दिल्ली के प्रमुख संग्रहालय के बारे में | Famous Museum Of Delhi In HIndi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम दिल्ली में स्थित दिल्ली के प्रमुख संग्रहालय के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप दिल्ली घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं स्पेशली संग्रहालय को विजिट करने वाले हैं, तो आप इस पोस्ट में बताए गए संग्रहालय को भी जरूर विजिट करें, यकीनन आपको पसंद आयेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और हम जानते हैं कि कौन-कौन से प्रमुख दिल्ली के संग्रहालय है, जहां पर आपको घूमने जाना चाहिए।

दिल्ली के टॉप म्यूजियम – Top Museum in Delhi in Hindi

शंकर अंतर्राष्ट्रीय डॉल म्यूजियम – Shankar’s International Dolls Museum In Hindi

शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम दिल्ली का एक प्रमुख म्यूजियम है। यह म्यूजियम बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है। शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम में भारत के अलग-अलग पोशाकों वाले गुड़ियों के अलावा अलग-अलग देशों के भी कई गुडियों को संग्रहित किया गया है। इस संग्रहालय की स्थापना के. शंकर के अजीबोगरीब गुड़ियों को संग्रहित करने के शौक के कारण हुआ था। यहां पर जाने के उपरांत आप अलग-अलग ड्रेस और डिजाइन में बनी गुड़ियों को तो देख ही सकते है, यहां पर आप गुड़िया बनाने का भी काम सिख सकते है। शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम बच्चों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

रेल म्यूजियम दिल्ली – Rail Museum, Delhi In Hindi

रेलवे के प्राचीन विरासत को प्रस्तुत करने वाला दिल्ली में स्थितियां म्यूजियम तकरीबन 10 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हरे-भरे बागानों से भरा एक पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। पौराणिक रेल से जुड़ी इंजन, बोगी एवं वस्तु को संग्रहित करने के लिए रेल म्यूजियम को 1977 ईसवीं के दौरान बनवाया गया था। यहां पर जाने के उपरांत लोग पौराणिक मॉडल के ट्रेनों का सफर का आनंद भी लिया करते हैं, जिनके लिए चार्ज भी देना पड़ता है। यह म्यूजियम बड़े-बड़े वयस्कों के अलावा बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है।

नेशनल म्यूज़ियम दिल्ली – National Museum, Delhi In Hindi

भारत के सबसे बड़े संग्रहालय में से एक नेशनल संग्रहालय है। हजारों साल पहले की कलाकृतियों का होने का दावा किया जाता है। बताया जाता है कि यहां पर तकरीबन दो लाख कलाकृतियों को संग्रहित कर के रखा गया है। यह संग्रहालय भारत के पौराणिक इतिहास के ऊपर प्रकाश डालने के लिए काफी है। यह संग्रहालय भारत के छवियों के अलावा विदेशों का भी दैनिक जीवन के बारे में दर्शाता है। इस नेशनल म्यूजियम संग्रहालय में पौराणिक समय के कई आभूषण चित्र एवं कलाकृतियों को संग्रहित कर के रखा गया है। दिल्ली में स्थित यह नेशनल म्यूजियम पर्यटको एवं इतिहास में रुचि रखने वाले इतिहास प्रेमियों को अपने यहां दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आकर्षित कर खींच लाता है।

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम मेमोरियल – Dr. A.P.J Abdul Kalam Memorial In Hindi

इस कलाम मेमोरियल को 2016 के दौरान डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम के किये गये मानवता वाले कार्य को आने वाले पीढ़ी को दिखाने एवं बताने के उदेश्य से बनवाया गया था। इस म्यूजियम में डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम से जुड़े सभी वस्तुओं जैसे इनके कपड़े, चश्मे, किताबें ऐसी ही और बहुत सारी चीजों को संग्रहित किया गया है। इस म्यूजियम को विजिट करने पर्यटकों के अलावा साइंस प्रेमी भी आया करते हैं। जिंदगी में कुछ करने वाले लोगों के लिए इस म्यूजियम को जरूर विजिट करना चाहिए। क्योंकि यहां पर जाने पर शरीर जोश एव एनर्जी से भर जाता है, कुछ कर गुजरने का मन करता है।

(इन्हें भी पढ़े : – लोधी गार्डन की सम्पूर्ण जानकारी

लाल किला का संपूर्ण जानकारी)

गाँधी म्यूजियम दिल्ली – Gandhi Museum Delhi In Hindi

1961 ईस्वी के दौरान दिल्ली में स्थापित यह गांधी म्यूजियम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है। इस गांधी म्यूजियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े कपड़े, तस्वीर, किताबें एवं चरखा आदि ऐसे ही और कई चीजें देखने को मिल जाती है। यहां पर उल्लेखित इनके योगदान को भी दर्शाया गया है। अगर आप गांधी जी से जुड़े वस्तु एवं भारत देश से जुड़े इनके योगदान के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस गांधी म्यूजियम को विजिट कर सकते हैं। इस म्यूजियम में जाने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क के रूप में चार्ज नहीं देना होगा।

क्राफ्ट म्यूजियम – Crafts Museum In Hindi

चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजाइन किया गया क्राफ्ट म्यूजियम दिल्ली का अधिक देखे जाने वाले म्यूजियम में से एक है। इस म्यूजियम में भारत के अन्य क्षेत्रों से एकत्र किए गए पिछले 60 वर्षों का विभिन्न शिल्प देख सकते हैं। इस म्यूजियम में अनेकों वस्त्र, धातु से बना वस्तु, सुंदर नक्काशी वाला मूर्ति एवं चित्र आदि और भी कई अनेकों प्रकार के विभिन्न चीजें देखने को मिलती है, जो कि पर्यटकों के अलावा कला प्रेमियों को भी पसंद आता है।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी – Nehru Memorial Museum and Library In Hindi

दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की स्थापना 1964 ईस्वी के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू के मृत्यु के उपरांत किया गया था। इस नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में एक तारामंडल बना हुआ है। इस तारा मंडल के थिएटर में आप चाहे एक पर्यटक हो या विज्ञान प्रेमी आप यहां पर पूरे ब्रह्मांड का सैर कर सकते है। इस नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में बने लाइब्रेरी के अंदर आप अलग-अलग कवियों के रचनाओं को भी पढ़ सकते हैं। इन्हीं सभी के कारण म्यूजियम एंड लाइब्रेरी पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

इंद्रा गाँधी म्यूजियम – Indira Gandhi Museum In Hindi

दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी म्यूजियम दिल्ली का एक प्रमुख म्यूजियम में से एक माना जाता है। इस म्यूजियम में जाने के उपरांत आप इंदिरा गांधी से जुड़े तकरीबन सभी चीजें देख सकते हैं। इंदिरा गांधी म्यूजियम को इंदिरा गांधी के याद एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के रूप में बनाया गया था। यहां पर पर्यटकों के अलावा राजनीतिक प्रेमी भी जाया करते हैं। इस म्यूजियम का विजिट करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने आप यहां पर निशुल्क ही घूमने जा सकते हैं।

संस्कृति म्यूजियम – Sanskriti Museum In Hindi

ओ. पी जैन द्वारा 1990 ईस्वी में संस्कृति म्यूजियम की स्थापना राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र में की गई थी। इस पूरे म्यूजियम परिसर में तीन संग्रहालय हैं म्यूजियम ऑफ इंडियन टेराकोटा, म्यूजियम ऑफ एवरीडे आर्ट और इंडियन टेक्सटाइल्स का संग्रहालय। यहां पर आप रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कलाकृतियों को देख सकते हैं। इस म्यूजियम को भारतीय विरासत एवं संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया।

सुलभ इंटरनेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ टॉयलेट्स – Sulabh International Museum of Toilets In Hindi

1992 में बिंदेश्वरी पाठक द्वारा निर्मित सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम आफ टॉयलेट्स भारत का एक अजीबोगरीब म्यूजियम में से एक हैं। इस म्यूजियम में 50 से भी अधिक अलग-अलग देशों से लाए गए शौचालय को दर्शाया गया है। इस म्यूजियम में 3000 साल पहले से लेकर बीसवीं शताब्दी तक के यूज किए गए शौचालय को दर्शाया गया है। यह अजीबोगरीब सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम आफ टॉयलेट्स दिल्ली का एक प्रमुख म्यूजियम के रूप में देखा जाता है। यहां पर पर्यटक काफी दूर-दूर से इस म्यूजियम को विजिट करने आया करते हैं।

मेट्रो म्यूजियम दिल्ली – Metro Museum In Hindi

दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर स्थित मेट्रो म्यूजियम दिल्ली के मेट्रो के उत्पत्ति के बारे में दर्शाती है। यह मेट्रो म्यूजियम दक्षिण एशिया का एक प्रमुख मेट्रो म्यूजियम के लिए जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप मेट्रो से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां एवं पुरानी तस्वीरों को संग्रहित किया गया है, जो आप देख सकते हैं। मेट्रो से जुड़ी जानकारियों को जानने के लिए आप इस मेट्रो म्यूजियम को जरूर विजिट करें।

दिल्ली के प्रमुख संग्रहालय के बारे में लिखा गया हमारा यह पोस्ट आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हमारे इस पोस्ट को लेकर अगर आपका कोई सुझाव हो, तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बतायें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS