नोएडा में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Noida In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है, आज के इस आर्टिकल में हम नोएडा के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी नोएडा ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए नोएडा के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं –

वर्ल्डस ऑफ़ वंडर पार्क

वर्ल्डस ऑफ़ वंडर पार्क नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है, जो कि 10 एकड़ भू-भाग में फैला हुआ है। इस पार्क में आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर अनेक प्रकार के झूले लगे हुए हैं, जो बच्चे को काफी पसंद आएंगे, इस पार्क में आप पूरे दिन रोमांचित गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड नोएडा के सेक्टर 18 के डीएलएफ मॉल में स्थित है, जहां पर आप गर्मियों के मौसम में भी सर्दियों का आनंद ले सकते हैं। दरअसल इस जगह के अंदर खाद्य प्रौद्योगिकी का उपयोग करके आर्टिफिशियल सर्दी का माहौल बनाया गया है, जिससे इसके अंदर तापमान हमेशा ही कम रहता है और यहां पर आने वाले लोगों को ऐसा लगता है, कि मानो वे नोएडा नहीं बल्कि किसी ठंडक प्रदेश में आए हैं।

ब्रह्मपुत्र बाजार

ब्रह्मपुत्र बाजार नोएडा के प्रसिद्ध बाजारों में से एक हैं। यहां पर आप खूब सारी शॉपिंग कर सकते हैं और साथ ही अपने मनपसंद कपड़े भी खरीद सकते हैं। यहां पर आपको हर जरूरत की वस्तु आसानी से मिल जाएगी और यहां पर खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगे हैं, जहां पर आप अपने मनपसंद खाना का आनंद भी ले सकते हैं।

गोल्फ कोर्स

गोल्फ कोर्स नोएडा के आकर्षक जगहों में से एक हैं। इस कोर्स के मैदान में मराठा और ब्रिटिश सेनाओं के बीच के युद्ध की स्मृति में एक ऐतिहासिक स्मारक भी बनाया गया है। यह नोएडा के सेक्टर 43 में स्थित है और इसे यूपी सरकार के सहयोग द्वारा बनाया गया था। इसके साथ यहां पर एक कॉफी शॉप है और एक स्विमिंग पूल भी इसके अतिरिक्त यहां पर पुस्तकालय और एक जिम भी मौजूद है।

किडजानिया

किडजानिया नोएडा में घूमने के सबसे अच्छे जगहों में से एक है, जो कि नोएडा के सेक्टर 38 में टीजीआईपी मॉल के पास स्थित है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए 100 से भी अधिक एक्टिविटी करने वाली चीजें हैं, जिससे बच्चे यहां पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद ले सकते हैं।

बोटानिक गार्डन

यह बोटानिक गार्डन नोएडा का लोकप्रिय और आकर्षक टूरिस्ट प्लेस है। इस गार्डन में आप प्रकृति के खूबसूरत वातावरण का आनंद ले सकते हैं, साथ ही साथ यहां पर आप फूलों की कई सारी प्रजातियां को भी देख सकते हैं और यहां पर अनेक प्रकार की पक्षी भी रहते हैं। अगर आप एक बार यहां पर आ जाएंगे तो आपको जाने का मन नहीं करेगा।

स्माश

अगर आपको खेल में रुचि है, तो आप नोएडा के इस स्माश में जरूर जाए यहां पर डिजिटल गेम से लेकर कई प्रकार की इंदौर गेम है, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। यहां पर आप विभिन्न प्रकार के गेम को खेल सकते हैं, हालांकि सभी गेम को खेलने का चार्ज अलग – अलग होता है पर आप अपने बजट के अनुसार किसी भी गेम को पसंद कर सकते हैं। यहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं और इसके साथ ही यहां पर फूड स्टॉल की सुविधा भी है, जहां पर आप भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

ओखला पक्षी अभ्या

ओखला पक्षी अभ्यारण भी नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है। यह ओखला पक्षी अभ्यारण प्रकृति प्रेमियों के लिए नोएडा का आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह अभ्यारण 3.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर 30,000 से भी विभिन्न जातियां की पक्षियों का झुंड पाया जाता है।

नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में बात करें तो सर्दियों के मौसम में आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि यहां पर गर्मियों के मौसम के दौरान काफी गर्मी होती है, जिसकी वजह से नोएडा घूमने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यदि आप नोएडा घूमने के प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच बनाए क्योंकि इस दौरान यहां का वातावरण यात्रा के लिए काफी सुखद होता है।

नोएडा कैसे पहुंचे

नोएडा घूमने जाने के लिए रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से किसी के भी मदद से नोएडा जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन के माध्यम से नोएडा जाना चाहते हैं तो, हम आपको बता दें कि वैसे तो यहां पर नोएडा में रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके नज़दीकी मुख्य रेलवे स्टेशन की बात करें तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन है। आप इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन की मदद से नोएडा जा सकते हैं।

अगर आप नोएडा हवाई मार्ग के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि नोएडा में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है।हवाई मार्ग के जरिए यहां तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट बुक करनी पड़ेगी।

यदि आप सड़क मार्ग के माध्यम से नोएडा जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि सबसे पहले आपको दिल्ली पहुंचना होगा उसके बाद आप वहां बहुत आसानी से नोएडा सड़क मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि नोएडा के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में है। कैसा लगा अगर आप इससे जुड़ी कोई राया सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS