मचिया जैविक उद्यान जोधपुर | Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan In Hindi.

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर शहर का एक काफी बेहतरीन और प्रसिद्ध जैविक उद्यान है, जो देश-विदेश से आए पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मचिया जैविक उद्यान में आपको बहुत सारे पशु पक्षी देखने को मिल जाएंगे, जिनमें देशी और विदेशी दोनों शामिल हैं। अगर आप जोधपुर शहर जा रहे हैं, तो आपको मचिया जैविक उद्यान जरूर जाना चाहिए।

विषय - सूची

मचिया जैविक उद्यान कहां स्थित है ?

मचिया जैविक उद्यान राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है, जिसकी दूरी जोधपुर शहर से मात्र 13 किमी. है।

मचिया जैविक उद्यान का क्षेत्रफल –

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर का कुल क्षेत्रफल 604.69 हेक्टेयर है, जिसके 41 हेक्टेयर क्षेत्र में मचिया जैविक उद्यान के सभी पशु-पक्षियों को पिंजरे में कैद करके रखा गया है।

मचिया जैविक उद्यान का निर्माण –

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर का निर्माण कार्य 2011-12 में प्रारंभ हुआ था, जिसका निर्माण कार्य 2015-16 में पूरा हुआ था। मचिया जैविक उद्यान को बनाने में कुल लागत ₹ 2399 लाख था। मचिया जैविक उद्यान के निर्माणकर्ता महाराजा उमेद सिंह हैं, जिन्होंने इस पार्क को सन् 1935 ई० में बनवाया था और सन् 1983 ई० में इस पार्क को जैविक उद्यान घोषित कर दिया गया।

मचिया जैविक उद्यान में पाए जाने वाले पक्षी –

मचिया जैविक उद्यान में पाए जाने वाले पक्षी पहाड़ी तोता, बजरीगर्स, लवबर्ड्स, ऑस्ट्रेलियन एमू, मोर और सिल्वर तीतर ऐसे पक्षी हैं, जिन्हें मचिया जैविक उद्यान के पिंजरे में कैद करके रखा गया है। इसके अलावा मचिया जैविक उद्यान के जंगलों में आपको बहुत सारे पक्षियों की प्रजाति देखने को मिल जाएंगे।

मचिया जैविक उद्यान में पाए जाने वाले पशु व अन्य जीव-जंतु –

मचिया जैविक उद्यान में गुजराती और हिमालयन शेर, बाघ, तेंदुआ, चीतल हिरण, बारहसिंगा, सियार, धारीदार लकड़बग्घा, सुस्त भालू, इंडियन लोमड़ी, मरूलोमड़ी, इंडियन बिल्ली, मरूबिल्ली, , बिज्जु, कछुआ, हंस, बतख, सेही, चूहा, अजगर, मगरमच्छ और घड़ियाल आदि मौजूद हैं, जिन्हें इस जैविक उद्यान में जाने के बाद आसानी से देखा जा सकता है।

मचिया जैविक उद्यान के खुलने और बंद होने का समय –

मचिया जैविक उद्यान के खुलने और बंद होने का समय मौसम बदलने के अनुसार बदलता रहता है, जो इस प्रकार से है।

सर्दी (15 अक्टूबर से 14 मार्च) सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे

गर्मी (15 मार्च से 14 अक्टूबर) 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे

मचिया जैविक उद्यान का प्रवेश शुल्क – Entry Fee if Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan In Hindi.

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर का प्रवेश शुल्क ₹ 32 है, लेकिन अगर आप छात्र हैं और आपके पास स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड है, तो आपको ₹ मात्र 17 ही प्रवेश शुल्क देना होगा। अगर आप कोई वीडियो कैमरा लेकर जाते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से ₹ 80 का टिकट लेना पड़ेगा।

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर में पार्किंग की सुविधा –

मचिया जैविक उद्यान में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध की गई है, जहां बाइक के लिए ₹ 15 और कार के लिए ₹ 30 पार्किंग शुल्क देना होता है।

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर कैसे पहुंचे ? – How to Reach Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan In Hindi.

चूंकि आप जानते ही हैं कि मचिया जैविक उद्यान जोधपुर शहर से करीब 13 किमी. की दूरी पर स्थित है, इसलिए मचिया जैविक उद्यान जाने के लिए आपको सबसे पहले जोधपुर शहर में जाना होगा, जो राजस्थान के साथ-साथ देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

हवाई जहाज से मचिया जैविक उद्यान जोधपुर कैसे पहुंचे ? – How to Reach Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan by Flight In Hindi.

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर एयरपोर्ट से करीब 11 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। जोधपुर एयरपोर्ट से मचिया जैविक उद्यान जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होती है।

ट्रेन से मचिया जैविक उद्यान जोधपुर कैसे पहुंचे ? – How to Reach Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan by Train In Hindi.

मचिया जैविक उद्यान जोधपुर जंक्शन से करीब 9 किमी. की दूरी पर स्थित है, जहां से मचिया जैविक उद्यान जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होती है। जोधपुर जंक्शन भी देश के प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

बस से मचिया जैविक उद्यान जोधपुर कैसे पहुंचे ? – How to Reach Machia Biological Park Jodhpur Rajasthan by Bus In Hindi.

बस से मचिया जैविक उद्यान जाने के लिए आपको सबसे पहले जोधपुर बस स्टैंड जाना होगा, जो मचिया जैविक उद्यान से करीब 9 किमी. की दूरी पर स्थित है। दिल्ली, जयपुर और उदयपुर जैसे देश के प्रमुख शहरों से जोधपुर शहर के लिए सीधा बस चलती है, जिससे जोधपुर शहर में बस से पहुंचना काफी आसान हो जाता है।

मचिया जैविक उद्यान से संबंधित प्रश्नों को आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS