आगरा किला के बारे में संपूर्ण जानकारी | About Agra Fort in Hindi

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे पर स्थित आगरा किला के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप अपने यहां से आगरा किला को विजिट करना चाहते हैं और इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है। चलिए हम अपने इस ब्लॉग पोस्ट में जानकारी की ओर आगे बढ़ते है और जानते हैं आगरा किला के बारे में, तो चलिए शुरू करते हैं –

आगरा किला का इतिहास – History of Agra Fort in Hindi.

आगरा का किला उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे पर स्थित एक विशाल किला है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह किला ताजमहल से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है। आगरा किला 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान एक लड़ाई का स्थल था। 18 वीं शताब्दी की शुरुआत में मराठों ने आगरा किले पर आक्रमण किया और किला का स्वामित्व कई बार बदला गया।

सिकंदर लोदी दिल्ली के पहले सुल्तान थे जिन्होंने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित कर दिए थे जिसे पानीपत की पहली लड़ाई में हारने तक 9 साल तक बादलगढ़ के नाम से जाना जाता था। जब बाबर ने अपने बेटे हुमायूं को आगरा भेजे तो उसने बादल गढ़ किले पर कब्जा कर लिया और एक विशाल खजाना ज़ब्त कर लिया जिसमें प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी शामिल था।

जब अकबर ने 1558 में आगरा पहुंचे तो उन्होंने शहर के महत्व को महसूस किए और आगरा को अपनी राजधानी बना लिए। शाहजहां अकबर का पोता था उसने अपनी जगह बनाने के लिए किले की कुछ इमारतों को नष्ट कर दिया जो आज भी आगरा किले को प्रस्तुत करता है।

आगरा किले के अंदर प्रसिद्ध इमारतें की बात करें तो हम आपको बता दें कि जहांगीर महल, खास महल, मुसम्मन बुर्ज, शीश महल, नगीना मस्जिद, मोती मस्जिद आदि है। 1530 में हुमायूं का राज अभिषेक हुआ शेरशाह सूरी को हुमायूं के हार के बाद मुगलों ने फिर से किले को खो दिया।

आगरा किला की वास्तुकला – Architecture of Agra Fort in Hindi.

वर्तमान समय में किले मे दो दर्जन से अधिक स्मारक हैं। यहाँ गुजराती शैली में 5000 इमारतें बनाई गई थी इनमें से अधिकांश ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान नष्ट हो गए। किले के चार द्वार है जिनमें से एक द्वार नदी के तट पर खुलता है जहां सम्राट इन घाटों पर स्नान करते थे।

किले के भीतर मुगल वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट और बंगाली महल है। ये संरचना केवल मुगल वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करती है बल्कि अकबरी वास्तुकला के भी बेहतरीन उदाहरण है जिन्हें इन्डो-इस्लामिक वास्तुकला के रूप में भी जाना जाता है।

आगरा का किला कैसे घूमे

आगरा का किला हर रोज सुबह से शाम तक खुला रहता है यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में बात करें तो हम आपको बता दें कि अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक है। यहां पर शाम को अंग्रेजी में साउंड एंड लाइट शो होता है। हिंदी शो शाम 7:00 बजे शुरू होता है और अंग्रेजी शो शाम 8:00 बजे शुरू होता है। टिकट खरीदने के लिए विदेशियों के लिए ₹200 और भारतीय के लिए शुल्क ₹70 रखा गया है।

आगरा का किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Agra Fort in Hindi

आगरा किला घूमने जाने के सबसे अच्छा समय के बारे में बात करें तो हम आपको बता दें कि नवंबर से फरवरी तक बहुत ही अच्छा समय है। यहां पर घूमने के लिए सुबह और शाम का समय बहुत ही अच्छा है। सर्दियों के दौरान यहां मौसम सुखद होता है गर्मी और मानसून के मौसमों में यहां पर बहुत ज्यादा चिलचिलाती धूप और उमस रहती है।

फ्लाइट से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra Fort By Flight In Hindi

अगर आप अपने यहां से फ्लाइट के माध्यम से आगरा जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आगरा में उसका खुद का हवाई अड्डा है यहां के लिए भारत के प्रमुख शहरों जैसे – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता आदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है इसलिए आप किसी भी फ्लाइट से सीधे आगरा तक आ सकते हैं। आप अपने यहां से आगरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाली स्थानीय परिवहन जैसे – ऑटो, बॉस, टैक्सी आदि की मदद से आगरा में आप कहीं भी जा सकते हैं।

ट्रेन से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra Fort By Train In Hindi

अगर आप अपने यहां से ट्रेन के माध्यम से आगरा जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आगरा में उसका खुद का रेलवे स्टेशन है।आप अपने यहां से आगरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे ओटो, बस, टैक्सी आदि की मदद से आगरा में आप कहीं भी जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra Fort By Road In Hindi

सड़क मार्ग के माध्यम से आप अपने यहां से आगरा जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आगरा कई स्टेट या नेशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी सहायता आप अपने यहां से आगरा काफी आसानी से जा सकते हैं। यह कई प्रमुख शहरों जैसे – दिल्ली, वाराणसी, जयपुर, ग्वालियर आदि प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

आपको हमारा यह आर्टिकल जो कि आगरा किला के बारे में है पूरा पढ़ने के उपरांत आपको कैसा लगा, अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं तो आप बेशक हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS