गंगासागर से जुड़े सभी सवालों के जवाब | Gangasagar Q&A In Hindi.

यहां पर आज आपको गंगासागर और गंगासागर मेला से जुड़े लगभग हर एक प्रश्नों का जवाब मिलेगा। अगर आप गंगासागर जाना चाहते हैं, तो आप इस पोस्ट में दी गई सभी चीजों को ध्यान से जरूर पढ़ें, क्योंकि इस पोस्ट में आपको मिलने वाली लगभग सभी जानकारी महत्वपूर्ण होगी, इसलिए अगर आप इस पोस्ट में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ और जान लेते हैं, तो आपको गंगासागर की यात्रा करने में काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं गंगासागर से जुड़े सभी सवालों और जवाबों के बारे में –

विषय - सूची

गंगासागर किस कहते हैं ?

जिस स्थान पर बंगाल की खाड़ी और गंगा नदी का मिलन होता है, उस स्थान को गंगासागर कहते हैं।

गंगासागर किस राज्य में है? या गंगासागर किस राज्य में पड़ता है ?

गंगासागर भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित है।

गंगासागर किस जिले में है ?

गंगासागर पश्चिम बंगाल के “दक्षिण 24 परगना” जिले में पड़ता है।

गंगासागर मेला कहां लगता है ?

गंगासागर मेला गंगासागर में ही कपिल मुनि आश्रम के आसपास लगता है।

गंगासागर मेला कब लगता है ?

गंगासागर मेला हर साल 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन लगता है।

गंगासागर कब खुलता है ?

ऐसे तो गंगासागर सालों भर खुला ही रहता है, लेकिन गंगासागर मेला 8 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलता है। 14 जनवरी के दिन यहां पर एक भव्य मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं और गंगासागर में स्नान करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में क्या होता है ?

मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों पर्यटक आते हैं और गंगासागर में डुबकी लगाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में डुबकी लगाने यानी स्नान करने वाले लोगों को 10 अश्वमेध यज्ञ के साथ-साथ 1000 गायों के दान करने जितना फल मिलता है।

गंगासागर कब जाना चाहिए ?

ऐसे तो गंगासागर साल में कभी भी जाया जा सकता है, लेकिन गंगासागर जाने का अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का होता है। गर्मी के समय कोलकाता में अधिक गर्मी पड़ने की वजह से काफी कम लोग गंगासागर जाने का प्लान बनाते हैं।

गंगासागर में किसका मंदिर है? या गंगासागर में किसकी मूर्ति है ?

गंगासागर में कपिल मुनि का मंदिर है। गंगासागर जाने वाले पर्यटकों के लिए कपिल मुनि मंदिर ट्रस्ट अपना धर्मशाला भी काफी कम किराए में प्रदान करता है।

हावड़ा से गंगासागर की दूरी कितनी है ?

हावड़ा से गंगासागर की दूरी करीब 130 किमी. है।

सियालदाह से गंगासागर कितना दूर है ?

सियालदाह से गंगासागर की दूरी करीब 117 किमी. के आसपास है।

कोलकाता से गंगासागर की दूरी कितनी है ?

कोलकाता से गंगासागर की दूरी करीब 120 किमी. है।

गंगासागर के पास कौन-सा रेलवे स्टेशन है ?

गंगासागर के पास काकद्वीप रेलवे स्टेशन है, जो गंगासागर जाने के लिए गंगासागर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। काकद्वीप जाने के लिए आपको सियालदाह से डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी।

गंगासागर जाने के लिए ट्रेन –

गंगासागर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है, क्योंकि गंगासागर जाने के लिए जहाज (ship) से नदी को पार करते हुए गंगासागर जाना होता है। फिर भी अगर गंगासागर जाने वाली ट्रेन की बात की जाए, तो आप सियालदाह से गंगासागर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काकद्वीप जाने वाली सभी ट्रेनों को गंगासागर जाने वाली ट्रेन मान सकते हैं।

गंगासागर कैसे जाएं, होटल कहां मिलेगा और इस यात्रा में कुल कितना खर्च होगा ?

हावड़ा से गंगासागर जाने, होटल की सुविधा, होटल का किराया और खाने-पीने के रेस्टोरेंट्स की सुविधा के साथ-साथ इस यात्रा पर में खर्च होने वाले टोटल बजट के बारे में मैंने एक दूसरे पोस्ट में विस्तार से बताया है। अगर आप इन सभी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

उम्मीद है कि गंगासागर से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल गया होगा। अगर इस पोस्ट में गंगासागर से संबंधित कोई सवाल छूट गया हो, तो हमें कमेंट जरुर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS