आगरा कैसे जाएं | How To Reach Agra In Hindi.

“आगरा कैसे जाएं” के बारे हर उस पर्यटक को जानना जरूरी होता है, जिन्हें खासकर आगरा में स्थित ताजमहल को विजिट करने जाना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है, जिसके अंदर आगरा शहर मौजूद है। यानी कहा जाए तो आगरा एक जिला के साथ-साथ एक शहर भी है, जो यमुना नदी के तट पर स्थित है। आइए अब जान लेते हैं कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आगरा कैसे जाएं?

आगरा कैसे जाये – How To Reach Agra.

आपको बता दें कि आगरा देश के काफी सारे बड़े और छोटे शहरों से जुड़ा हुआ है, जहां पर बस, ट्रेन व अन्य साधनों से पहुंचना काफी आसान है। आइए ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए जानते हैं कि आगरा कैसे जाये?

फ्लाइट से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Flight In Hindi.

आगरा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा आगरा एयरपोर्ट है, जो आगरा एयरपोर्ट से मात्र 6 किमी. की दूरी पर स्थित है। अगर आप फ्लाइट के माध्यम से आगरा जाना चाहते हैं और आपके शहर से आगरा हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट की सुविधा ना मिले, तो आप अपने शहर से आगरा के नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं, जिसकी दूरी आगरा शहर से करीब 210 किमी. है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई दिल्ली में स्थित है, जो देश के लगभग सभी छोटे-बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप दूसरी फ्लाइट या फिर बस, ट्रेन या टैक्सी के माध्यम से दिल्ली से आगरा पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Train In Hindi.

आगरा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है, जो आगरा का काफी प्रसिद्ध और देश के काफी सारे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली, बैंगलोर, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, चंडीगढ़, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और जबलपुर जैसे शहरों से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

आपके शहर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन की सुविधा ना मिलने पर आप दिल्ली या फिर अन्य शहर, जो आपके शहर से नजदीक में स्थित है, के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और उस शहर से दूसरी ट्रेन पकड़ कर आगरा पहुंच सकते हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से आगरा के विभिन्न स्थानों के लिए आपको बस और टैक्सी की सुविधा बेहद आसानी से मिल जाएगी।

बस से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Bus In Hindi.

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और जयपुर से भी आगरा के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अगर आपको बस से आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली, जयपुर या फिर उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर से बस पकड़ कर आगरा पहुंच सकते हैं और अगर आप इन शहरों से संबंध नहीं रखते हैं, तो आप अपने शहर से बस, ट्रेन या फिर किसी अन्य साधन से दिल्ली, जयपुर या उत्तर प्रदेश के शहर, जो आपके शहर से सबसे नजदीक में स्थित हो, जाकर वहां से बस के माध्यम से आगरा जा सकते हैं।

बाइक और कार से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Bike And Car In Hindi.

आगरा जाने में आपको किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी, फिर चाहे वो सड़क मार्ग हो या खाने-पीने और रहने की। देश के किसी भी कोने से आगरा जाने में आपको इन सभी चीजों को लेकर कोई भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि इन सभी की बेहतर सुविधा, खासकर सड़क मार्ग की, आगरा जाने के लिए कराई गई है।

“आगरा कैसे जाएं” से रिलेटेड अपनी सवाल को नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS