पिंजौर गार्डन की सम्पूर्ण जानकारी | Pinjore Garden Information In Hindi

17 वीं शताब्दी का यह पिंजौर नामक गार्डन जो कभी मुगल गार्डन भी हुआ करता था, वर्तमान समय में प्राकृतिक प्रेमियों एवं पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल साबित हो रहा है। तकरीबन 100 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला सुंदर एवं आकर्षक तरीके से हरा-भरा देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। तभी तो इसे लोग विजिट करने भारत के क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

आज के आर्टिकल में हम चंडीगढ़ के इस पिंजौर गार्डन जिसे यादवेंद्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। इस गार्डन से जुड़ी सभी जानकारियों को आप विस्तार से जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। हमारी यह जानकारी अच्छी लगे, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ शेयर भी जरूर करिएगा। तो चलिए शुरू करते हैं –

पिंजौर गार्डन का इतिहास – History Of Pinjore Garden In Hindi

पिंजौर गार्डन जिसे यादवेंद्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है का इतिहास तकरीबन 17 वीं शताब्दी का माना जाता है। इस गार्डन का निर्माण 17 वी शताब्दी के दौरान ही औरंगजेब के शासनकाल में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में इसका काम बंद हो गया फिर कुछ साल बाद 18 वीं शताब्दी में इस पिंजौर गार्डन को और भी खूबसूरती से बनाने का कार्य शुरू हुआ।

मुगलों के गार्डन के रूप में जाना जाने वाला इस पिंजौर गार्डन को तकरीबन 1966 ईस्वी के दौरान महाराजा यादवेंद्र सिंह ने इसे राष्ट्र के नाम कर दिया और यह गार्डन जनता के लिए खोल दिया गया। तभी से यह तकरीबन 100 एकड़ में फैला खूबसूरत गार्डन प्राकृतिक प्रेमियों एवं पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा और आज एक चंडीगढ़ का खूबसूरत एवं प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस गार्डन को विजिट करने लोग भारत के अलावा भी अन्य देशों से आया करते हैं।

पिंजौर गार्डन की वास्तुकला – Architecture Of Pinjore Garden In Hindi

पिंजौर गार्डन की वास्तुकला के बारे में बात करें तो यह एक चंडीगढ़ का खूबसूरत गार्डन के रूप में जाना जाता है। इस पिंजौर गार्डन में केवल पेड़-पौधे एवं हरे-भरे घास के मैदान ही नहीं बल्कि कई महल भी देखी जा सकती है, जिनमें शीश महल, रंग महल और जल महल आदि प्रमुख है। इन सबके अलावा भी यहां पर छोटा चिड़ियाघर, जापानी उद्यान पिकनिक स्पॉट पानी का फावारा, खूबसूरत फूल, पेड़-पौधे आदि देखा जा सकता है, जो लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

पिंजौर गार्डन से जुड़ी रोचक बातें – Interesting Facts Of Pinjore Garden In Hind

  • इस पिंजौर गार्डन के अंदर बने शीश महल को फिदाई खान के दरबार के रूप में जाना जाता है।
  • इस पिंजौर गार्डन के अंदर बने रंगमहल को बेगम के मनोरंजन स्थल के रूप में जाना जाता है।
  • पिंजौर गार्डन के भीतर जलमहल को बेगमो के स्नानघर के रूप में जाना जाता है।
  • इस पिंजौर गार्डन की निर्माण समय 17वीं शताब्दी बताई जाती हैं।
  • यह पिंजौर गार्डन तकरीबन 100 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला खूबसूरत चंडीगढ़ का गार्डन है।
  • इस पिंजौर गार्डन को यादिंद्रा गार्डन के रूप में भी जाना जाता है।
  • इस पिंजौर गार्डन को खूबसूरत एवं आकर्षक देखने का अनुकूल समय शाम के समय माना जाता है।

(इन्हें भी पढ़े : – दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल

> पानीपत के प्रमुख पर्यटन स्थल)

पिंजौर गार्डन का खुलने का समय – Opening and Closing Time Of Pinjore Garden In Hindi

चंडीगढ़ का खूबसूरत पिंजोर गार्डन पर्यटकों के लिए एवं प्राकृतिक प्रेमियों के लिए खूबसूरत जगह है। इस गार्डन को खोलने एवं बंद करने का पर्यटकों के लिए समय निर्धारित किया गया है। यह गार्डन सुबह 7:00 A.M बजे से लेकर रात 9:30 P.M बजे तक खुला रहता है। आप इस समय अंतराल के बीच कभी भी आ जा सकते हैं।

पिंजौर गार्डन का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Pinjore Garden In Hindi

हरियाणा के पिंजोर गार्डन एक खूबसूरत गार्डन है, इसकी खूबसूरती को देखने जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज भी देने पड़ते हैं। जैसे कि 3 साल से अधिक उम्र के बच्चे या वयस्क से गार्डन में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹25 का चार्ज लिया जाता है।

पिंजौर गार्डन जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pinjore Garden In Hindi

पिंजौर गार्डन खूबसूरती से भरा हुआ एक आकर्षक गार्डन है। अगर आप यहां पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां की खूबसूरती जब चरम पर होती है तभी आप यहां पर घूमने जाए। वैसे आप यहां पर पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय फरवरी माह से लेकर अप्रैल माह के बीच और सितंबर माह से लेकर दिसंबर माह के बीच के समय को माना जाता है। इसलिए अगर आप पिंजौर गार्डन की खूबसूरती को चरम पर देखना चाहते हैं, तो इन्हीं अनुकूल समय में विजिट करें।

इस पिंजौर गार्डन को जिसे यादवेंद्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है को आप आकर्षित एवं खूबसूरत देखना चाहते हैं, तो यहां पर शाम के समय विजिट करें। क्योंकि यह गार्डन लाइट की रोशनी में कुछ अलग ही दिखता है। शाम के समय इस गार्डन की रौनक एवं दृश्य ही बदल जाता है।

7. पिंजौर गार्डन कैसे पहुंचे ? – How To Reach Pinjore Garden In Hindi

पिंजौर गार्डन चंडीगढ़ का एक खूबसूरत एवं प्रमुख गार्डन है। यह गार्डन चंडीगढ़ शहर से तकरीबन 20 किलोमीटर के दूरी पर चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित है। यहां पर जाने के बारे में बात करें, तो आप अपने अनुसार किसी भी मार्ग जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग का चुनाव कर यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि यह पिंजौर गार्डन चंडीगढ़ का प्रमुख गार्डन है। चंडीगढ़ में ही आपको रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट देखने को मिल जाएंगे, जहां के लिए भारत के अन्य शहरों से फ्लाइट या ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल मिल जाती है। इस तरह आप पिंजोर गार्डन आसानी से पहुंच सकते हैं।

पूछें जाने वाला प्रश्न –

प्रश्न – पिंजौर गार्डन कहां है ?

उत्तर – यह पिंजौर नाम का गार्डन हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर शहर में स्थित है।

प्रश्न – पिंजौर गार्डन का अन्य नाम –

उत्तर – पिंजौर गार्डन को एक और नाम यादिंद्रा गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न – पिंजौर गार्डन कब निर्मित हुआ था ?

उत्तर – पिंजौर गार्डन का निर्माण 17वीं शताब्दी में शुरू हुआ था।

पिंजौर गार्डन चंडीगढ़ का एक प्रमुख गार्डन है। इस गार्डन के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों खासकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी इस गार्डन के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। एक बात और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई सुझाव या अपडेट देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में आप अपना सुझाव या अपडेट हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS