सिक्किम में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल – Best Tourist Places In Sikkim in Hindi

सिक्किम भारत का एक छोटा राज्य और राजधानी गंगटोक है। आजादी के 28 साल के उपरांत सिक्किम को भारत का 22 वा राज्य का दर्जा दिया गया था। वर्तमान समय में सिक्किम के अंदर कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद है, जो पर्यटकों को अपनी ओर भारत के अन्य कोनों से खींच कर लाती है। सिक्किम में कई खूबसूरत झील, नदियां, पहाड़, मंदिर, मठ एवं ट्रैकिंग स्पोर्ट आदि जैसी कई पर्यटन स्थल मौजूद है, जो कि सिक्किम को एक खूबसूरत राज्य बनाती है। आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम सिक्किम में स्थित ऐसे ही कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे, जो लोगों को काफी दूर-दूर से अपने आकर्षण के बल पर खींचकर यहां लाती है। चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

सिक्किम में घूमने की जगह – Sikkim me ghumne ki jagah in Hindi

गंगटोक – Gangtok (Sikkim) in Hindi

शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित गंगटोक सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां से आप कंचनजांघा के खूबसूरत दृश्य को भी देख सकते हैं। यहां पर स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में गणेश टोक, हनुमान टोक, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, नाथुला पास आदि प्रमुख है। गंगटोक में इसी तरह के और भी कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद है, जिसे देखने पर्यटक दूर-दूर से यहां आया करते हैं।

त्सोमो झील सिक्किम– Tsomo Lake (Sikkim) in Hindi

त्सोमो झील उंची-उंची पहाड़ियों के बीच स्थित भारत की सबसे ऊंची झीलों में से एक मानी जाती है। त्सोमो झील के पास स्थित पहाड़ियों की चोटियां एवं इसके आसपास के घास वाली मैदान इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस झील में पानी पहाड़ की चोटियों पर जमे हुए बर्फ के पिघलने के कारण आती है। इस झील के आसपास का दृश्य इतना सुहावना होता है, कि यहां जाने के उपरांत जल्द वापस आने का मन ही नहीं करता है। इस झील को विजिट करने के लिए पर्यटक दूर दूर से आया करते हैं।

युमथांग घाटी सिक्किम – Yumthang Valley in Sikkim in Hindi

मुख्य शहर गंगटोक से 100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर युमथांग घाटी फूलों की घाटी के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर लगे हुए कई फूलों की अनेकों प्रजातियां देखने को मिलती है। यह घाटी फूलों एवं हरी-भरी घासों के मैदान से घिरी हुई एक खूबसूरत घाटी हैं। यह पर्यटन स्थल अपने परिवारों के साथ घूमने जाने का एक अच्छा जगह है। यह घाटी प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं।

गुरुडोंगमार झील सिक्किम – Gurudongmar Lake in Sikkim in Hindi

गुरुडोंगमार झील 17000 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित यह झील सिक्किम के दूसरी सबसे ऊंचाई पर स्थित झील हैं। बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची पहाड़ियां इस झील की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस झील को विजिट करने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। यहां पर आए पर्यटक अपने साथ इस झील का पानी भी ले जाया करते हैं। यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए वरदान साबित होती हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – पटना से गंगटोक कैसे जाएं

> कम खर्च में गंगटोक की यात्रा कैसे करें)

चोलमू झील सिक्किम – Cholamu Lake in Sikkim in Hindi

चोलामू झील समुद्र तल से तकरीबन 18000 फीट की ऊंचाई पर तिब्बत सीमा के पास स्थित एक खूबसूरत झील है। इस झील के पास पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी होगी। क्योंकि यहां पर आप अपनी वाहन ले जाने में असमर्थ साबित हो सकते हैं। यह झील बर्फ की ऊंची पहाड़ियों के पास स्थित एक आकर्षक झील है। इस झील में पानी पहाड़ियों पर स्थित बर्फ के पिघलने के कारण आती है।

युक्सोम सिक्किम – Yuksom in Sikkim in Hindi

युक्सोम सिक्किम के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत जगह है। यह क्षेत्र अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित वनस्पतियां, मठ, झील एवं धार्मिक स्थल यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। युक्सोम में घूमने की जगह के बारे में बात करें तो कटोक मठ, कंचनजंगा नेशनल पार्क, खेचोपलरी झील आदि प्रमुख पर्यटन स्थल मौजूद है, जो कि युक्सोम को और ज्यादा प्रसिद्ध बनाती है

रवांगला सिक्किम – Ravangala (Sikkim) in Hindi

दक्षिण सिक्किम में स्थित रवांगला पर्यटन की दृष्टि से एक छोटा एवं प्रमुख शहर है। यह जगह बर्फ से ढंकी पहाड़ों, मठ, झरना आदि के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इस जगह की सुंदरता प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां पर अक्सर पर्यटक फोटोग्राफी करने के लिए भी आते हैं। रवांगला के प्रमुख पर्यटन स्थल बौद्ध पार्क, डोलिंग गोम्पा, रेयॉन्ग सनराइज व्यूपाइंट एवं अन्य मठ है।

नाथुला पास सिक्किम – Nathu La Pass (Sikkim) in Hindi

नाथुल पास भारत और चीन के सीमा पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची सड़को में से एक है। नाथुला पास भारत में स्थित एक ऐसी जगह है, जहां से आप चीन के कुछ हिस्से और चीन के सैनिकों को देख सकते हैं। नाथुला पास अगर आप भारतीय हैं, तभी जा सकते हैं वरना यहां पर विदेशियों को जाने का परमिशन नहीं मिलता है। नाथुला पास से दिखने वाला दृश्य काफी खूबसूरत होता है। इसके आसपास जो बर्फ एवं ऊंची-ऊंची पहाड़ियां देखते ही बनती हैं।

नामची, सिक्किम – Namchi (Sikkim) in Hindi

नामची सिक्किम में प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। नामची का शाब्दिक अर्थ ‘टॉप ऑफ़ द स्काई’ होता है। नामची जाने के उपरांत आपको कई अन्य प्रमुख मठ देखने को मिल जाएंगे। नामची में अधिकतर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है। वैसे यह जगह फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। यहां पर्यटक भी घूमने जाया करते हैं, यह एक बेहतरीन खूबसूरत जगहों में से एक हैं।

पेलिंग, सिक्किम – Pelling (Sikkim) in Hindi

समुद्र तल से 68 फीट की ऊंचाई पर स्थित पेलिंग सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल वाला स्थान है। यह जगह प्रकृतिक प्रेमियों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह साबित होती है। यहां पर जाने के उपरांत आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल पेलिंग हेलीपैड, रिम्बी झरना, सांचाचेलिंग मठ आदि है। यह जगह पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

( इन्हें भी पढ़े : – गंगटोक कैसे पहुंचे

> स्पीति बाइक ट्रिप बजट)

सिक्किम की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Sikkim In Hindi

सिक्किम की यात्रा करने का अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अपना प्लान यहां पर अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच बनाएं। ऐसा इसलिए की यहां पर सर्दी के मौसम में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक भी आ जाता है, जो आपके लिए कठिनाई खड़ा कर सकता है। यहां पर जाने की अच्छा समय अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच ही माना जाता है। इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार सिक्किम ट्रिप का प्लान करें।

सिक्किम कैसे पहुँचे – How To Reach Sikkim in Hindi

सिक्किम ट्रिप का प्लान अगर आप कर रहे हैं और यहां पर किस माध्यम से जाए इसके बारे में आप सोच रहे हैं, तो आपको बता दें नीचे बताए गए विवरण के अनुसार आप अपना प्लान अपनी सुविधा के अनुसार सोचते हुए कर सकते हैं।

सिक्किम हवाई जहाज से कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim By Air in Hindi

सिक्किम का ट्रिप अगर आप अन्य शहरों से हवाई जहाज से जाकर करना चाहते हैं, तो आपको बता दें सिक्किम के नजदीकी हवाई अड्डा पाक्योंग हवाई अड्डा है। और एक दूसरा हवाई अड्डा बागडोगरा है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी हवाई अड्डा का चुनाव कर अपने यहां से फ्लाइट लेकर यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

सिक्किम ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim By Air in Hindi

सिक्किम का ट्रिप अगर आप ट्रेन के माध्यम से जाकर पूरा करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सिक्किम में रेलवे की उचित व्यवस्था नहीं है, इसलिए आप नजदीकी रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी या न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेकर आप सिक्किम का ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

सिक्किम सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे ? – How To Reach Sikkim By Air in Hindi

सिक्किम का ट्रिप अगर आप सड़क मार्ग से खुद की कार या बाइक से पूरा करना चाहते हैं, तो आपको बता दें राष्ट्रीय मार्ग 31A गंगटोक को सिलीगुड़ी से जोड़ता है, जिसके माध्यम से आप सिक्किम आसानी से पहुंच सकते हैं।

सिक्किम में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में हमारा यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा, अगर अच्छा लगा हो तो आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS