लुधियाना के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places In Ludhiana In Hindi.

लुधियाना भारत देश के पंजाब राज्य का सबसे बड़ा शहर के रूप में जाना जाता है। यह लुधियाना सतलुज नदी के तट पर स्थित है। इस लुधियाना का नाम लोधी राजवंश के नाम पर रखा गया था।

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम पंजाब राज्य के प्रमुख शहर लुधियाना के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में ही जानकारी प्राप्त करने वाले हैं, जिसे पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। अगर आप भी लुधियाना के ऐसे पर्यटन स्थलों को विजिट करना चाहते हैं जिन्हें अन्य लोगों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है, तो आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वह कौन-कौन से ऐसे स्थल है, जिसे लोगों द्वारा काफी अधिक मात्रा में विजिट किया जाता है –

लुधियाना में घूमने की जगह | Ludhiana me Ghumne ki jagah.

लुधियाना पंजाब राज्य का एक जिला के साथ-साथ प्रमुख शहर भी है। लुधियाना में वैसे तो कई ऐसी जगह है जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम लुधियाना में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटकों द्वारा विजिट किया जाने वाले पर्यटन स्थल के बारे में ही जानेंगे। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और और जानते हैं कि लुधियाना में वह कौन कौन सी मशहूर दर्शनीय और पर्यटन स्थल है, जिसे पर्यटकों द्वारा अधिक विजिट किया जाता है –

फिल्लौर किला – Phillaur Fort In Hindi.

फिल्लौर किला लुधियाना में घूमने के पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक बेहतरीन जगह है। यह किला दीवान मोकम चांद जोकि महाराजा रणजीत सिंह के सेनापति थे के द्वारा डिजाइन किया गया एक खूबसूरत वास्तुशिल्प वाला किला है। यह किला देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं अद्भुत लगता है। इसे अपनी लुधियाना के यात्रा के दौरान आप विजिट कर सकते हैं यकीनन आपको यह किला पसंद आएगा।

लोधी किला – Lodhi Fort In Hindi.

लोधी किला पंजाब राज्य में स्थित लुधियाना घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है। इस किला की संरचना तो साधारण नहीं है लेकिन यह किला अपने इतिहास के रूप में काफी अधिक विख्यात है। बताया जाता है कि यह कभी सिकंदर लोदी के समराज और महाराजा रंजीत सिंह के साम्राज्य के लिए जाना जाता था, लेकिन इस पौराणिक धरोहर की खराब रखरखाव की वजह से आज यह एक खंडहर में बदल रहा है। लेकिन इस किले की भव्य अतीत के चलते इसे पर्यटक आज भी विजिट किया करते हैं।

टाइगर सफारी – Tiger Safari

टाइगर सफारी लुधियाना में स्थित लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला लुधियाना के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह टाइगर सफारी प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप अलग-अलग प्रजाति के जीव-जंतुओं को काफी करीब से देख सकते हैं। यह टाइगर सफारी घूमने आप अपने परिवार और बच्चों के साथ जा सकते हैं। यकीनन यह आपको और आपके परिवार द्वारा काफी अधिक पसंद आएगा।

राख बाग पार्क – Rakh Bagh In Hindi

राख बाग पार्क लुधियाना में स्थित होने के वजह से लुधियाना के लोगों द्वारा काफी अधिक इस बाग को पसंद किया जाता है। हरे भरे वातावरण में स्थित यह राख बाग पार्क बच्चों के लिए काफी पसंदीदा पार्क के रूप में भी जाना जाता है। इस राख बाग पार्क में चलने वाले टॉय ट्रेन बच्चों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर बच्चों से जुड़ी कई एक्टिविटी करने के लिए उत्तम व्यवस्था देखी जा सकती है जिसकी वजह से यह पार्क बच्चों के बीच काफी मशहूर है।

अगर आप भी लुधियाना में कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पर आप अपने फैमिली और बच्चों के साथ घूमने जा सके तो आप इस राख बाग पार्क को विजिट कर सकते हैं यकीनन आपको और आपके बच्चे को यह राख बाग पार्क पसंद आएगा।

नेहरू रोज गार्डन – Nehru Rose Garden In Hindi.

Nehru Rose Garden

नेहरू रोज गार्डन पंजाब राज्य में स्थित लुधियाना में घूमने के प्रमुख जगहों में से एक हैं। यह नेहरू रोज गार्डन तकरीबन 27 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला खूबसूरत गार्डन है। इस गार्डन के बारे में बताया जाता है कि इस गार्डन के लोकप्रिय होने का वजह यहां पर स्थित तकरीबन 15000 से भी अधिक पौधों और 1500 से भी अधिक फूलों के अलग-अलग प्रजातियों के लिए जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप पानी के फव्वारे वाले कई खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं। इस नेहरू रोज गार्डन को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। लुधियाना में स्थित इस नेहरू रोज गार्डन की स्थापना 1967 इसी में किया गया था।

इन्हें भी पढ़े : –

अंबाला के प्रमुख पर्यटन स्थल

ब्रह्म सरोवर (हरियाणा) की सम्पूर्ण जानकरी

रोहतक के प्रमुख पर्यटन स्थल

कुरुक्षेत्र शहर की प्रमुख पर्यटन स्थल

यहां पर सुबह-सुबह लोगों की काफी जमाव देखी जाती है। यहां पर हर साल वार्षिक गुलाब त्योहार के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, जहां पर पूरे भारतवर्ष से काफी अधिक संख्या में पर्यटकों का आना-जाना देखा जा सकता है।

हार्डीज वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क – Hardy’s World Amusement Park In Hindi

हार्डीज वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क पंजाब में स्थित इस पार्क बारे में बताया जाता है कि इसे सबसे अधिक विजिट किया जाता है। यह वाटर थीम पार्क बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के अलग-अलग गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है।

काफी बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ यह विश्व मनोरंजन पार्क लुधियाना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। लुधियाना में अपने दोस्तों और बच्चों के साथ मस्ती करने का या एक अच्छा आपके लिए स्थान हो सकता है। इसलिए हो सके तो आप अपने लुधियाना में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के सूची में इस हार्डीज वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क को शामिल जरूर करें।

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय लुधियाना पंजाब – Maharaja Ranjit Singh War Museum Ludhiana In Hindi

महाराजा रंजीत सिंह युद्ध संग्रहालय पंजाब राज्य के लुधियाना में स्थित भारत के अतीत से जुड़ी कई जानकारी अपने अंदर संग्रहित कर के रखा हुआ है। यह महाराजा रंजीत सिंह युद्ध संग्रहालय इतिहास प्रेमियों द्वारा अधिक विजिट किया जाता है। इस संग्रहालय को विजिट करने के पश्चात आप यहां पर कारगिल युद्ध से जुड़ी भारत के अतीत की कहानी आप यहां पर अच्छी तरह से हासिल कर सकते हैं, जो आपको कहीं और देखने और पढ़ने को शायद न मिले।

गुरुद्वारा नानकसर जगराओं – Gurudwara Nanaksar Jagraon In Hindi

गुरुद्वारा नानकसर जगराओं पंजाब राज्य के लुधियाना से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक सिख धर्म से जुड़ी प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह गुरुद्वारा नानकसर जगराओं 6 मंजिला इमारत है। यहां पर आयोजित होने वाले वार्षिक प्रमुख उत्सव के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आया करते हैं, जो कि हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाता है।

गुरुद्वारा चरनकवल साहिब माछीवाड़ा – Gurudwara Charan Kanwal Sahib Machhiwara Ludhiana In Hindi.

गुरुद्वारा चरनकवल साहिब पंजाब राज्य के लुधियाना में स्थित एक सुंदर वास्तुकाला वाला लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे से जुड़ा हुआ एक गुरुद्वारा है। यहां पर दिसंबर माह के दौरान एक वार्षिक मेला का आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि गुरु गोविंद सिंह के द्वारा औरंगजेब की सेना का विरोध किया जाने पर उनके द्वारा हमला करने पर माछीवाड़ा के जंगल में भाग गए और वह यहीं पर एक पेड़ के नीचे आराम किया था। इस गुरुद्वारा को विजिट करने पर्यटक भी जाया करते हैं।

आलमगीर – Alamgir Ludhiana In Hindi.

आलमगीर पंजाब राज्य के लुधियाना शहर के बीच स्थित एक खूबसूरत क्षेत्र है। यह क्षेत्र अपने यहां पर स्थित श्री मांजी साहिब गुरुद्वारा के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस गुरुद्वारा को आमतौर पर आलमगीर गुरुद्वारा के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान सिख धर्म के लिए काफी महत्व रखने वाला पवित्र स्थल है। सभी सीख तीर्थ स्थलों की तरह यहां पर भी काफी बड़े लंगर हॉल की व्यवस्था है जहां पर अनेकों लोगों को एक बार में मुफ्त की सेवा दी जाती है।

लुधियाना घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Ludhiana In Hindi

लुधियाना को विजिट करने के बारे में बात करें तो आप यहां पर पूरे साल में अपनी सुविधा के अनुसार जब भी चाहे तब जाकर घूम सकते हैं, लेकिन अगर यहां पर घूमने जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में तो सर्दियों के मौसम को यहां पर जाने का अनुकूलन अच्छा समय माना जाता है। बताया जाता है कि अक्टूबर से मार्च के बीच ही यहां पर घूमने जाना लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

लुधियाना कैसे पहुंचे – How to Reach Ludhiana in Hindi.

लुधियाना ट्रिप पर अगर आप अपने यहां से जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस टॉपिक पर हमारा एक पूरा का पूरा आर्टिकल ही है, जिसे आप पढ़ने के उपरांत आपको जरा सा भी संदेह नहीं बचेगा कि कोई व्यक्ति लुधियाना कैसे पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप भी लुधियाना जाना चाहते हैं और आपको इसके बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं लुधियाना कैसे पहुंचे

लुधियाना के प्रमुख पर्यटन स्थल, लुधियाना में घूमने की जगह, लुधियाना के बेस्ट घूमने की जगह, लुधियाना का टॉप पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव हमारे साथ साझा करनी हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि आपके द्वारा बताया गया अपडेट या दिए गए सुझाव को हम अपने आर्टिकल को अपडेट करते समय अपने आर्टिकल में स्थान दे सकें।

एक बात और आपको हमारी यह आर्टिकल अगर पसंद आई हो तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी हमारी इस आर्टिकल में दी गई जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS