बागलकोट के प्रमुख पर्यटन स्थल| Best Tourist Places In Bagalkot in Hindi

भारत देश के राज्य कर्नाटक के प्रमुख जिला बागलकोट में स्थित आज के इस आर्टिकल में हम पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। बागलकोट में जितने भी धार्मिक स्थल हैं उनमें अधिकतर भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल है। एक और बात राज्य कर्नाटक के प्रमुख बागलकोट जिला मुख्य रूप से बदामी गुफा के लिए प्रसिद्ध एवं प्रमुख है।

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में जिला बागलकोट में स्थित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं। बागलकोट के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में हमारे द्वारा बताए गए जानकारी को पूरा जरूर पढ़ें और जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर भी जरूर करें।

बागलकोट में घूमने की अच्छी जगहें – Famous Tourist Places of Bagalkot in Hindi

कर्नाटक के जिला बागलकोट में वैसे तो कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाते हैं, जिसे पर्यटक लोग दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बागलकोट जिला में स्थित केवल वैसे पर्यटन स्थल यानी कि घूमने के जगह के बारे में जानेंगे जो प्रमुख हो, जिसे पर्यटकों द्वारा अधिक मात्रा में विजिट किया जाता हो।

बादामी गुफा बागलकोट – Badami Caves Bagalkot in Hindi

कर्नाटक के बागलकोट जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बादामी गुफा लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह बदामी गुफा छठी शताब्दी के रॉक-कट वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। बदामी गुफा में तीन प्रमुख मंदिर बनी हुई है, जिनमें दो हिंदू धर्म से जुड़ी जबकि एक जैन धर्म से जुड़ी हुई है।

बदामी गुफा मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा को पहाड़ों की चट्टानों को खोदकर सुंदर तरीके से नक्काशी की गई है। यहां पर जाने पर आप पौराणिक समय के अलग-अलग तरह के पौराणिक नक्काशी एवं वास्तुकला देख सकते हैं। बदामी गुफा मंदिर को विजिट करने के लिए आपको कुछ सीढ़ियां भी चढ कर जानी पड़ती है। अगर आप इस बदामी गुफा मंदिर को विजिट करना चाहते हैं, तो गर्मी के दिनों में जाने से बचे, यही आपके लिए उचित रहेगा।

महाकूट बागलकोट – Mahakuta in Bagalkot in Hindi

महाकूट मंदिरों का समूह राज्य कर्नाटक के प्रमुख जिला बागलकोट में स्थित हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जहां पर निर्मित पौराणिक समय के स्मारक एवं मंदिरों का निर्माण समय छठी एवं सातवीं शताब्दी के दौरान का जिक्र किया जाता है।

यहां पर भी जाने के उपरांत पौराणिक समय के वास्तुकला एवं नक्काशी वाला स्मारक देख सकते हैं। यह जगह भी बागलकोट में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक मानी जाती है।

अगस्त्य झील बागलकोट – Agastya Lake Bagalkot in Hindi

अगस्त्य झील बागलकोट में घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। अगस्त्य झील के किनारे वाला तट हरा-भरा एवं आसपास ऊंची-ऊंची पहाड़ियां का दृश्य देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।

इस अगस्त्य झील में ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से बारिश के पानी जमा होता है, जिसकी वजह से यह झील वर्षा ऋतु के दौरान देखने में और भी ज्यादा भयावह लगता हैं। यह अगस्त झील नेचर प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

ऐहोल बागलकोट – Aihole Bagalkot in Hindi

ऐहोल भारत देश के राज्य कर्नाटक में बागलकोट जिले में स्थित है। यह ऐहोल मुख्य रूप से प्राचीन मंदिरों के समूह एवं पौराणिक नक्काशी और वास्तुकला वाले स्मारक के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐहोल में तकरीबन पौराणिक समय के 125 मंदिर है, जिनमें कुछ हिंदू धर्म से तो कुछ जैन धर्म से संबंधित हैं। ऐहोल अगर आप इतिहास प्रेमी, पौराणिक वास्तुकला या नक्काशी प्रेमी हैं, तो आपको इसे जरूर विजिट करना चाहिए।

पट्टदकल्लु बागलकोट – Pattadakal, Bagalkot

पट्टदकल्लु प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। पट्टदकल्लु धार्मिक स्थल में कई मंदिरों का समूह है जिनमें अधिकांश हिंदू धर्म से और कुछ जैन धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल हैं। यहां पर बने पौराणिक धार्मिक स्थल का निर्माण सातवी और आठवीं शताब्दी के दौरान के समय का बताया जाता है।

जब भी आप बागलकोट जिले का ट्रिप करने जाए तो इस पट्टदकल्लु को विजिट करना न भूलें, क्योंकि यहां पर कई पौराणिक नक्काशी एवं वास्तुकला वाला स्मारक या मंदिर देखने को मिल जाते हैं।

बागलकोट घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Bagalkot in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित बागलकोट में घूमने के जगहों को विजिट करने के अच्छा समय के बारे में बात करें तो आप यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच जा सकते हैं, यही यहां पर जाने का अच्छा समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें कि आप यहां पर घूमने पूरे साल में अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं।

भारत देश के राज्य कर्नाटक में स्थित बागलकोट में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS