गंगा नदी – GK In Hindi | Ganga River Objective Questions In Hindi.

इस पोस्ट के माध्यम से आज आपको गंगा नदी के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (objective questions) के बारे में जानने को मिलेगा, जो भारत के लगभग सभी परीक्षाओं में शामिल रहता है। आइए समय को बर्बाद न करते हुए जानते हैं गंगा नदी से जुड़े सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों और उसके जवाबों के बारे में-

विषय - सूची

गंगा नदी का उदगम स्थल क्या है?

गंगा नदी का उद्गम स्थल गौमुख है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। गौमुख के बारे में अधिक जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें:- गौमुख उत्तराखंड

कम खर्च में गौमुख की यात्रा कैसे करें।

गंगा नदी कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

गंगा नदी पांच राज्यों से होकर गुजरती है।

गंगा नदी कौन-से राज्य से निकलती है?

गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल इन पांच राज्यों से होकर निकलती है।

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में बहती है?

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में गंगा नदी बहती है।

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी कहां से प्रवेश करती है?

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सबसे पहले प्रवेश करती है।

बिहार के कितने जिलों से गंगा नदी गुजरती है?

बिहार के 12 जिलों से गंगा नदी गुजरती है।

गंगा नदी कहां से शुरू और कहां समाप्त होती है?

गंगा नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गौमुख से निकलती है और पश्चिम बंगाल में जाकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

गंगा नदी पश्चिम बंगाल के बंगाल की खाड़ी में जिस स्थान पर जाकर मिलती है, उस स्थान को क्या कहते हैं?

गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में जिस स्थान पर जाकर मिलती है, उस स्थान को गंगासागर कहा जाता है। गंगासागर नामक स्थान पर प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति को मेला लगता है जिसे गंगासागर मेला के नाम से जाना जाता है। गंगासागर मेला से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इन्हें भी जानें:-

गंगा नदी कितने देशों में बहती है?

गंगा नदी तीन देशों में बहती है।

गंगा नदी कौन-कौन से देशों में बहती है?

गंगा नदी भारत बांग्लादेश और नेपाल इन तीनों देशों में बहती है।

गंगा नदी की मुख्यधारा कौन-कौन सी है?

गंगा नदी की मुख्यधारा अलकनंदा नंदा और भागीरथी है, जो उत्तराखंड के देवप्रयाग नामक स्थान पर मिलती है और इन्हीं दोनों जल धाराओं के मिलन से गंगा नदी की उत्पत्ति होती है।

भारत में गंगा की कुल लंबाई कितनी है?

भारत में गंगा की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर यानी 1569 मील है।

गंगा नदी के किनारे सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाने वाला कानपुर शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ सबसे बड़ा शहर है।

गंगा राष्ट्रीय नदी कब घोषित हुई?

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर 2008 को गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था।

गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

यमुना नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?

बांग्लादेश में प्रवेश ही गंगा नदी का नाम पद्मा नदी हो जाता है। यानी कहा जाए तो बांग्लादेश में गंगा नदी को पद्मा नदी के नाम से जाना जाता है।

भारत की सबसे पवित्र नदी कौन-सी है?

भारत की सबसे पवित्र नदी का नाम गंगा है।

विश्व की सबसे पवित्र नदी कौन-सी है?

विश्व की सबसे पवित्र नदी का नाम भी गंगा है। गंगा नदी सिर्फ विश्व की ही नहीं, बल्कि पूरे धरती की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है।

गंगा नदी में मिलने वाली नदियां कौन-कौन सी हैं?

गंगा नदी में मिलने वाली महत्वपूर्ण सहायक नदियों में कोशी, गंडक, यमुना, महानदी, रामगंगा, सरयू और सोन नदी का नाम शामिल है।

अगर आपको अन्य किसी भी नदियों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS