जन्तर-मन्तर (जयपुर) से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | Jantar Mantar Jaipur in Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान की प्रमुख शहर और राजधानी जयपुर में स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक जंतर मंतर से जुड़ी जानकारी के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी इस जंतर मंतर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप हमारी इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

जयपुर में स्थिति जंतर मंतर भारत में स्थित अन्य चार खगोलीय वेधशाला में से सबसे बड़ी है। इस जंतर मंतर वेधशाला को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी गिनती किया गया है। इसका प्रयोग आज भी ग्रहों और मौसम से संबंधित भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जयपुर में स्थित इस पौराणिक खगोलीय वेधशाला जंतर मंतर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप जानने का प्रयास करते हैं –

जन्तर-मन्तर के बारे में – About Jantar Mantar Jaipur in Hindi.

जंतर मंतर राजस्थान के प्रमुख शहर जयपुर में स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है। इस जंतर-मंतर को भारत में स्थित पांच खगोलीय वेधशाला में से एक माना जाता है जो कि सबसे बड़ी भी है।

इस जंतर मंतर का निर्माण 1734 इसी में पूरा हुआ था। जयपुर में स्थित इस जंतर मंतर वेधशाला को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। इस जंतर मंतर वेधशाला का उपयोग आज भी ब्रह्मांड से संबंधित अवधारणाओं के बारे में जानने के लिए किया जाता है। यह जंतर मंतर वेधशाला जयपुर शहर के हवामहल और सिटी पैलेस के पास में ही स्थित हैं।

इस जंतर-मंतर से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखी गई इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में आगे की ओर बढ़ते हैं और जयपुर में स्थित इस जंतर मंतर से संबंधित संपूर्ण जानकारी जानने का प्रयास करते हैं –

जयपुर के जन्तर-मन्तर का इतिहास – History of Jantar Mantar Jaipur in Hindi

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित यह जंतर मंतर जयपुर शहर के हवामहल और सिटी पैलेस के पास में ही बना हुआ है। इस जंतर मंतर का निर्माण सटीक भविष्यवाणी करने के लिए करवाया गया था।

यह जंतर मंतर वेधशाला को राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपनी देखरेख में कार्य शुरू करवाया था। इसका कार्य 1724 से 1734 ईस्व तक चला था। सवाई जयसिंह एक खगोलीय वैज्ञानिक भी थे जो कि इस वेधशाला के निर्माण से पहले विश्व के कई अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सांस्कृतिक दूत भेजकर वहां के खगोल विज्ञान के प्राचीन और महत्वपूर्ण ग्रंथों और उससे जुड़ी कई संरचनाओं को मंगाया था।

राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने खगोल शास्त्र में भारत में कुल 5 वेधशाला का निर्माण करवाया था जो कि दिल्ली, जयपुर, बनारस, उज्जैन और मथुरा में बनाई गई हैं जिनमें सबसे प्रमुख दिल्ली और जयपुर की इस वेधशाला को मानी जाती है। भारत में स्थित सभी जंतर मंतर वेधशाला में जयपुर की यह जंतर मंतर वेधशाला सबसे बड़ी है। जंतर मंतर वेधशाला आज भी काफी हद तक सही सलामत है जिसके द्वारा हर साल वर्षा का पूर्वानुमान मौसम संबंधी जानकारियां आज भी एकत्रित की जाती है।

जयपुर की जंतर मंतर की वास्तुकला – Architecture of Jantar Mantar Jaipur in Hindi.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित जंतर मंतर की वास्तुकला के बारे में बात करें तो इसका परिसर तकरीबन 18700 मीटर के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस जंतर मंतर वेधशाला में 14 प्रमुख यंत्र हैं जो कि अलग-अलग गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जाता है। जैसे समय मापने के लिए, ग्रहण की भविष्यवाणी करने के लिए, किसी ग्रह है या तारे की गति या उसकी स्थिति जानने के लिए आदि जैसे कई कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

इन सबके अलावा भी यहां पर कई अन्य उपकरण देखे जा सकते हैं जैसे – लार्ज सम्राट, स्मॉल राम, जयप्रकाश और दिगंता आदि जैसे उपकरण। यहां पर जाने के उपरांत आप कई ऐतिहासिक स्मारक और वास्तुकला के साथ-साथ पौराणिक समय की संस्कृति और विचारधारा को भी देख सकते हैं।

जयपुर जन्तर-मन्तर से जुड़े रोचक तथ्य – Jantar Mantar Jaipur Facts in Hindi

  • जयपुर में स्थित जंतर मंतर वेधशाला में कई प्रमुख यंत्र देखी जा सकती है जो सौरमंडल की गतिविधियों की जानकारी में सहायक होती हैं।
  • जयपुर में स्थित इस जंतर मंतर के सबसे बड़ा उपकरण सम्राट यंत्र हैं।
  • जंतर मंतर का नाम संस्कृत के शब्द जंत्र मंत्र से लिया गया है।
  • इस जंतर मंतर का निर्माण राजा सवाई जय सिंह द्वितीय के द्वारा करवाया गया था।
  • जंतर मंतर का कार्य 1734 ईस्वी में पूरा हुआ था।
  • भारत में स्थित सभी वेधशाला में जयपुर के जंतर मंतर वेधशाला सबसे बड़ी है।

जयपुर के जंतर मंतर का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Jantar Mantar Jaipur in Hindi.

भारत के राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित जंतर मंतर जाने के लिए लगने वाले प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें तो अगर आप एक भारतीय हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹50 देने होंगे वही अगर आप एक विदेशी है तो आपको यहां पर जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹300 देने होंगे।

इसके अलावा अगर आप इस जंतर मंतर को विजिट करने जा रहे हैं और यहां पर स्थित सिटी पैलेस, हवामहल या जंतर मंतर वेधशाला सभी का एक ही में टिकट दिया जाता है अगर आप लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ₹400 देने होंगे।

जंतर मंतर का खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closeing Time of Jantar Mantar Jaipur in Hindi.

राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित यह जंतर मंतर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच खुला रहता है। अगर आप जयपुर ट्रिप के दौरान इस जंतर मंतर को विजिट करना चाहते हैं तो आपको इसी समय के बीच यहां पर जाना होगा। जंतर मंतर के खुलने और बंद होने का समय में साल में बदलने वाले सीजन के अनुसार थोड़ा सा बदलाव देखा जा सकता है।

जंतर मंतर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Jantar Mantar In Hindi

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हवामहल और सिटी पैलेस के बीच में बना हुआ। इस जंतर-मंतर को विजिट करने के बारे में बात करें तो यहां पर कोई भी व्यक्ति भारत के किसी भी क्षेत्रों से काफी आसानी से पहुंच सकता है क्योंकि जयपुर शहर में स्थित रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा देखा जा सकता है जो कि भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

जयपुर शहर के लिए इसके नजदीकी कुछ मुख्य शहर से डायरेक्ट बस की सेवा भी संचालित होती है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग द्वारा भी काफी आसानी से पहुंच सकता है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित जंतर मंतर से जुड़ी हुई हमारी यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप हमें कमेंट कर बताना न भूलें। एक बात और अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो वह भी हमें आप कमेंट कर जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS