कम खर्च में चोपता की यात्रा कैसे करें | Chopta Trip Budget In Hindi.

इस पोस्ट के माध्यम से आज आपको “कम खर्च में चोपता की यात्रा कैसे करें” के बारे में जानने को मिलेगा। चोपता उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है, जहां पर गर्मियों के दिनों में भी सुहावने मौसम का आनंद लिया जा सकता है। यही कारण है कि चोपता को मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से जाना जाता है। इस ब्लॉग में हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने और वापस हरिद्वार आने के कुल खर्च के बारे में गया है, ताकि चोपता जाने से पहले ही आप कुल खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) का ट्रिप कम खर्च में कैसे करें?

अगर आप हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा कम खर्च में करना चाहते हैं, तो आपको इस यात्रा पर सितंबर से अक्टूबर के बीच में जाना होगा, क्योंकि सितंबर से अक्टूबर के बीच टैक्सी वगैरह के किराए के साथ-साथ खाने-पीने और रहने की सभी चीजें सस्ती हो जाती है। मई और जून में भी आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इस समय चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा करना थोड़ा महंगा पड़ जाता है।

जितना हो सके आपको चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा बस से करनी चाहिए, क्योंकि बस का किराया टैक्सी और जीप वगैरह से काफी सस्ती होती है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप प्राइवेट टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं, अकेले या किसी एक दोस्त के साथ इस ट्रिप पर जाते समय आपको बस की सुविधा ही लेनी चाहिए।

आप जिस दिन चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा करने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं, उसी दिन शाम को चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने वाली बस का टिकट बुक करा लें, ताकि अगले दिन आपको हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने के लिए बस का टिकट ना मिलने की संभावना ना रहे। हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने वाली बस का किराया ₹ 800 के आसपास होता है।

Day-1 – हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) –

शाम को टिकट बुक कराने के बाद आप सुबह 4:00 बजे ही हरिद्वार बस स्टैंड पर जाकर चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) के लिए बस पकड़ लें, ताकि आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) अंधेरा होने से पहले पहुंच सकें और रात में ठहरने के लिए होटल या रूम वगैरह बुक कर सकें। चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में आपको ₹ 600-800 में होटल आसानी से मिल जाएगा।

Day-2 – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) –

अगले दिन आप चोपता के बुग्याल (उत्तराखंड में घास के मैदान को बुग्याल कहा जाता है) घूमने के लिए जा सकते हैं और साथ ही वहां पर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी होती है, जिसको आप एंजॉय कर सकते हैं। इन सभी चीजों को विजिट करने के बाद आप वापस अपने रूम में ठहर सकते हैं। इसी दिन शाम को आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) के लोकल मार्केट को भी विजिट कर सकते हैं।

Day-3 – तुंगनाथ और चंद्रताल ट्रेक –

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) से तुंगनाथ मंदिर मात्र 3.5 किमी. की दूर पहाड़ पर स्थित है, जहां पैदल ट्रेक करके जाना पड़ता है। तुंगनाथ मंदिर से चंद्रताल ट्रेक की दूरी मात्र 1-1.5 किलोमीटर है और चंद्रताल ट्रेक जाने के लिए भी आपको तुंगनाथ मंदिर से ट्रेक करके ही जाना पड़ेगा। यानी कि चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक जाने के लिए आपको 4.5-5 किलोमीटर की चढ़ाई कम्प्लीट करनी पड़ेगी और वापस भी आपको चंद्रताल ट्रेक से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) आने के लिए 4.5-5 किलोमीटर का नीचे आना पड़ेगा।

यानि कि चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) से पहले तुंगनाथ मंदिर और वहां से चंद्रताल ट्रेक को विजिट करके वापस चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) आने के लिए आपको कुल 9-10 किलोमिटर का ट्रेक कम्प्लीट करना पड़ेगा।

नोट:- 1. तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक के आसपास खाने-पीने की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है, इसलिए इन दोनों जगहों को विजिट करने के बाद आपको किसी भी हालत में वापस चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) आना होगा।

2. तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक को विजिट करने के लिए आपको सुबह 4-5 बजे के बीच ही इस ट्रेक को स्टार्ट करना पड़ेगा, ताकि अंधेरा होने से पहले आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) आ सकें, क्योंकि अंधेरे में ट्रेकिंग करना काफी खतरनाक होता है। तुंगनाथ मंदिर के बारे में आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी जानें:- तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड।

कम खर्च में तुंगनाथ मंदिर की यात्रा कैसे करें।

तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक को विजिट करने के बाद उस दिन आप रात को टेंट में ठहरने का प्लान करें। चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) के बुग्यालों के बीच टेंट में ठहरने से आप चोपता की खूबसूरती को एक अलग ही नजरिए से एंजॉय करने का एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं। टेंट का किराया ₹ 1000-1200 होता है, जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसका पैसा आपको अलग से नहीं देना पड़ेगा।

Day-4 – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) से हरिद्वार –

अगले दिन सुबह आप वापस हरिद्वार आने के लिए चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) से बस पकड़ लें और हरिद्वार आने के बाद आप अपने शहर के लिए रवाना हो सकते हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं कि हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने और वापस हरिद्वार आने में किन-किन चीजों में कितना खर्च होगा?

Day – 1 – हरिद्वार – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) –

हरिद्वार – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) (बस) – ₹ 800

दोनों तरफ – ₹ 800 +800 = ₹ 1600

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) = ₹ 150

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) (होटल – खाना+रहना) – ₹ 800

Day-2 – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) –

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) = ₹ 150

चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) (होटल – खाना+रहना) – ₹ 800

अगर आप किसी एडवेंचर एक्टिविटी को करते हैं, तो आपको उसके लिए अलग से पैसा रखना होगा, क्योंकि किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी में खर्च होने वाले पैसा को मैंने इस बजट में नहीं जोड़ा है। चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी को एंजॉय करने के लिए आप अपने पास अलग से पैसा रख सकते हैं।

Day-3 – तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक –

टेंट + ब्रेकफास्ट + लंच + डिनर = ₹ 1200

ट्रेकिंग करने के लिए (ट्रेकिंग स्टिक+कुछ खाने-पीने के लिए बिस्किट और चॉकलेट वगैरह+अन्य चीजें) – ₹ 300

Day-4 – चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) – हरिद्वार –

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300

तो चलिए अब जान लेते हैं कि हरिद्वार से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) जाने और वापस हरिद्वार आने में कुल कितना खर्च होगा।

₹ 1600 + ₹ 150 + ₹ 800 + ₹ 150 + ₹ 800 + ₹ 1200 + ₹ 300 + ₹ 300 = ₹ 5300

तो दोस्तों, आप भी इस तरीके से हरीदर से चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड), तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक पर जाकर वापस हरिद्वार आने का प्लान बना सकते हैं और इस यात्रा को लगभग ₹ 5500 में पूरा कर सकते हैं। अगर आप चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) में कोई एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं, तो आप अपने पास अलग से ₹ 1000-2000 रख लें।

अगर आप हरिद्वार से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक नहीं, बल्कि सिर्फ चोपता (मिनी स्वीटजरलैंड) की यात्रा करते हैं, तो आप यह ट्रिप ₹ 3800-4000 में कम्प्लीट कर सकते हैं, क्योंकि अगर आप तुंगनाथ मंदिर और चंद्रताल ट्रेक पर नहीं जाते हैं, तो aap अपने टेंट (₹ 1200) और कुछ अन्य चीज (₹ 300) में खर्च होने वाले लगभग ₹ 1500 बचा सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ताकि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकूं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS