त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का यात्रा बजट | Trimbakeshwar Jyotirlinga Budget In Hindi.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग यात्रा का बजट से जुड़ी एक-एक चीजें आपको इस आर्टिकल में जानने को मिलेगी, लेकिन त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग यात्रा का बजट के बारे जानने से पहले आपको यह भी बता देना जरूरी है कि त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भारतीय राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है, जो भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग का ही एक हिस्सा है। चलिए अब त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के बारे में विशेष चर्चा न करते हुए यह जान लेते हैं कि त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने के लिए आपके पास त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग यात्रा का बजट कितना होना चाहिए?

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास ठहरने की सुविधा –

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास ठहरने के लिए आपको तीन से चार तरह की सुविधाएं देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

1 – गजानन स्वामी संस्थान के ट्रस्ट का रूम – त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के आसपास गजानन स्वामी ट्रस्ट के रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां पर आपको नॉन एसी रूम ₹ 400-500 में मिल जाएंगे और ऐसी रूम ₹ 900-1000 में देखने को मिल जाएंगे। गजानन स्वामी संस्थान के ट्रस्ट द्वारा भोजनालय की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां पर आपको ₹ 50 में भरपेट भोजन करने को मिल जाएगा।

2 – त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग संस्थान के ट्रस्ट का शिवपुरी गेस्ट हाउस – दोस्तों त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान द्वारा भी शिवपुरी नामक एक गेस्ट हाउस आपको बस स्टैंड के पास देखने को मिल जाएगा, जहां पर आप ₹ 300-400 में रात को ठहर सकते हैं।

3 – भक्ति निवास, गेस्ट हाउस और लॉज – त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास आपको ये तीनों सुविधाएं भी देखने को मिल जाएगी, जहां पर आप रात में ठहर सकते हैं। साथ ही आपको प्राइवेट होटल्स की भी सुविधा यहां पर देखने को मिल जाएगी, जहां पर आप रात को शहर सकते हैं। दोस्तों यहां पर मैंने जितने भी रात को ठहरने की सुविधाओं के बारे में बताया है, आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी धर्मशाला, गेस्ट हाउस या फिर होटल में रात को ठहर सकते हैं।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास खाने-पीने की सुविधा

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के आसपास ही आपको भोजनालय रेस्टोरेंट और ढाबा वगैरह की सुविधा देखने को मिल जाएंगे। साथ ही त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के बस स्टैंड के आसपास भी रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल वगैरह की सुविधा देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपना खाना-पीना कर सकते हैं। गजानन स्वामी संस्थान के भोजनालय में आपको ₹ 50 में ही भरपेट भोजन मिल जाएगा और वहीं अगर आप रेस्टोरेंट या फिर होटल में खाना खाते हैं, तो एक बार खाने में आपका ₹ 80-100 लग जाएगा। अगर आप त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग जा रहे हैं, तो आपको एक दिन में खाने-पीने के लिए ₹ 350-500 रखना होगा।

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के आसपास घूमने की जगह –

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास कई तरह की घूमने की जगह मौजूद है, जहां पर आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग को विजिट करने के दौरान जा सकते हैं।

1 – ब्राह्मगीरि पर्वत

2 – सीता गुफा

3 – पंचवटी

4 – अजनेरी हिल्स

5 – अंजनी माता मंदिर

6 – सिद्ध हनुमान मंदिर

7 – गंगा गोदावरी मंदिर

(यह भी पढ़ें:- कम खर्च में केदारनाथ की यात्रा कैसे करें)

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के आसपास के जगहों को घूमने के लिए आपका साधन क्या होगा?

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के आसपास के जगहों में ब्राह्मगीरि पर्वत एवं कुछ अन्य पर्यटन स्थलों को विजिट करने आपको पैदल ही जाना होगा, क्योंकि वहां पर गाड़ियों के जाने के लिए रास्ते नहीं बनाए गए हैं। बाकी के बचे हुए जगहों को विजिट करने के लिए आपको ऑटो की सुविधा मिल जाएगी, जो ₹ 400-500 में बाकी के बचे हुए जगहों को आपको विजिट करा देंगे।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने के लिए कितने दिन का टूर प्लान बनाना होगा – Trimbakeshwar Jyotirlinga Tour Plan In Hindi.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने के लिए आप 2 दिन और एक रात का टूर प्लान बना सकते हैं, क्योंकि पहला दिन आपका त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और ब्राह्मगीरि पर्वत को विजिट करने में लग जाएगा और दूसरे दिन आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास के बचे हुए जगहों को विजिट करके अपने शहर के लिए लौट सकते हैं।

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर होने वाला कुल खर्च –

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर सभी चीजों में होने वाले कुल खर्च की जानकारी मैंने नीचे विस्तार से दिया है।

होटल – ₹ 1000

2 दिन और 1 रात में खाने-पीने का कुल खर्च – ₹ 1000

ऑटो – ₹ 500

कुल खर्च – ₹ 1000 (होटल) + ₹ 1000 (भोजन) + ₹ 500 (ऑटो) = ₹ 2500

अगर आप 2 दिन और 1 रात के टूर प्लान के अनुसार त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने जाते हैं और प्राइवेट होटल में ठहरते और खाते-पीते हैं, तो आपको इस यात्रा में ₹ 2500 से ज्यादा खर्च नहीं होगा। वहीं अगर आप गजानन स्वामी संस्थान के ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नॉन ऐसी रूम में ठहरते हैं या फिर त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग संस्थान के ट्रस्ट रूम में ठहरते हैं, तो आप इस यात्रा को ₹ 2000 में भी कम्प्लीट कर सकते हैं, क्योंकि नॉन ऐसी रूम का किराया मात्र ₹ 400-500 ही होता है।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग यात्रा का बजट के इस आर्टिकल से जुड़े सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS