कालकाजी मंदिर (दिल्ली) की पूरी जानकारी | kalka ji mandir

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम कल्काजी मंदिर जो कि दिल्ली में स्थित है, के बारे में लगभग पूरी जानकारी को विस्तार से जानने वाले हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि महाभारत काल से जुड़ी हुई है। यहां पर सच्चे मन से पूजा पाठ करने के उपरांत माता से जो भी मांगो माता उसे पूर्ण करती है। तो चलिए हम इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी को जानने का प्रयास करते हैं, इसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

कालकाजी मंदिर का इतिहास – History of Kalkaji Temple In Hindi

दिल्ली में स्थित कलकाजी मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि यहां पर पिछले 3000 साल पहले से स्थित है। इसके निर्माण के बारे में कई धार्मिक कहानियों को भी बताया जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि इसका निर्माण महाभारत काल के समय ही हुआ था। इस मंदिर के निर्माण संगमरमर एवं काले रंग के पत्थरों के द्वारा किया गया है। यह प्राचीन हिंदू मंदिर लोटस टेंपल के पास ही स्थित है।

यह मंदिर जहां पर स्थित है उस पूरे क्षेत्र का नाम भी इसी मंदिर के नाम पर रखा गया है। कल्काजी मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को जयंती पीठा’ या ‘मनोकामना सिद्ध पीठा’ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पुरानी कथाओं में बताया जाता है, कि पूजा अर्चना से खुश होकर मां कालका देवी यहां के सूर्यकुट पर्वत पर प्रगट हुई थी।

कलकाजी मंदिर दिल्ली के प्रमुख उत्सव – Festival At kalka ji mandir In Hindi

दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक कालका मंदिर वैसे तो पूरे साल यहां पर श्रद्धालु आते रहते हैं, लेकिन यहां पर दोनों नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने श्रद्धालुओं काफी दूर-दूर से यहां आया करते हैं। नवरात्रि के समय 9 दिन यहां पर भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से पूजा एवं अर्चना करने से मां कालका आपकी सारी मनोकामना को पूर्ण करती है।

कालकाजी मंदिर दिल्ली का पता – Address of kalka ji mandir.

Metro Station, Near, Ma Anandmayee Marg, Block 9, Kalkaji, New Delhi 110019

कालका देवी मंदिर पूजा और दर्शन का समय – Kalkaji Temple Darshan Timing In Hindi

दिल्ली के कालकाजी देवी मंदिर के दर्शन का समय के बारे में बात करें तो इस मंदिर को आप पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं, लेकिन इसे खोलने और बंद करने का समय भी निर्धारित किया गया है, जो सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा बीच-बीच में अलग-अलग समय पर इस मंदिर में कई आरतियाँ एवं कई गतिविधियां होती रहती है।

कालका जी मंदिर (दिल्ली) जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Kalkaji Mandir In Hindi

दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर को विजिट करने के अच्छे समय के बारे में बात करें, तो वैसे तो आप यहां पर पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन आप इस मंदिर को या दिल्ली में कहीं भी गर्मी के मौसम के दौरान में जाने से बचे। क्योंकि गर्मी के मौसम के दौरान दिल्ली में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां पर जाने का अच्छा समय नवरात्रि के समय भी माना जाता है, क्योंकि इसी समय यहां पर श्रद्धालुओं के काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इसके अलावा इस मंदिर में प्रत्येक शनिवार को भी भक्तों की जमाव देखी जाती है।

कालकाजी मंदिर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Kalkaji Mandir Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित इस कालकाजी मंदिर के पास जाने के लिए आप दिल्ली में चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। नहीं तो आप यहां पर मेट्रो के द्वारा भी बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि कालकाजी मंदिर के पास में ही स्थित कालकाजी मन्दिर मेट्रो स्टेशन है, जहां से मंदिर काफी पास में ही पड़ता है।

इन सबके अलावा अगर आप यहां पर दिल्ली से दूर स्थित किसी अन्य मुख्य शहर से आना चाहते हैं, तब भी आप यहां पर आसानी से आ सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं यहां पर स्थित कई रेलवे स्टेशन भारत के अन्य शहरों से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है।

kalka ji mandir’ के बारे में लिखा गया हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को आप शेयर जरूर करें। अगर आपका इस पोस्ट से रिलेटेड कोई हमें सुझाव देना हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS