाता है कि इसका नामकरण महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह पहले गुरु द्रोणाचार्य के गांव हुआ करता था।अकबर के शासन के दौरान इसे आगरा और दिल्ली के क्षेत्रों में मिला लिया गया था।

भारत देश को आजादी मिलने के पश्चात इसे पंजाब के क्षेत्रों में शामिल कर लिया गया। लेकिन भारत देश को आजादी मिलने के कुछ साल पहचान यानी कि 1966 ईस्वी के दौरान जब हरियाणा को एक राज के रूप में गठित किया गया तब हरियाणा का हिस्सा बन गया। लेकिन यह शहर 1970 के दशक से विकसित होने लगा और आज आपके सामने हैं।

गुड़गांव में घूमने की अच्छी जगहें – Places To Visit In Gurgaon In Hindi

गुड़गांव दिल्ली के पास में स्थित पूरे भारत का एक मुख्य शहरों में से एक माना जाता है। यहां पर कई सारी पौराणिक स्मारक, पार्क, म्यूजियम या उद्यान देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम गुड़गांव में घूमने की वैसे ही जगहों के बारे में जानेंगे जो की प्रमुख हो, जिसे लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता हो।

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य – Sultanpur Bird Sanctuary In Hindi

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य गुड़गांव का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है, जो नेचर प्रेमी और पक्षी प्रेमी होते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगा। इस पक्षी अभ्यारण में तकरीबन ढाई सौ के आसपास प्रजातियों के पक्षियों को देखा जा सकता है। इसे विजिट करने का अच्छा समय सर्दियों के मौसम के दौरान को बताया जाता है।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स – Kingdom Of Dreams In Hindi

किंगडम ऑफ ड्रीम्स राज्य हरियाणा के प्रमुख शहर गुड़गांव में काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यह एक ऐसा जगह है, जहां पर भारतीय कला, संस्कृति, भोजन, धरोहर और दूसरे प्रदर्शन कला देखी जा सकती है। पर्यटन स्थल इतना फेमस है कि इसे केवल हरियाणा के लोग ही नहीं बल्कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी लोग इसे विजिट करना नहीं भूलते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – पानीपत के प्रमुख पर्यटन स्थल

> रोहतक के प्रमुख पर्यटन स्थल)

शीतला माता मंदिर – Mata Mandir In Hindi

गुड़गांव में स्थित शीतला माता मंदिर केवल गुड़गांव में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है।शीतला माता मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि यह महाभारत काल से जुड़ी हुई एक धार्मिक स्थल है। इसे घावों या रोगों की देवी कहा जाता है। गुड़गांव की शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ चैत्र माह के दौरान आयोजित होने वाले नवरात्रि के समय देखी जाती है।

पटौदी पैलेस – Pataudi Palace In Hindi

इब्राहिम कोठी के नाम से जाना जाने वाली पद्मावती पैलेस गुड़गांव का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जिसे देखने लोग दूर-दूर से खींचे चले आते हैं। इस पद्मावती पैलेस का निर्माण तकरीबन 1935 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। गुड़गांव में स्थित पद्मावती पैलेस का क्षेत्रफल तकरीबन 25 एकड़ है। इस पैलेस के परिसर में कई बगीचे, फव्वारे और और भी बहुत कुछ है जो इस पैलेस का खूबसूरती बढ़ाने की कार्य करती हैं।

दमदमा झील – Damdama Lake In Hindi

यह झील गुड़गांव से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत झील है। हरा-भरा वातावरण में स्थित इस झील का निर्माण पानी को संचय करने के लिए किया गया था। यह दमदम झील वर्तमान समय में तकरीबन दो सौ के आसपास पक्षियों के प्रजातियों का आवास स्थान के रूप में कार्यरत है। ये दमदमा झील शहर के भीड़भाड़ से दूर स्थित अपने फैमिली या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

अरावली जैव विविधता पार्क – Aravalli Biodiversity Park In Hindi

अरावली जैव विविधता पार्क हरियाणा का एक ऐसा पार्क है, जिसे प्रकृति प्रेमी द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह विविधता पार्क तकरीबन 1.54 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैले हरे-भरे छोटे-बड़े पेड़-पौधों से घिरा एक खूबसूरत पार्क है। इस पार्क का 2010 में विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान ही खोला गया था। इस पार्क में तकरीबन 150 पक्षियों एवं पेड़-पौधों के अलग-अलग प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

गुड़गांव की यात्रा करने का अच्छा समय – Best Time To Visit Gurgaon In Hindi

गुड़गांव मैं गर्मी के दिनों में काफी तापमान अधिक देखी जाती है। इसकी वजह से यहां गर्मी के दिनों में जाने पर परेशानियां हो सकती हैं। वर्षा ऋतु के दौरान यहां पर जाना अनुकूल नहीं माना जाता है। ठंड का दिन में यानी कि जनवरी में यहां जाना आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा क्योंकि इस समय तापमान में काफी ज्यादा कमी देखी जाती है। इसलिए आप यहां पर अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच और फरवरी से लेकर मार्च के बीच जाएं, यही यहां पर जाने का अच्छा समय भी माना जाता है। वैसे आपको बता दें आप गुड़गांव की यात्रा पर पूरे साल में कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार जा सकते हैं।

गुड़गांव कैसे पहुंचें ? – How To Reach Gurgaon In Hindi

आप गुड़गांव का किसी भी माध्यम यानी कि सड़क मार्ग, वायु मार्ग या रेलवे मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। गुड़गांव के नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां के लिए आपको भारत के प्रमुख शहरों से फ्लाइट की सुविधा के साथ-साथ कुछ विदेशी देशों से भी फ्लाइट की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

इसके अलावा गुड़गांव से नजदीकी रेलवे स्टेशन निजामुद्दीन और दिल्ली रेलवे स्टेशन है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से गुड़गांव आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से गुड़गांव जाना चाहते हैं, तो बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। क्योंकि सड़क मार्ग के माध्यम से गुड़गांव अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और गुड़गांव के लिए नजदीकी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब जैसे मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आपको मिल जाती है।

आज का हमारा यह आर्टिकल गुड़गांव का प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि गुड़गांव में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आपके पास कोई अपडेट हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS