मुंबई कैसे जाएं | How To Reach Mumbai In Hindi.

मुंबई कैसे जाएं के बारे में भले ही काफी सारे लोगों को मालूम है, लेकिन बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें मुंबई जाने के बारे में मालूम नहीं है। आपको बता दें ख्वाबों के शहर के रूप में जाना जाने वाला यह शहर भारत के औद्योगिक शहर के नाम से भी प्रसिद्ध है, जिसका पुराना नाम बंबई है और बोलचाल की भाषा में इसे बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता था। आइए अब जान लेते हैं भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी “मुंबई कैसे जाएं” के बारे में –

मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Mumbai.

भले ही आपको मुंबई जाने के बारे में मालूम होगा कि आप अपने शहर से बस, ट्रेन या फ्लाइट के माध्यम से मुंबई जा सकते हैं, लेकिन इस पोस्ट में आपको मुंबई जाने के बारे में काफी विस्तार से जानने को मिलेगा, ताकि अगर आपकी कोई कन्फ्यूजन भी होगी, तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि मुंबई कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Flight In Hindi.

मुंबई शहर में मौजूद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई का काफी फेमस हवाई अड्डा है, जहां से मुंबई मुख्य शहर की दूरी मात्र 8-10 किमी. है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए देश के अनेकों छोटे से बड़े हवाई अड्डों से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से मुंबई के सभी क्षेत्रों के लिए बस एवं टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसकी वजह से फ्लाइट के माध्यम से मुंबई जाने वाले लोगों को मुंबई साधन को लेकर कोई भी परेशानी नहीं होती है।

दोस्तों छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में मैं आपको यही बताना चाहता हूं कि शायद ही ऐसा कोई एयरपोर्ट होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से वायु मार्ग द्वारा न जुड़ा हुआ हो।

ट्रेन से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Train In Hindi.

मुंबई सेंट्रल नाम से प्रसिद्ध मुंबई का यह रेलवे स्टेशन देश के काफी सारे बड़े एवं छोटे रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर देश के सभी स्थानों से ट्रेन के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन मुंबई शहर से करीब 15-20 किमी. की दूरी पर स्थित है, जहां से मुंबई के अन्य स्थानों के लिए बस, ट्रेन एवं टैक्सी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

बस से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Bus In Hindi.

मुंबई जाने के लिए महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात एवं कर्नाटक जैसे महाराष्ट्र के नजदीकी राज्यों से भी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इन राज्यों से संबंध रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि अगर उन्हें बस में सफर करना पसंद है, तो वे अपने राज्य के प्रमुख शहर, जहां से मुंबई के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, से बस पकड़कर डायरेक्ट मुंबई पहुंच सकते हैं, अन्यथा आपको महाराष्ट्र के नजदीकी राज्य या मुंबई के नजदीकी शहर में पहुंचकर वहां से दूसरी बस पकड़कर मुंबई जाना पड़ेगा।

बाइक एवं कार से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Bike And Car In Hindi.

मुझे विश्वास है कि बाइक एवं कार के माध्यम से मुंबई जाने वाले पर्यटकों के मन में सड़क, पेट्रोल पंप, खाने-पीने एवं रहने से संबंधित कोई प्रश्न होगा, क्योंकि सभी लोगों को काफी अच्छे से मालूम है कि मुंबई में इन सभी चीजों की कमी देखने को नहीं मिलेगी और अगर इन सभी चीजों की जरूरत नहीं होगी, तो उन्हें अपनी बाइक एवं कार से मुंबई जाने में भी कोई तकलीफ नहीं होगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी एक जगह से दूसरी जगह अपनी बाइक या कार से जाते हैं, तो उन्हें इसके अलावा अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी।

फिर भी अगर आपको अपनी बाइक एवं कार के माध्यम से मुंबई जाने से संबंधित कोई सवाल होगा, तो आप कमेंट बॉक्स का सहारा ले सकते हैं। दोस्तों अगर आपके शहर से मुंबई की दूरी बहुत ज्यादा है, तो आप अपनी बाइक या कार की सर्विसिंग करवा लें, ताकि इस सफर में आपको ज्यादा कुछ तकलीफ ना हो सके।

“मुंबई कैसे जाएं” के इस पोस्ट से जुड़े अपने सवाल को कमेंट बॉक्स में बताना बिल्कुल भी ना भूलें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS