हिमाचल प्रदेश के खास पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Himachal Pradesh In Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम हमारे भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत आकर्षण स्थल के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर जाने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े ताकि इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पूरी प्राप्त हो सके। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रमुख एवं सुंदर पर्यटन और धार्मिक स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

विषय - सूची

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह – Top Tourist Places in Himachal Pradesh In Hindi

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य को विजिट करने अधिकतर लोग यहां पर स्थित हिल स्टेशन के लिए अधिकतर जाया करते हैं क्योंकि जहां पर पूरे भारतवर्ष में गर्मी से सभी का हाल बेहाल होता है वहीं हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन का मौसम काफी सुहावना होता है जिसकी वजह से यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

आपको बता दे वैसे तो हिमाचल प्रदेश में कई सारी खूबसूरत आकर्षण स्थल स्थित है, जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। आज किस आर्टिकल में हम हिमाचल प्रदेश के वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जो पर्यटकों के साथ श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध एवं प्रमुख हो, तो चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के फेमस स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

शिमला – Shimla, Himachal Pradesh In Hindi

शिमला को हिमाचल प्रदेश राज्य की प्रमुख शहरों में से एक और राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। शिमला प्रेमी जोड़ा से लेकर दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

शिमला की खूबसूरत जंगल और पहाड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। शिमला को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई पौराणिक समय के इमारत और मंदिर को देख सकते हैं। यहां का वातावरण और शिमला में दिखने वाला दृश्य लोगों को काफी अधिक पसंद आता है जिसकी वजह से शिमला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश – Kasauli, Himachal Pradesh In Hindi

कसौली हिमाचल प्रदेश राज्य का एक पहाड़ी शहर के रूप में जाना जाता है। अगर आप हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान कोई खूबसूरत हरा-भरा एवं शांत वातावरण वाला स्थान की तलाश कर रहे हैं तो आपको को कसौली को विजिट करना चाहिए। यहां के खूबसूरत पहाड़े, देवदार के पेड़ों से घिरे जंगल कसौली को और भी प्रमुख बनाती है।

कसौली को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई शांत एवं आकर्षण स्थल को विजिट कर पाएंगे। कसौली में कई पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी स्थित है जिसे श्रद्धालु काफी दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं। यहां पर जाने के उपरांत प्राकृतिक प्रेमी को वापस लौटने का मन ही नहीं करता है यह इतनी खूबसूरत जगह है।

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश – Kullu, Himachal Pradesh In Hindi

कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित ऊंची पहाड़ी पर एक ऐसी जगह हैं जो कि पर्यटकों के साथ-साथ एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। यहां पर स्थित नदी, पहाड़ यहां की खूबसूरत वातावरण और जलवायु कुल्लू को और भी खास बनाने में मदद करती हैं। हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान आने वाले लोग अक्सर कुल्लू और मनाली को विजिट करना कभी नहीं भूलते हैं।

आप यहां पर आने के उपरांत कई सारी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं जैसे- ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग आदि। कुल्लू में कई सारी धार्मिक स्थल भी स्थित है जिसकी वजह से कुल्लू पर्यटक के साथ-साथ श्रद्धालु भी विजिट करना पसंद करते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश – Manali, Himachal Pradesh In Hindi

मनाली हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह समुद्र तल से तकरीबन 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मनाली में स्थित यहां के हरे-भरे वातावरण खूबसूरत घने जंगल यहां के हरे-भरे घास वाले मैदान और बर्फो से ढ़की पहाड़ी लोगों को काफी पसंद आती हैं। मनाली प्रकृति प्रेमी को विजिट करने के लिए काफी अच्छी जगह में से एक है। मनाली में कई ऐसी स्थिति आकर्षण स्थल है जिसे विजिट करने के लिए ट्रैकिंग भी करना पड़ता है। अगर आपको भी ट्रैकिंग पसंद है तो मनाली को आपको हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान अवश्य विजिट करना चाहिए।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश – Dharamshala, Himachal Pradesh In Hindi

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के प्रमुख जगहों में से एक हैं। यहां की खूबसूरत धौलाधार पर्वत श्रृंखला इसे काफी खास बनाती है। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति के लिए काफी खास जगहों में से एक है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उगे देवदार और पाइन के पौधे इसकी खूबसूरती को और भी निखार दे देती हैं जिसकी वजह से यहां पर प्राकृतिक प्रेमी खींचे चले आते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला को हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश – Spiti Valley, Himachal Pradesh In Hindi

स्पीति घाटी जो कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है हिमालय से घिरा हुआ पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध जगहों में से एक मानी जाती है। यहां के घुमावदार रास्ते, सुंदरमई घटिया और बर्फ से ढके पहाड़ स्पीति घाटी को विजिट करने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आती है।

हिमाचल प्रदेश में स्थित यह स्पीति घाटी साल के अधिकतर महीने खूबसूरत बर्फ के मोटी चादर से ढकी रहती है। हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान कोई भी बाइक से ट्रिप करने वाले इस स्पीति घाटी को विजिट करना नहीं भूलते हैं। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस स्पीति घाटी को आपको अवश्य विजिट करना चाहिए।

बिलिंग घाटी बिलिंग, हिमाचल प्रदेश – Billing, Himachal Bir In Hindi

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा एवं खूबसूरत जगह हैं। यह बीर बिलिंग कई रोमांचक गतिविधियों के लिए हिमाचल प्रदेश में काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर लोग हिमाचल प्रदेश के अलावा भारत के अलग-अलग मुख्य शहरों से पैराग्लाइडिंग, मेडिटेशन, ट्रैकिंग करने के लिए आया करते हैं। यहां पर तकरीबन हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन भी होता है।

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत हिल स्टेशन के साथ-साथ आकर्षक स्थल में से एक माना जाता है। यहां पर लोग हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं। अगर आपको भी पैराग्लाइडिंग जैसे गतिविधियों देखने एवं करने में रुचि है, तो आप हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान एस बिलिंग घाटी को विजिट कर सकते हैं।

सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेश – Solang Valley, Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान अगर आप कोई ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां पर जाने के उपरांत आप कोई धार्मिक स्थल, झील, नदी, संग्रहालय, वन्य जीव अभ्यारण, बर्फीली जगह, हरे-भरे पेड़-पौधे और पहाड़ी को देखना चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश में स्थित सोलंग वैली को विजिट करना चाहिए। यह जगह सफेद बर्फीली चादर से घिरी हुई एक खूबसूरत जगह है। यहां पर श्रद्धालु, पर्यटक और एक प्राकृतिक प्रेमी के साथ-साथ प्रेमी जोड़ा भी काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए जाया करते हैं।

पालमपुर, हिमाचल प्रदेश – Palampur, Himachal Pradesh In Hindi

पालमपुर हिमाचल प्रदेश में स्थित प्राकृतिक प्रेमी के घूमने के लिए खूबसूरत जगहों के रूप में जाना जाता है। यहां पर स्थित खूबसूरत पहाड़ी एवं देवदार के वृक्ष से घिरे खूबसूरत जंगल और चाय के बागान पालमपुर को और भी आकर्षक बनाने में मदद करती हैं।

पालमपुर अपनी खूबसूरत वातावरण एवं हरी-भरी दृश्यों के लिए एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आती है। पालमपुर को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर चाय की बागानों को भी काफी करीब से देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश ट्रिप के दौरान अगर आप कोई ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां पर पहाड़, हरे-भरे पेड़-पौधे और चाय के बागानों को एक साथ देख सके तो आपको पालमपुर अवश्य जाना चाहिए।

मंडी, हिमाचल प्रदेश – Mandi, Himachal Pradesh In Hindi

मंडी हिमाचल प्रदेश राज्य का ऐतिहासिक एवं खूबसूरत शहर हैं। यह मंडी पराशर झील पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रसिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। मंडी हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी शिमला से तकरीबन 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी धार्मिक रूप से काफी महत्व रखता है। यहां पर शिवरात्रि और नवरात्रि मेला का आयोजन काफी धूमधाम से एवं आकर्षक तरीके से मनाया जाता है। मंडी को ‘छोटी काशी या हिमाचल की काशी’ के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटक के साथ साथ श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में भारत के अलग अलग क्षेत्रों से विजिट करना पसंद करते हैं।

किन्नौर, हिमाचल प्रदेश – Kinnaur, Himachal Pradesh In Hindi

किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य में हरे-भरे पहाड़ के चट्टानों के बीच सतलज, स्पीति और बसपा नदी के बीच स्थित एक खूबसूरत एवं प्रसिद्ध जगह हैं। यहां पर हिंदू एवं बौद्ध धर्म से जुड़ी सांस्कृतिक स्थल भी देखे जा सकते हैं, जहां पर श्रद्धालु व पर्यटक भी विजिट करना काफी पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित किन्नौर को ‘लैंड ऑफ गॉड’ के रूप में भी जाना जाता है। इसे धार्मिक रूप से काफी महत्व दी जाती है। यहां पर श्रद्धालु काफी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक संख्या में विजिट करने आया करते हैं।

हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप हिमाचल प्रदेश को अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं। वैसे हिमाचल प्रदेश को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय गर्मी के समय को माना जाता है क्योंकि यहां पर गर्मी के समय में वातावरण काफी अनुकूल एवं घूमने के लिए बेहतरीन मौसम होता है।

हिमाचल प्रदेश में अधिकतर हिल स्टेशन स्थित है जिसकी वजह से यहां पर पर्यटक गर्मी के मौसम में ही अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं। इसलिए अगर आप हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर जाने की प्लान कर रहे हैं, तो गर्मियों का समय आपके लिए भी बेहतर रहेगा।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे ? – How To Reach Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश कोई व्यक्ति अपनी यहां से कैसे जा सकते हैं इसके बारे में बात करें तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग जैसे – वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सड़क मार्ग से भारत के कई अलग-अलग स्टेट और नेशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ी हुई है।

इसके अलावा रेलवे मार्ग से हिमाचल प्रदेश पहुंचने के बारे में बात करें तो यहां की ऊंची पहाड़ी होने के कारण यहां पर कोई बड़ा एवं प्रमुख रेलवे ट्रैक नहीं है, जिसकी वजह से पर्यटक यहां पर शिमला के साथ-साथ कालका रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग में लेना होगा।

हिमाचल प्रदेश हवाई मार्ग से जाने के बारे में बात करें तो यहां के प्रमुख एयरपोर्ट शिमला में स्थित भुंतर हवाई अड्डा, कांगड़ा में स्थित गग्गल हवाई अड्डा और कुल्लू में स्थित जुब्बारहट्टी हवाई अड्डा यहां के प्रमुख हवाई अड्डा है जो कि भारत के प्रमुख शहर जैसे – मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, बेंगलुरु आदि शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ी हुई है।

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय यह सुझाव हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

एक बात और इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा लग रहा है कि हमने इस आर्टिकल में हिमाचल प्रदेश के कोई आकर्षण स्थल को सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें उसे भी नीचे कमेंट कर बता सकते हैं ताकि हम अपने इस आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या राय को सम्मिलित कर सके।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS