महाबलेश्वर मंदिर की पूरी जानकारी | Mahabaleshwar Temple Maharashtra In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य के खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर में स्थित महाबलेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को महालिंगम के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के नक्काशी देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती हैं। यहां पर लोग काफी दूर-दूर से अधिक संख्या में इस मंदिर को विजिट करने आया करते हैं। महाबलेश्वर मंदिर में वर्तमान समय में भी सैकड़ों वर्ष पहले के रुद्राक्ष, त्रिशूल और डमरु को देखा जा सकता है। महाबलेश्वर मंदिर के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़िए और हमारा आर्टिकल अगर आपको पसंद आए, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

महाबलेश्वर मंदिर के बारे में – About Mahabaleshwar Temple In Hindi

महाबलेश्वर मंदिर भारत देश के राज्य महाराष्ट्र में स्थित एक पौराणिक हिंदू धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल है। यह महाबलेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इस महाबलेश्वर मंदिर को मराठा विरासत का एक खूबसूरत उदाहरण के रूप में जाना जाता है। इस महाबलेश्वर मंदिर को महाराष्ट्र राज्य में स्थित प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि इसका निर्माण चंदा राव मोर वंश के द्वारा 16वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस मंदिर की मुख्य विशेषता इस मंदिर में स्थापित भगवान शिव की रुद्राक्ष के रूप में बनी 6 फीट की शिवलिंग को माना जाता है। महाराष्ट्र राज्य स्थित इस महाबलेश्वर मंदिर को विजिट करने लोग महाराष्ट्र के अलावा भी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग यहां आया करते हैं।

महाबलेश्वर मंदिर की वास्तुकला – Architecture Of Mahabaleshwar Temple In Hindi

महाबलेश्वर मंदिर की वास्तुकला के बारे में बात करें, तो यह मंदिर मराठा विरासत का एक खूबसूरत उदाहरण के रूप में आज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। हेमाडंत स्थापत्य शैली की वास्तुकला पर आधारित इस महाबलेश्वर मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी स्वयंभू लिंगम को देखा जा सकता है, जिसे महालिंगम के नाम से भी जाना जाता है। यह महालिंगम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

इस महाबलेश्वर मंदिर में सैकड़ों साल पौराणिक त्रिशूल डमरू और रुद्राक्ष को भी देखा जा सकता है, जो इस मंदिर की प्रमुखता को बनाए रखा है। महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में स्थित इस मंदिर में नंदी की भी खूबसूरत नक्काशी वाला प्रतिमा देखी जा सकती हैं। यह मंदिर प्रकृति प्रेमियों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

महाबलेश्वर मंदिर की यात्रा से जुड़ी टिप्स – Tips For Visiting Mahabaleshwar Temple In Hindi

  • महाबलेश्वर मंदिर को विजिट करते समय आप शार्ट कपड़े पहनने से बचें क्योंकि यह एक धार्मिक स्थल है।
  • वर्षा ऋतु के दौरान अगर आप इस महाबलेश्वर मंदिर को विजिट करने जा रहे हैं, तो यहां चलते समय ध्यान रखें क्योंकि इस मंदिर का फर्श वर्षा ऋतु के दौरान फिसलन भरी हो जाती है।
  • अगर आप इस महाबलेश्वर मंदिर को पीक सीजन में विजिट कर रहे हैं तो अपने साथ ले गए बच्चों को खास ध्यान रखें क्योंकि यहां पर पीक सीजन में लोगों की काफी अधिक भीड़ देखी जाती है।
  • इस मंदिर को विजिट करते समय आप अपने साथ किसी भी तरह के पालतू जानवरों को नहीं ले जा सकते।
  • महाबलेश्वर मंदिर का विजिट करते समय आप अपने साथ एक अच्छा कैमरा या एक अच्छा कैमरा वाला फोन अवश्य ले जाए, ताकि इस महाबलेश्वर मंदिर और इस मंदिर के आसपास के वातावरण की खूबसूरती को यादगार के रूप में आप अपने कैमरे में कैद कर सके।

( इन्हें भी पढ़े : – सिद्धिविनायक मंदिर

> नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे)

महाबलेश्वर मंदिर के खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Mahabaleshwar Temple In Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस महाकालेश्वर मंदिर के खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह महाबलेश्वर मंदिर सुबह 6:00 बजे खुलता एवं शाम 6:30 बजे बंद हो जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर पूरे सप्ताह में सातों दिन खुला रहता है। आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिन घूमने जा सकते हैं।

महाबलेश्वर मंदिर का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Mahabaleshwar Temple In Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित महाबलेश्वर मंदिर एक हिंदू धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल है। इस पौराणिक धार्मिक स्थान में जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश शुल्क के रूप में कोई भी चार्ज देना नहीं पड़ता है। आप यहां पर निशुल्क ही घूमने जा सकते हैं।

महाबलेश्वर मंदिर जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Mahabaleshwar Temple In Hindi

महाबलेश्वर मंदिर जो कि राज्य महाराष्ट्र में स्थित एक पौराणिक हिंदू धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल है। इस महाबलेश्वर मंदिर को विजिट करने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो यहां जाने का अच्छा समय अक्टूबर माह से लेकर जून माह के बीच के समय को यहां जाने का अनुकूल समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें आप यहां पर पूरे साल में अपने सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं। वर्षा ऋतु के दौरान महाबलेश्वर मंदिर के आसपास का मौसम काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुहावना होता है।

महाबलेश्वर मंदिर महाबलेश्वर कैसे पहुँचे ? – How To Reach Mahabaleshwar Temple Mahabaleshwar In Hindi

महाबलेश्वर मंदिर जाने के बारे में बात करें तो, इस मंदिर के आसपास कोई भी रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा स्थित नहीं है, जिसकी वजह से आप यहां पर डायरेक्ट ट्रेन या हवाई जहाज की सहायता से नहीं पहुंच सकते हैं। अगर हम महाबलेश्वर मंदिर के नजदीकी हवाई अड्डा की बात करें तो वह हवाई अड्डा पुणे शहर में स्थित है।

इसके अलावा अगर इस महाबलेश्वर मंदिर के नजदीकी रेलवे स्टेशन की बात करें, तो वह वाथर में स्थित है। वाथर के लिए भारत के अलग-अलग शहरों से ट्रेन मिलना मुश्किल है। इसलिए आप अपने यहां से महाबलेश्वर मंदिर के नजदीक की मुख्य रेलवे स्टेशन पुणे पहुंचने के उपरांत, पुणे से डायरेक्ट सरकारी बस या टैक्सी हायर कर आप इस महाबलेश्वर मंदिर को आसानी से विजिट कर सकते हैं। क्योंकि यह महाबलेश्वर मंदिर पुणे से सड़क मार्ग के द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप महाबलेश्वर मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – महाबलेश्वर मंदिर कहा स्थित है ?

उत्तर – यह महाबलेश्वर मंदिर महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर शहर से तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रश्न – महाबलेश्वर मंदिर का निर्माण कब हुआ था ?

उत्तर – महाराष्ट्र राज्य में स्थित महाबलेश्वर मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था।

प्रश्न – महाबलेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – चंदा राव मोर वंश द्वारा राज्य महाराष्ट्र में स्थित महाबलश्वर मंदिर का निर्माण करवाया गया था।

प्रश्न – महाबलेश्वर मंदिर के शिवलिंग के दर्शन कितने सालो में होते है ?

उत्तर – राज्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर शहर में स्थित यह महाबलेश्वर मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ी हुई एक धार्मिक स्थल है। यहां पर बनी 6 फीट की शिवलिंग के बारे में ऐसी मान्यता है। कि इस शिवलिंग की 40 सालों के दौरान एक बार दर्शन होता है।

महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर मंदिर के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह खूबसूरत आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें, ताकि अन्य लोगों को भी इस महाबलेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। एक बात और अगर आपके पास महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस महाबलेश्वर मंदिर के बारे में कोई अपडेट या सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS