नर्मदा नदी – GK In Hindi | Narmada Nadi GK Questions In Hindi.

इस पोस्ट में मैंने नर्मदा नदी से संबंधित बहुत सारी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) के साथ-साथ उनके सही जवाब भी दिए हैं। साथ ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब को मैंने विस्तार से भी बताने की कोशिश किया है, ताकि आपको जवाब के साथ-साथ उससे जुड़े रोचक तथ्य भी मालूम चल सके। आइए बढ़ते हैं नर्मदा नदी से जुड़े इन सवालों और जवाबों की ओर –

विषय - सूची

नर्मदा नदी कहां से निकली है? या नर्मदा नदी का उद्गम स्थल क्या है?

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक नामक स्थान से निकली है।

नर्मदा नदी कहां से निकलती है और कहां तक जाती है?

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश अमरकंटक नगर से निकलती है और पश्चिम दिशा में जाकर खंभात की खाड़ी में गिरती है।

नर्मदा नदी कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

नर्मदा नदी भारत के दो राज्य मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर गुजरती है।

नर्मदा नदी की कुल लंबाई कितनी है?

नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है।

नर्मदा नदी की लंबाई मध्यप्रदेश में कितनी है?

नर्मदा नदी की लंबाई मध्य प्रदेश में 1077 किलोमीटर है।

भारत में कौन-सी नदी भ्रंश घाटी घाटी में बहती है?

भ्रंश घाटी से बहने वाली भारत की 2 नदियां नर्मदा और ताप्ती है। यह दोनों नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है।

नर्मदा नदी की कुल कितनी सहायक नदियां है?

नर्मदा नदी की कुल 41 सहायक नदियां है।

नर्मदा नदी पर सबसे बड़ा बांध कौन-सा है?

नर्मदा नदी पर बना सबसे बड़ा बांध सरदार सरोवर बांध है, जिसकी की कुल लंबाई 1210 मीटर है। आपको यह भी बता दें कि 1210 मीटर लंबा और 163 मीटर ऊंचा नर्मदा नदी के ऊपर बना सरदार सरोवर बांध दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध भी है।

नर्मदा नदी की जुड़वा नदी कौन-सी है?

ताप्ती नदी को नर्मदा नदी की जुड़वा नदी कहा जाता है।

नर्मदा नदी की दासी किस नदी को कहा जाता है?

नर्मदा नदी की दासी भी ताप्ती नदी को ही कहा जाता है।

नर्मदा नदी किसकी बेटी है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी के पिता राजा मैखल को माना जाता है।

नर्मदा नदी का दूसरा नाम क्या है?

नर्मदा नदी का दूसरा नाम रेवा है।

नर्मदा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी कौन-सी है?

नर्मदा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी तवा नदी है, जो नर्मदा नदी से मध्य प्रदेश राज्य से होशंगाबाद जिले में स्थित बांद्राभान नामक का स्थान पर मिलती है।

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर कौन-सा बांध है?

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बरगी बांध बना हुआ है।

नर्मदा बचाओ आंदोलन कब चलाया गया था?

नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरुआत 1985 ई० में हुआ था।

नर्मदा और ताप्ती नदी के बीच में कौन-सा पर्वत है?

नर्मदा और ताप्ती दोनों नदियों के बीच चलने वाली पर्वत श्रेणी का नाम सतपुड़ा है।

कौन-सा राज्य नर्मदा नदी जल विवाद में शामिल है?

मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ये तीनों राज्य नर्मदा नदी जल विवाद में शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की जीवन-रेखा किस नदी को कहा जाता है?

मध्य प्रदेश जीवन-रेखा नर्मदा नदी को कहा जाता है।

भारत की पांचवी सबसे पवित्र नदी कौन-सी है?

भारत की पांचवी सबसे पवित्र नदी का नाम नर्मदा है, जिसे रेवा नदी के नाम से भी जाना जाता है।

भारत की पांचवी सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

भारत की पांचवी सबसे लंबी नदी का नाम नर्मदा है, जिसकी कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है।

पूर्व से पश्चिम की ओर कौन-सी नदी बहती है? या पश्चिम की ओर बहने वाली कौन-सी नदी है?

पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख नदियों में नर्मदा, ताप्ती, साबरमती, माही तथा लूनी नदी का नाम शामिल है।

पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की सबसे लंबी नदी नर्मदा है, जिसकी कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है।

विपरीत दिशा में बहने वाली भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

भारत में जहां गंगा के साथ-साथ अन्य कई सारी नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है, वहीं नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर यानी विपरीत दिशा में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में न जाकर खम्बात की खाड़ी यानी अरब सागर में गिरती है। विपरीत दिशा में बहने वाली अन्य प्रमुख नदियों जैसे – ताप्ती, साबरमती, माही तथा लूनी में सबसे अधिक लंबाई नर्मदा नदी की है, इसलिए विपरीत दिशा में बहने वाली भारत की सबसे लंबी नदी नर्मदा है।

आशा है कि इस पोस्ट आपके लिए कुछ अच्छी नॉलेज हुई होगी। इस तरह के अन्य किसी भी नदी या किसी पर्यटन स्थल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. आप के द्वारा मां नर्मदा की दी गई जानकारी हमे अच्छी लगी ।अगर और भी कुछ मां नर्मदा के बारे में बचा हो तो जरूर बताइएगा।धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS