बैंगलोर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Bangalore In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में घूमने की खूबसूरत एवं आकर्षक जगहों के बारे में बात करने वाले हैं। बेंगलुरु पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए भारत की प्रमुख शहर में से एक मानी जाती है। यहां पर पर्यटक हर साल लाखों की संख्या में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए बेंगलुरु के फेमस आकर्षण के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। अगर आप भी बेंगलुरु को विजिट करने वाले हैं तो इस आर्टिकल को आपको पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए, तो चलिए शुरू करते हैं –

बैंगलोर में घूमने की जगह – Bangalore me Ghumne ki Jagah.

जैसा कि आपको मालूम है कि बेंगलुरु भारत के एक प्रमुख शहर के रूप में जाना जाता है। बेंगलुरु भारत के प्रमुख वैसे शहर है, जहां पर आने-जाने से लेकर तकरीबन सभी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध है। बेंगलुरु पर्यटकों के बीच यहां पर स्थित कई आकर्षण स्थल के वजह से काफी प्रसिद्ध है जिसकी वजह से यहां पर पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में विजिट आना पसंद करते हैं।

मैं आपको बता दूं कि बेंगलुरु में वैसे तो कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बेंगलुरु के वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद एवं विजिट किया जाता है –

लालबाग बोटैनिकल गार्डन – Lalbagh Botanical Garden in Hindi

बेंगलुरु में स्थित यह लालबाग बोटैनिकल गार्डन बैंगलोर का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध गार्डन के रूप में जाना जाता है। यह लालबाग बोटैनिकल गार्डन तकरीबन 240 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ अपने अंदर कई अलग-अलग प्रजाति के पेड़-पौधों को सहेजा हुआ एक खूबसूरत गार्डन हैं। इस बॉटनिकल गार्डन के जब स्थापना की गई थी तब यहां पर इतनी सारी पेड़-पौधे और झाड़ियां नहीं थी इसे बाद में आप पर लगाया गया है जो देखने में वर्तमान समय में काफी खूबसूरत लगती है। यहां पर आप अपने दोस्त या परिवार के सदस्यों के साथ खूबसूरत वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं।

बैंगलोर पैलेस – Bangalore Palace, In Hindi

बैंगलोर पैलेस खूबसूरत नक्काशी एवं आकर्षक वास्तुकला के लिए बेंगलुरु में काफी प्रमुख हैं। इस बेंगलुरु पैलेस को विजिट करने के उपरांत आप इस बेंगलुरू पैलेस के परिसर में कई खूबसूरत छोटे-छोटे पेड़ पौधे और हरे-भरे घास से भरा हुआ खूबसूरत वातावरण देख सकते हैं। इस बेंगलुरु पैलेस को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे यूनिक और खूबसूरत कलाकारी भी देख सकते हैं जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं।

इस बेंगलुरु पैलेस में हजारों की संख्या में अलग-अलग कलाकृतियों को संग्रहित करके रखा गया है। बेंगलुरु पलेस का चर्चा में आने का कारण यहां पर होने वाली कई फिल्मों का शूटिंग भी है। इसलिए आपको भी बेंगलुरु ट्रिप के दौरान इस बेंगलुरु पैलेस को अवश्य विजिट करना चाहिए।

इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple, Bangalore In Hindi

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित बेंगलुरु के राजाजी नगर में स्थित इस्कॉन मंदिर हिंदू धर्म की एक प्रमुख एवं विशाल मंदिर हैं। इस मंदिर का उद्घाटन 1997 ईस्वी के दौरान किया गया था। यह मंदिर एवं इसकी वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक लगती है। वैसे तो यह धार्मिक स्थल है लेकिन यहां पर पर्यटक भी घूमने जाया करते हैं। यहां की खूबसूरत एवं सांत वातावरण श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

विस्वेस्वराया इंडस्ट्रियल & टेक्निकल म्यूज़ियम

विस्वेस्वराया संग्रहालय को सर एम विस्वेस्वराया के समान में बनाया गया है। इस संग्रहालय के उद्घाटन 1962 ईस्वी के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरु जो कि उस समय का प्रधानमंत्री थे के द्वारा किया गया था। इस संग्रहालय को 1965 ईस्वी के दौरान सार्वजनिक रूप से खोला गया था। इस संग्रहालय में एक वर्चुअल गेमिंग जोन के साथ-साथ छोटा सा तारामंडल और मनोरंजन की से जुड़ी हुई कई आकर्षक चीजें देखने को मिल जाती है।

लुंबिनी गार्डन – Lumbini Garden, Bangalore In Hindi

लुंबिनी गार्डन बेंगलुरु में नगवाड़ा झील के तट पर स्थित है। यह लुंबिनी गार्डन देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं शानदार गार्डन के रूप में जानी जाती है। यहां का खूबसूरत एवं शांत वातावरण लोगों को सुकून भरा कुछ समय बिताने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर बच्चों के लिए पुल के साथ-साथ कृत्रिम समुद्र तट भी बनाया गया है जिसकी वजह से यहां पर काफी अधिक संख्या में लोग विजिट करना पसंद करते हैं।

स्नो सिटी – Snow City

बैंगलोर ट्रिप के दौरान अगर आप बर्फ का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको स्नो सिटी को विजिट करना चाहिए। बेंगलुरु के जेसी नगर में स्थित इस स्नो सिटी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर थीम पार्क के साथ-साथ काफी मनोरंजन भरी कुछ पल बिता सकते हैं। यहां पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए इनके करने के लिए कई सारी एक्टिविटी हैं जैसे – झूला स्लाइड।

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान – Bannerghatta National Park, Bangalore In Hindi

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरु से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत एवं बेंगलुरु का बड़ा उद्यान के रूप में जाना जाता है। इस बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1971 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस बन्नेरघट्टा उद्यान परिसर के अंतर्गत कई सारी आकर्षण स्थित है जैसे – मछलीघर, चिल्ड्रन पार्क, चिड़ियाघर, स्नेक पार्क और भी इसी तरह का पशु पक्षी पार्क यहां पर देखे जा सकते हैं। यहां पर जीवो की कई सर प्रजाति देखी जा सकती है जैसे – लोमड़ी, सियार, हिरण, एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, छिपकली, हाथी, तेंदुआ आदि जैसे जानवर।

कब्बन पार्क – Cubbon Park, Bangalore In Hindi

कब्बन पार्क बैंगलोर के प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कब्बन पार्क तकरीबन 300 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ हरा-भरा एवं खूबसूरत जगह है। अगर आप बेंगलुरु ट्रिप के दौरान कोई शांत वातावरण वाला खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं तो कब्बन पार्क आपके लिए बेहतरीन जगह है।

बताया जाता है कि यहां पर तकरीबन 6000 से भी अधिक पेड़ के अलग-अलग प्रजाति देखे जा सकते हैं। कब्बन पार्क में हरी-भरी पेड़-पौधों के अलावा भी कई अन्य आकर्षण स्थित है जैसे संग्रहालय, मेमोरियल, मछली घर आदि। इस पार्क को कभी मीड्स पार्क के नाम से भी जाना जाता था जिसे बाद में कब्बन पार्क के रूप में इसका नामकरण किया गया।

इनोवेटिव फिल्म सिटी – Innovative Film City, Bangalore In Hindi

इनोवेटिव फिल्म सिटी तकरीबन 58 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत जगह है। यहां पर अलग-अलग भाग बने हुए हैं जहां पर एक ओर संग्रहालय तो दूसरी और मनोरंजन पार्क तो वही कार्टून सिटी का भी आप यहां पर आनंद ले सकते हैं। बेंगलुरु ट्रिप के दौरान आप अपने दोस्त या फैमिली के साथ घूमने गए हैं, तो यह इनोवेटिव फिल्म सिटी आपके लिए घूमने के लिए बेहतर रहेगी। इसलिए आप इस यूनिवर्सिटी फिल्म सिटी को विजिट करना न भूले।

नंदी हिल – Nandi Hill, Bangalore In Hindi

कर्नाटक राज्य के चिक्काबल्लापुर जिला में स्थित यह नंदी हिल्स यहां पर स्थित एक किला जिसे नंदी दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इस किला को टीपू सुल्तान द्वारा निर्मित करवाया गया था। नंदी हिल्स कर्नाटक के एक प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। नंदी हिल्स को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारे अलग-अलग गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

नंदी हिल्स के नामाकरण को लेकर बताया जाता है कि इस हिल्स की आकृति एक सोते हुए बैल की तरह हैं जिसकी वजह से इसका नाम नंदी हिल्स पड़ा। नंदी हिल्स आप अपने दोस्त या परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए घूमने जा सकते हैं।

उलसुर झील – Ulsoor Lake, Bangalore In Hindi

उलसुर झील को बेंगलुरु की सबसे बड़ी जिलों में से एक माना जाता है। इस झील के क्षेत्रफल के बारे में बताया जाता है कि यह 50 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप बेंगलुरु ट्रिप के दौरान कोई प्राकृतिक रूप से सुंदर एवं पिकनिक मनाने वाली खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह उलसुर झील आपके लिए बेहतर रहेगा। हरा भरा एवं पानी वाला यह खूबसूरत क्षेत्र प्राकृतिक प्रेमी के लिए काफी आकर्षक स्थल है। इसलिए अगर आपको भी ऐसी जगह को विजिट करना पसंद है, तो बेंगलुरु ट्रिप के दौरान इस उलसूर झील को विजिट कर सकते हैं।

बैंगलोर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bangalore In Hindi.

बेंगलुरु को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में आपको जब भी समय मिले आप बेंगलुरु को विजिट कर सकते हैं। अब मैं आपको बता दूं कि बेंगलुरु को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय नवंबर से लेकर मार्च महीने के बीच होता है, जहां पर पूरे भारत में एक ओर काफी अधिक ठंड रहती है वही बेंगलुरु में अन्य शहरों की तुलना में ठंड थोड़ी कम लगती है, जिसकी वजह से इस समय यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

बैंगलोर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Bangalore In Hindi.

बेंगलुरु जाने के बारे में बात करें तो मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप विस्तार से जानना चाहते हैं कि आप अपने यहां से बेंगलुरु किस माध्यम से कैसे पहुंच सकते हैं, तो इसके ऊपर हमने एक स्टेप बाय स्टेप आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। आप इस लिंक पर क्लिक कर बेंगलुरु कोई व्यक्ति कैसे जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

बेंगलुरु के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि बेंगलुरु में घूमने की फेमस जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय और सुझाव हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। मैं आपको एक और बात बोलना चाहूंगा अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत ऐसा लग रहा है कि हमने इस आर्टिकल में बैंगलोर के कोई प्रमुख स्थल को सम्मानित करना भूल गए हैं, तो आप उसे भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS