करनाल के प्रमुख पर्यटक स्थल | Best Tourist Places in Karnal in Hindi

करनाल भारत देश के राज्य हरियाणा का एक शहर है। इस शहर को महाभारत काल से जोड़ कर भी देखा जाता है। बताया जाता है कि इस शहर का नाम भारत के कर्ण के नाम पर ही रखा गया है। करनाल वर्तमान समय में पर्यटन स्थल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण एवं प्रमुख शहर है। यहां पर कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जिसे पर्यटकों द्वारा काफी दूर-दूर से आकर विजिट किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

करनाल का इतिहास – History of Karnal in Hindi

करनाल की उत्पत्ति को महाभारत काल से जोड़ते हुए बताया जाता है, इसकी स्थापना कर्ण द्वारा किया गया था। इस करनाल को कर्ण के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। करनाल के बारे में इतिहास से जुड़ी कुछ और बातें बताई जाती है, जिसमें यह करनाल आधुनिक समय में मुगलों और अंग्रेजों के कई ऐतिहासिक युद्धों का स्थल भी रह चुका है।

करनाल में घूमने की अच्छी जगहें – Famous Tourist Places of Karnal in Hindi

करनाल राज्य हरियाणा का पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख शहर है। यहां पर वैसे तो कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम करनाल में स्थित केवल वैसे ही पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जो प्रमुख हो, जिसे लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता हो।

बाबर की मस्जिद करनाल – Babur’s Masjid Karnal in Hindi

यह बाबर की मस्जिद पौराणिक समय में निर्मित यानि कि 1528 ईसवी में निर्मित यह मस्जिद एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इस मस्जिद का निर्माण बाबर ने करवाया था। बाबर द्वारा निर्मित इस बाबर मस्जिद की खूबसूरती पौराणिक समय में काफी आकर्षक हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान समय में इसका कुछ भाग खंडार के रूप में तब्दील हो गया है। इस बाबर की मस्जिद को इतिहास प्रेमी द्वारा काफी ज्यादा विजिट किया जाता है।

गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल – Gurudwara Manji Sahib Karnal in Hindi

गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस गुरुद्वारा साहिब को इस तरह से बनाया गया है, कि इसकी खूबसूरती देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यहां पर आप घूमने भी जा सकते हैं। यहाँ लोग अपने दोस्त या फैमिली के सदस्यों के साथ भी विजिट किया करते हैं।

कर्ण झील करनाल – kran Lake Karnal in Hindi

यह कर्ण झील महाभारत काल से जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील का नाम महाभारत के दानवीर कर्ण के नाम पर रखा गया है। यह कर्ण झील लोगों के बीच करनाल में काफी फेमस है। यहां पर बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के द्वारा की जाने वाली एक्टिविटी का साधन भी देखा जा सकता है। यह कर्ण झील नेचर की खूबसूरती के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

कलंदर शाह का मकबरा, करनाल – Kalander Shahs tomb Karnal in Hindi

संगमरमर से निर्मित कलंदर शाह का मकबरा एक शानदार एवं पौराणिक मकबरा है। यह मकबरा मुस्लिम समुदाय के लिए एक प्रसिद्ध मकबरा है। इस मकाबरे के आसपास का प्राकृतिक दृश्य देखने में काफी ज्यादा सुंदर एवं आकर्षक लगता है। यह जगह केवल मुस्लिम समुदाय से ही नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी जाना जाता है।

(इन्हें भी पढ़े : – जींद के प्रमुख पर्यटन स्थल

> झज्जर के प्रमुख पर्यटन स्थल )

दुर्गा भवानी मंदिर करनाल – Durga Bhavani temple Karnal in Hindi

करनाल की प्रमुख मंदिरों में से एक यह दुर्गा भवानी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित एक हिंदू धर्म से जुड़ी प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को विजिट करने अक्सर लोग आया करते हैं, लेकिन यहां पर श्रद्धालुओं के काफी ज्यादा भीड़ नवरात्रि के समय आयोजित होने वाले समारोह के दौरान देखा जा सकता है। अगर आप भी करनाल के आसपास के शहरों से बिलॉन्ग करते हैं, तो इस मंदिर को विजिट करना न भूले।

सीता माई मंदिर करनाल – Sita Mai temple Karnal in Hindi

सीता माई माता पौराणिक समय का एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर रामायण ग्रंथ से जुड़ा हुआ है। सीता माई माता मंदिर भारत का तकरीबन इकलौता माता सीता को समर्पित मंदिर हैं। यह मंदिर कहां पर स्थित है, इस जगह के बारे में बताया जाता है कि यह वही स्थान है, जहां पर माता सीता धरती में विलीन हुई थी। इस मंदिर को विजिट करने श्रद्धालुओं के अलावा पौराणिक वास्तुकला प्रेमी भी आया करते हैं।

करनाल घूमने जाने का अच्छा समय – Best time to visit Karnal in Hindi

करनाल की यात्रा पर जाने के लिए अच्छा समय के बारे में बात करें तो यहां पर आप सर्दियों के मौसम में यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच जा सकते हैं, यही यहां पर जाने का उचित समय माना जाता है। आपको बता दें कि आप यहां पर गर्मी के दिनों में जाने से बचें, क्योंकि यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है। वैसे आपको यह भी बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं और यहां का अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

करनाल कैसे पहुँचे ? – How to Reach Karnal in Hindi

करनाल जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार बस, ट्रेन या हवाई जहाज इनमें से किसी भी माध्यम का चुनाव कर आप करनाल आसानी से पहुंच सकते हैं।

करनाल फ्लाइट से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Karnal by Flight in Hindi

करनाल अगर आप अपने यहां से फ्लाइट से जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें करनाल के नजदीकी हवाई अड्डा दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थित है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट लेकर इन हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से आप करनाल आसानी से पहुंच सकते हैं।

करनाल ट्रेन से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Karnal by Train in Hindi

करनाल अगर आप अपने यहां से ट्रेन के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें करनाल में ही रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाता है। आप अपने यहां से करनाल के इस रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से करनाल का ट्रिप आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

करनाल सड़क मार्ग से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Karnal by Road in Hindi

करनाल नेशनल हाईवे 1 से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से खुद की कार, बाइक या बस के द्वारा यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। करनाल के लिए इसके आसपास के प्रमुख शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी मिल जाती है। इस तरह आप करनाल का अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

करनाल में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल या करनाल में घूमने की सबसे अच्छी जगह के बारे में लिखी गई हमारी यह आर्टिकल आपको अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS