लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Lucknow In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के राजधानी लखनऊ जिसे नवाब के शहर के रूप में भी जाना जाता है में स्थित प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी लखनऊ ट्रिप पर जाने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। इस आर्टिकल में बताए गए लखनऊ के प्रमुख एवं खूबसूरत आकर्षण स्थल को लखनऊ ट्रिप के दौरान आपको अवश्य विजिट करना चाहिए।

चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अन्त तक बने रहे, तो चलिए शुरू करते हैं –

लखनऊ में घूमने की जगह – Lucknow Mein Ghumne Jagah In Hindi

लखनऊ जोकि गोमती नदी के किनारे उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत शहर है को नवाबों का शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में यहां पर स्थित यहां के आकर्षण स्थल को विजिट करने आया करते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ में वैसे तो कई सारी खूबसूरत आकर्षण स्थल स्थित हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम लखनऊ के केवल वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में बात करेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए लखनऊ में घूमने की जगह के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

लखनऊ चिड़ियाघर – Lucknow Zoo In Hindi

लखनऊ चिड़ियाघर उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर के केंद्र में स्थित है। अगर आप लखनऊ ट्रिप के दौरान कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पर आप प्रकृति के काफी पास होने का एहसास कर सके और अलग-अलग प्रजाति के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे देख सके तो यह लखनऊ चिड़ियाघर आपको अवश्य जाना चाहिए। यह चिड़ियाघर तकरीबन 71. 6 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। लखनऊ जू को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग प्रजाति के जानवर पशु पक्षी अलग-अलग प्रजाति के पेड़ पौधे देख सकते हैं।

नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन – Nawab Wajid Ali Shah Zoological Garden In Hindi

नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन लखनऊ में स्थित लखनऊ का एक विशाल प्राणी उद्यान के रूप में जाना जाता है। इस जूलॉजिकल गार्डन को पहले वेल्स जूलॉजिकल गार्डन के रूप में जाना जाता था। इस जूलॉजिकल गार्डन को विजिट करने के उपरांत आप हर-भरे वातावरण में कई सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां पर बच्चे जाने के उपरांत काफी मस्ती भरी कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

आनंदी वाटर पार्क – Anandi Water Park In Hindi

लखनऊ में स्थित आनंदी वाटर पार्क वैसे लोगों द्वारा अधिकतर पसंद की जाती है, जिन्हें वाटर से संबंधित एक्टिविटी पसंद होती है। आनंदी वाटर पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर तकरीबन 32 तरह की वाटर स्लाइड के उपलब्धि को देख सकते हैं। यहां पर खाने-पीने से लेकर मस्ती करने तक आप सभी सुविधाएं एक साथ देख सकते हैं। यह जगह लखनऊ ट्रिप के दौरान अपने दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ विजिट करने का एक बेहतरीन आकर्षण स्थल के रूप में जाना जाता है।

बड़ा इमामबाड़ा – Bara Imambara In Hindi

बड़ा इमामबाड़ा को अवध के नवाब अशिफुछौला ने 1784 – 94 के बीच बनवाया था। इस बड़ा इमामबाड़ा को लखनऊ की एक प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर के रूप में जाना जाता है, जिसे कभी भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता था। यह बड़ा एवं विशाल गुंबदनुमा महल 50 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा है। इस पौराणिक इमारत की छत तक जाने के लिए सीढ़ी बनाई गई है, जो ऐसे रास्ते से जाती है जहां पर अनजान व्यक्ति भरम में पड़ सकता है। यहां पर वर्तमान समय में पर्यटक काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।आपको भी लखनऊ ट्रिप के दौरान इस बड़ा इमामबाड़ा को अवश्य विजिट करना चाहिए।

ब्रिटिश रेजीडेंसी – British Residency In Hindi

ब्रिटिश रेजिडेंसी लखनऊ के सबसे प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि इस रेजिडेंसी का निर्माण नवाब आसफ उद दौला ने शुरू करवाया था। गोमती नदी के किनारे यह रेजिडेंसी ब्रिटिश निवासी जर्नल का निवास स्थान था। यह रेजीडेंसी वर्तमान समय में खंडहर के रूप में बदल रहा है लेकिन फिर भी यहां पर पुराने समय में उपयोग की जाने वाली तोप, गोले की निशानी देखी जा सकती है। इस रेजिडेंसी परिसर में 1857 ईसवी के दौरान एक संग्रहालय की स्थापना की गई थी।

चंद्रिका देवी मंदिर – Chandrika Devi Temple In Hindi

लखनऊ में गोमती नदी के तट पर लखनऊ मुख्य शहर से तकरीबन 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ के एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से देवी दुर्गा को समर्पित हैं। यह चंद्रिका देवी मंदिर अपनी ओर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है। इस चंद्रिका देवी मंदिर का महत्व लखनऊ में धार्मिक रूप से काफी अधिक है।

कैसरबाग पैलेस – Kaiserbagh Palace In Hindi

कैसरबाग पैलेस को अवध के नवाब वाजिद अली शाह के द्वारा निर्मित करवाया गया था। इस कैसरबाग पैलेस को नवाब वाजिद अली शाह दुनिया का आठवां अजूबा के रूप में निर्मित करना चाहते थे। इस महल के भाग काफी खूबसूरत एवं आकर्षक तरीके से बनाए गए हैं, जहां पर मनमोहक मीनार, हिंदू मंडप, सुंदर एवं खूबसूरत खंभे देखे जा सकते हैं। यह जगह इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को काफी पसंद आते हैं।

डिज्नी वाटर वंडर पार्क – Disney Water Wonder Park In Hindi

डिज्नी वाटर पार्क लखनऊ के कानपुर लखनऊ रोड के पास 20 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ एक खूबसूरत वाटर वंडर पार्क है। यहां पर जाने के उपरांत आप खूब सारी मस्ती एवं मनोरंजन कर सकते हैं। यहां पर लोगों के करने के लिए कई सारी गतिविधियां भी है। यह पार्क लखनऊ के प्रमुख वाटर पार्क में से एक माना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप खाने पीने से लेकर सभी व्यवस्था देख सकते हैं इसलिए अगर आप कोई लखनऊ ट्रिप के दौरान वाटर से संबंधित स्थल की तलाश कर रहे हैं तो यह डिज्नी वाटर पार्क आपको अवश्य पसंद आएगा।

हुसैनाबाद क्लॉक टॉवर – Husainabad Clock Tower In Hindi

हुसैनाबाद क्लॉक टावर का निर्माण 1887 ईस्वी के दौरान किया गया था। हुसैनाबाद क्लॉक टावर का डिजाइन रास्केल पायने ने तैयार किया था। यह हुसैनाबाद क्लॉक टावर हुसैनाबाद इमामबाड़ा के ठीक सामने ही स्थित है। यह तकरीबन 67 मीटर ऊंचा भारत का सबसे ऊंची इमारतों में से एक माना जाता है। हुसैनाबाद क्लॉक टावर को लखनऊ में स्थित एक बड़ी घड़ी के टावर के रूप में काफी प्रमुखता दी जाती हैं।

जनेश्वर मिश्र पार्क – Janeshwar Mishra Park, Lucknow in Hindi

जनेश्वर मिश्रा पार्क भारत के लखनऊ में स्थित एक खूबसूरत पार्क के रूप में जाना जाता है। इस जनेश्वर मिश्रा पार्क को एशिया का सबसे बड़ा एवं खूबसूरत उदाहरण के रूप में भी जाना जाता है। इस पार्क का का नाम समाजवादी पार्टी के राजनीतिज्ञ जनेश्वर मिश्रा की याद में बनवाया गया था। इसे 2014 में आम जनता के लिए खोला गया था। यह जनेश्वर मिश्रा पार्क तकरीबन 376 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ एक आकर्षक एवं सुंदर पार्क हैं। यहां पर आप जाने के उपरांत फोटोग्राफी और प्रकृति के काफी करीब होने का एहसास कर सकते हैं।

गोमती रिवरफ्रंट पार्क – Gomti Riverfront Park in Hindi

गोमती रिवरफ्रंट पार्क लखनऊ ट्रिप के दौरान एक प्राकृतिक प्रेमी के द्वारा पसंद की जाने वाली हरी-भरी खूबसूरत जगह है। गोमती नदी के काफी नजदीक के तट पर स्थित इस खूबसूरत गोमती रिवरफ्रंट पार्क का उद्घाटन 2016 में किया गया था। लखनऊ ट्रिप के दौरान पर्यटन के दृष्टिकोण से गोमती रिवरफ्रंट पार्क काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यहां पर पर्यटक एवं स्थानीय लोग काफी अधिक संख्या में अपना क्वालिटी टाइम व्यतीत किया करते हैं।

गौतम बुद्ध पार्क – Gautam Buddha Park in Hindi.

गौतम बुध पार्क लखनऊ के ऐतिहासिक स्मारक और पार्क में से एक माना जाता है। इस पार्क को 1980 ईस्वी के दौरान काफी आकर्षक तरह से विकसित किया गया था। इस पार्क में भगवान बुद्ध की संगमरमर से बनी हुई एक विशाल प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। इस पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग प्रजाति के पेड़-पौधे, पानी के फव्वारे, उद्यान, कई छोटी-बड़ी मूर्तियों को भी देख सकते हैं। इस पार्क को पर्यटक के अलावा यहां का स्थानीय लोगों द्वारा भी काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है।

लखनऊ जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lucknow In Hindi

लखनऊ ट्रिप पर जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में जानकारी देने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप लखनऊ अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पूरे साल में विजिट कर सकते हैं। वैसे मैं बता दूं कि गर्मी के मौसम में लखनऊ का तापमान काफी अधिक देखा जाता है जिसकी वजह से यहां पर इस समय पर्यटक काफी कम संख्या में घूमने जाया करते हैं।

लखनऊ को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करें तो अक्टूबर से लेकर मार्च माह के बीच के समय को माना जाता है। यही वह समय होता है जब लखनऊ को पर्यटक पूरे साल के अन्य महीने की तुलना में अधिक विजिट करना पसंद करते हैं। इसलिए अगर आप भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ट्रिप की प्लान कर रहे हैं तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच प्लान कर सकते हैं।

लखनऊ कैसे पहुंचें ? – How To Reach Lucknow In Hindi.

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे पहुंच सकता है इसके बारे में बात करें तो, मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप अपने यहां से लखनऊ किसी भी माध्यम यानी कि हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। कोई व्यक्ति अपने यहां से किस माध्यम से कैसे लखनऊ पहुंच सकता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मैं आपको बता दूं कि हमने इस टॉपिक पर एक पूरे विस्तार से आर्टिकल लिखा है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। आप इस लिंक पर क्लिक कर कोई व्यक्ति अपने यहां से लखनऊ कैसे जा सकता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि लखनऊ के प्रमुख आकर्षण स्थल यानी कि लखनऊ में घूमने के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में लिखा गया यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप अपना राय या सुझाव इस आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा लग रहा हो कि हमने इस आर्टिकल में लखनऊ के कोई प्रमुख आकर्षण स्थल को सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS