गोल गुम्बज की पूरी जानकारी | Gol Gumbaz Bijapur In Hindi

कर्नाटक के बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज का निर्माण मोहम्मद आदिल शाह ने अपने जीवन काल के दौरान ही अपने पिता के मकबरे के तुलना में आकर्षित एवं बड़ा बनाने के उद्देश्य से बनवाया था। अगर आप इस गोल गुम्बज की पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम इसी गोल गुम्बज के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं –

गोल गुम्बज के बारे में – About Gol Gumbaz Bijapur In Hindi

गोल गुम्बज का इतिहास – History of Gol Gumbaz Bijapur In Hindi

राज्य कर्नाटक के बीजापुर में स्थित यह गोल गुम्बज मुहम्मद आदिल साह और इनकी परिवार के समाधि स्थल के लिए जाना जाता है। इस ऐतिहासिक गोल गुम्बज की तुलना लोग आगरा में स्थित ताजमहल से किया करते हैं। इस गोल गुम्बज को पूर्ण रुप से बन कर तैयार होने में तकरीबन 30 साल का समय लगा था। बीजापुर में स्थित इस गोल गुम्बज का इतिहास 17 वी शताब्दी के माना जाता है। गोल गुम्बज 1656 ईस्वी में पूर्ण रुप से बन कर तैयार हो गया था, जिसका निर्माण 1626 ईस्वी में शुरू हुआ था।

मोहम्मद आदिल शाह के पिता यानी सुल्तान इब्राहिम शाह का मकाबरा बीजापुर में खूबसूरत तरीके से एवं बाड़ा बना हुआ था, लेकिन मोहम्मद आदिल शाह का कहना था, कि मेरा कब्र मेरे पिता सुल्तान इब्राहिम शाह के कब्र से बड़ा एवं खूबसूरत होना चाहिए। तभी उन्होंने अपने जिंदा रहते हुए ही इस गोल गुंबज का निर्माण के बारे में सोचा था।

गोल गुम्बज जिसे गोल गुंबद के नाम से भी जाना जाता है का निर्माण फारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत के द्वारा डिजाइन किया गया था। गोल गुंबाज वर्तमान समय में बीजापुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस गुम्बज में की गई नक्काशी एवं कलाकारी देखने लोग बीजापुर के अलावा भारत के अन्य क्षेत्र से भी आया करते हैं।

गोल गुंबज किसने बनवाया ? – Who Built Gol Gumbaz In Hindi

कर्नाटक के बीजापुर में स्थित इस गोल गुंबाज को फ़ारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत के द्वारा डिजाईन किया गया था।

गोल गुंबज का निर्माण कब किया गया ?

कर्नाटका में स्थित इस गोल गुंबाज को 17 वी शताब्दी के दौरान यानी कि 1656 ईस्वी में बनवाया गया था।

गोल गुम्बज की संरचना – Architecture Of Gol Gumbaz Bijapur In Hindi

इंटरलॉकिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित बीजापुर में स्थित इस गोल गुम्बज की संरचना गोल होने की वजह से यहां पर कुछ भी बोलने पर आवाज गूंजने लगती हैं। कर्नाटक के बीजापुर में स्थित यह गोल गुम्बज 168 फीट ऊंचा है।

इस गोल गुम्बज के चारों ओर सीढ़ियों वाला चबूतरा के अलावा मकबरे के ऊपरी हिस्से पर एक गलियारा भी बना हुआ है। इन सबके अलावा इस गोल गुंबाज के अंदर कई कब्र भी देखने को मिलती हैं। इस गोल गुंबज के चारों ओर अष्टकोणीय मीनार बने हुए हैं। जब आप इस गोल गुम्बज को विजिट करेंगे, तो आपको इस गोल गुम्बज के अलावा यहां पर एक उधान और संग्रहालय भी देखने को मिल जाएंगे।

(इन्हें भी पढ़े : – हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

> गोकर्ण में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल)

गोल गुम्बज खुलने और बंद होने का समय – Gol Gumbuz Opening and Closing Time In Hindi

गोल गुम्बज को पर्यटकों के लिए खोलने एवं बंद करने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह गोल गुम्बज पर्यटक के लिए सुबह 10:00 बजे खुलता एवं शाम 5:00 बजे बंद हो जाता है। अगर आप इस गुम्बज को विजिट करना चाहते हैं, तो इसी समय के बीच यहां पर आप घूमने जा सकते हैं।

गोल गुम्बज का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Gol Gumbaz In Hindi

बीजापुर में स्थित इस गोल गुफा को घूमने जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज देने होंगे। अगर आप एक भारतीय हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹20 एवं अगर आप विदेश से हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹200 का चार्ज देने होंगे। इन सबके अलावा 15 साल से कम उम्र के बच्चों का यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यानी कि वह निशुल्क ही इस गोल गुम्बज को विजिट कर सकते है।

गोल गुंबज बीजापुर के आसपास घूमने की पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Near Gol Gumbaz In Hindi

  • जुम्मा मस्जिद बीजापुर
  • बारा कामन बीजापुर
  • मलिक-ए-मैदान बीजापुर
  • बीजापुर का किला
  • इब्राहिम रोजा
  • उपली बुर्ज
  • गगन महल
  • मिठारी और असर महल
  • संगीत नारी महल आदि

गोल गुम्बज घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Gol Gumbaz In Hindi

कर्नाटक में स्थित इस गोल गुंबज को विजिट करने का समय के बारे में बात करें, तो वैसे तो आप यहां पर पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। यह गोल गुंबाज बरसात के मौसम के दौरान और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है, क्योंकि यहां पर स्थित हरे-भरे घास के मैदान एवं गोल गुंबज बारिश की वजह से आकर्षित हो जाता है। यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। क्योंकि इस समय यहां पर जाने के लिए एक अनुकूल वातावरण होता है। यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचे, क्योंकि आपको गर्मी के मौसम के दौरान काफी दिक्कत हो सकता है।

गोल गुंबज बीजापुर कर्नाटक कैसे पहुँचे ? – How To Reach Gol Gumbaz Bijapur In Hindi

बीजापुर में स्थित इस गोल गुम्बज को विजिट करने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से जा सकते हैं। क्योंकि कर्नाटक में स्थित बीजापुर कर्नाटक का एक प्रमुख शहर है। बीजापुर के रेलवे स्टेशन भारत के कुछ मुख्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां पर हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस गोल गुम्बज के नजदीकी हवाई अड्डा बेलगाम में स्थित है। बेलगाम पहुंचने के बाद आप वहां के स्थानीय परिवहन की मदद से गोल गुम्बज को आसानी से विजिट कर पाएंगे।

कर्नाटक के गोल गुम्बज जो कि बीजापुर में स्थित है के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करना। अगर इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई आप हमें राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS